उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद, ओडिशा, आज यानी 20 मई 2026 को कक्षा 12वीं यानी प्लस 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट दोपहर 12:30 बजे घोषित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे। ओडिशा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस और सीएचएसई ओडिशा प्लस 2 रिजल्ट 2026 डायरेक्ट डाउनलोड लिंक का पूरी डिटेल jansatta.com/education पर मिलेगी।

CHSE Odisha 12th Result 2026 LIVE Update Direct Link

ओडिशा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 की ऑफिशियल वेबसाइट

chseodisha.nic.in
results.odisha.gov.in

इसके अलावा छात्र DigiLocker पर भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

इस साल कितने छात्रों ने दी परीक्षा?

CHSE के परीक्षा नियंत्रक प्रशांत कुमार परिडा के अनुसार इस वर्ष अलग-अलग स्ट्रीम में छात्रों का पंजीकरण इस प्रकार रहा:

आर्ट्स: 2.56 लाख छात्र

साइंस: 1.14 लाख छात्र

कॉमर्स: 24,621 छात्र

वोकेशनल स्टडीज: 5,932 छात्र

इस वर्ष CHSE Odisha 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 21 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं।

CHSE Odisha 12th Result 2026: कैसे करें चेक?

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर “Results” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. “Result of Annual Higher Secondary Education 2026” लिंक चुनें।

स्टेप 4. अब अपना रोल नंबर और जरूरी लॉगिन डिटेल दर्ज करें।

स्टेप 5. Submit पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 6. स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

ऑनलाइन मार्कशीट होगी प्रोविजनल

बोर्ड द्वारा जारी ऑनलाइन रिजल्ट केवल प्रोविजनल होगा। छात्रों को मूल मार्कशीट अपने स्कूल से प्राप्त करनी होगी। यदि किसी छात्र के रिजल्ट में कोई गलती या विसंगति हो, तो तुरंत स्कूल प्रशासन से संपर्क करना होगा।

ऑनलाइन रिजल्ट में ये जानकारियां उपलब्ध होंगी:

छात्र का नाम
रोल नंबर
विषयवार अंक
कुल अंक
रिजल्ट स्टेटस

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

ओडिसा बोर्ड 12वीं परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट में अलग-अलग कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे। साथ ही कुल मिलाकर भी 33 प्रतिशत अंक जरूरी हैं।

पिछले वर्षों में कब जारी हुए थे रिजल्ट?

2025: 12 मई
2024: 26 मई
2023: 31 मई
2022: 27 जुलाई

इस बार रिजल्ट पिछले कुछ वर्षों की तुलना में अपेक्षाकृत जल्दी जारी किया जा रहा है।