CHSE Odisha Board Class 12th Result 2026 LIVE Updates: उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (CHSE) ने आज कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, स्कूल और जन शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड ने घोषणा की कि उच्च माध्यमिक के छात्र CHSE बोर्ड +2 परीक्षा 2026 के नतीजे आधिकारिक वेबसाइटों chseodisha.nic.in और results.odisha.gov.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा, +2 परीक्षा के नतीजे दोपहर 3 बजे SAMS कॉलेज ई-स्पेस पर भी उपलब्ध होंगे।

रिजल्ट के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल्स

सीएचएसई ओडिशा ओडिशा 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्रों को अपने स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करने होंगे, तभी वह अपनी मार्कशीट चेक कर सकेंगे।

Odisha Board 12th Passing Marks 2026

ओडिशा बोर्ड द्वारा निर्धारित पासिंग क्राइटेरिया के अनुसार छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए छात्र को कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करना जरूरी है और प्रत्येक विषय में न्यूनतम 30% अंक लाना अनिवार्य है। जो छात्र निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए योग्य माना जाएगा।

CHSE Odisha 12th Result 2026 कहां देखें?

छात्र अपना रिजल्ट नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर चेक कर सकते हैं:

chseodisha.nic.in
results.odisha.gov.in
DigiLocker

Odisha Board 12th Result 2026 कैसे चेक करें?

ओडिशा बोर्ड प्लस 2 रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in या results.odisha.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर दिए गए “Results” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 2. “Result of Annual Higher Secondary Examination 2026 of Council of Higher Secondary Education, Odisha” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अब Roll Number और Registration Number दर्ज करें।

स्टेप 4. स्क्रीन पर रिजल्ट और मार्कशीट दिखाई देगी।

स्टेप 5. मार्कशीट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें

CHSE Odisha Marksheet 2026 में क्या-क्या जानकारी होगी?

ऑनलाइन मार्कशीट में छात्रों को निम्नलिखित विवरण देखने को मिलेगा:

छात्र का नाम
रोल नंबर
परीक्षा का नाम
स्ट्रीम
विषयों के नाम
विषयवार अंक
ग्रेड
कुल अंक
पास/फेल स्थिति

Live Updates
15:44 (IST) 20 May 2026

chseodisha.nic.in, CHSE Odisha 12th Result 2026 LIVE: परिणाम का लिंक दोपहर 3 बजे एक्टिव हुआ

आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और वोकेशनल स्ट्रीम के लिए पास प्रतिशत क्रमशः 84.50 प्रतिशत, 88.80 प्रतिशत, 88.07 प्रतिशत और 77.62 प्रतिशत रहा। छात्र दोपहर 3 बजे से वेबसाइट results.odisha.gov.in, results.digilocker.gov.in और SAMS College e-space पर अपने अंक ऑनलाइन देख सकते हैं।

15:10 (IST) 20 May 2026

chseodisha.nic.in, CHSE Odisha 12th Result 2026 LIVE: आर्ट्स स्ट्रीम उम्मीदवारों की संख्या

पंजीकृत उम्मीदवारों की कुल संख्या 256,707 है।

पंजीकृत नियमित उम्मीदवारों की संख्या 240,513 है।

पंजीकृत पूर्व-नियमित उम्मीदवारों की संख्या 14,887 है।

पंजीकृत पत्राचार उम्मीदवारों की संख्या 1307 है।

15:09 (IST) 20 May 2026

chseodisha.nic.in, CHSE Odisha 12th Result 2026 LIVE: कम्पार्टमेंट वाले उम्मीदवार

कम्पार्टमेंटल श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों की संख्या 103 है।

15:07 (IST) 20 May 2026

chseodisha.nic.in, CHSE Odisha 12th Result 2026 LIVE: कॉमर्स स्ट्रीम में परीक्षा देने वाले छात्र

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या 24,189 है।

परीक्षा में शामिल होने वाले नियमित उम्मीदवारों की संख्या 23,043 है।

परीक्षा में शामिल होने वाले पूर्व-नियमित उम्मीदवारों की संख्या 1,114 है।

परीक्षा में शामिल होने वाले पत्राचार उम्मीदवारों की संख्या 32 है।

14:45 (IST) 20 May 2026

chseodisha.nic.in, CHSE Odisha 12th Result 2026 LIVE: कॉमर्स स्ट्रीम

नामांकित उम्मीदवारों की कुल संख्या 24,261 है।

नामांकित नियमित उम्मीदवारों की संख्या 23,081 है।

नामांकित पूर्व-नियमित उम्मीदवारों की संख्या 1,142 है।

नामांकित पत्राचार उम्मीदवारों की संख्या 38 है।

13:39 (IST) 20 May 2026

chseodisha.nic.in, CHSE Odisha 12th Result 2026 LIVE:स्ट्रीम वाइज पास प्रतिशत

विभिन्न स्ट्रीमों में, विज्ञान स्ट्रीम में उत्तीर्ण दर सर्वाधिक (87%) रही, जिसके बाद कला स्ट्रीम (84%) का स्थान रहा है।

