ओडिशा बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट की डेट का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए एक बड़ा अपडेट है। दरअसल, काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन ओडिशा (CHSE ओडिशा) कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 20 मई 2026 को दोपहर 12:30 घोषित करेगा। यह जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड ने सोमवार को दी। इस साल जिन स्टूडेंट्स ने ओडिशा बोर्ड कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है वह रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
CHSE Odisha 12th Result 2026 LIVE Update Direct Link
डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध होगा रिजल्ट
बता दें कि ओडिशा बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध रहेगा। डिजिलॉकर पर रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को digilocker.gov.in पर विजिट करना होगा। इसके अलावा रिजल्ट डायरेक्ट लिंक results.odisha.gov.in पर भी मिलेगा। बता दें कि सभी स्ट्रीम साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स और वोकेशनल का रिजल्ट एकसाथ ही जारी किया जाएगा। रोल नंबर चेक करने के लिए रोल नंबर की जरूरत होगी।
लाखों स्टूडेंट्स का खत्म होगा इंतजार
CHSE ओडिशा ने इस साल की शुरुआत में राज्य के केंद्रों पर सालाना हायर सेकेंडरी परीक्षाएं आयोजित की थीं। लाखों स्टूडेंट्स ने ऑफलाइन मोड में हुई क्लास 12 की बोर्ड परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। परीक्षा खत्म होने के बाद, फाइनल रिजल्ट तैयार करने से पहले तय सेंटर्स पर इवैल्यूएशन प्रोसेस और मार्क्स का टैबुलेशन किया गया।
मार्कशीट में क्या-क्या जानकारी मिलेगी?
ऑनलाइन मार्कशीट में सब्जेक्ट के हिसाब से मार्क्स, टोटल स्कोर, डिवीज़न और क्वालिफाइंग स्टेटस शामिल होगा। ऑनलाइन जारी किया गया डिजिटल स्कोरकार्ड प्रोविजनल होगा, जबकि ओरिजिनल सर्टिफिकेट बाद में संबंधित स्कूलों के ज़रिए बांटे जाएंगे।
लास्ट ईयर कब आया था रिजल्ट?
पिछले साल ओडिशा बोर्ड क्लास 12वीं का रिजल्ट मई में ही जारी हुआ था। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे फाइनल रिजल्ट की तारीख, समय और रिजल्ट लिंक के एक्टिवेशन के बारे में कन्फर्मेशन के लिए रेगुलर ऑफिशियल वेबसाइट देखते रहें।