13:17 (IST) 20 May 2026

chseodisha.nic.in, CHSE Odisha 12th Result 2026 LIVE: क्या रहा पास प्रतिशत

ओडिशा HSC परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 82.45% रहा है।

13:14 (IST) 20 May 2026

chseodisha.nic.in, CHSE Odisha 12th Result 2026 LIVE: ऐसे चेक करें रिजल्ट

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर “Results” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. “Result of Annual Higher Secondary Education 2026” लिंक चुनें।

स्टेप 4. अब अपना रोल नंबर और जरूरी लॉगिन डिटेल दर्ज करें।

स्टेप 5. Submit पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 6. स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

12:46 (IST) 20 May 2026

chseodisha.nic.in, CHSE Odisha 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट वेबसाइट डाउन हुई

CHSE ओडिशा बोर्ड की दोनों आधिकारिक वेबसाइटें डाउन हो गई है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह धैर्य रखें और थोड़ी थोड़ी देर बाद रिजल्ट चेक करने का प्रयास करें।

12:43 (IST) 20 May 2026

chseodisha.nic.in, CHSE Odisha 12th Result 2026 LIVE: किसने जारी किया रिजल्ट

CHSE के परीक्षा नियंत्रक प्रशांत कुमार परिडा ने परिणामों की घोषणा की, जो अब आंकड़ों को जारी कर रहे हैं, जिसमें पास प्रतिशत, जिलेवार रिजल्ट, जेंडर वाइज रिजल्ट, टॉपर्स लिस्ट जैसी जानकारियां शामिल हैं।

12:39 (IST) 20 May 2026

chseodisha.nic.in, CHSE Odisha 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट जारी

ओडिशा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है, जिसके आंकड़ों को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जा रहा है।

12:36 (IST) 20 May 2026

CHSE Odisha 12th Result 2026 LIVE: पास होने के लिए न्यूनतम अंक

CHSE ओडिशा कक्षा 12 की परीक्षा पास करने के लिए, छात्रों को हर विषय में और सभी विषयों को मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना ज़रूरी है। जो छात्र शुरुआती परीक्षा में कुछ विषयों में फेल हो गए हैं, वे सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठ सकते हैं।

12:20 (IST) 20 May 2026

CHSE Odisha 12th Result 2026 LIVE: मार्कशीट में क्या होगी जानकारी

ऑनलाइन मार्कशीट में छात्रों को निम्नलिखित विवरण देखने को मिलेगा:

छात्र का नाम

रोल नंबर

परीक्षा का नाम

स्ट्रीम

विषयों के नाम

विषयवार अंक

ग्रेड

कुल अंक

पास/फेल स्थिति

12:16 (IST) 20 May 2026

chseodisha.nic.in, CHSE Odisha 12th Result 2026 LIVE: DigiLocker पर मार्कशीट कैसे देखें और डाउनलोड करें?

DigiLocker से रिज़ल्ट देखने के लिए, छात्रों को नीचे दिए गए स्टेप्स फ़ॉलो करने होंगे:

स्टेप 1- digilocker.gov.in पर जाएँ या Play Store या App Store से ऐप डाउनलोड करें।

स्टेप 2- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।

स्टेप 3- ‘Education and Learning’ सेक्शन में जाएं।

स्टेप 4- ‘Council of Higher Secondary Education, Odisha’ सर्च करें।

स्टेप 5- क्लास 12 की मार्कशीट पर क्लिक करें।

स्टेप 6- ज़रूरत के हिसाब से लॉग इन जानकारी डालें।

12:10 (IST) 20 May 2026

CHSE Odisha 12th Result 2026 LIVE: कैसे चेक करें रिजल्ट

ओडिशा बोर्ड प्लस 2 रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in या results.odisha.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर दिए गए “Results” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 2. “Result of Annual Higher Secondary Examination 2026 of Council of Higher Secondary Education, Odisha” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अब Roll Number और Registration Number दर्ज करें।

स्टेप 4. स्क्रीन पर रिजल्ट और मार्कशीट दिखाई देगी।

स्टेप 5. मार्कशीट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें

12:00 (IST) 20 May 2026

CHSE Odisha 12th Result 2026 LIVE: कहां देखें रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर चेक कर सकते हैं:

chseodisha.nic.in

results.odisha.gov.in

DigiLocker

11:45 (IST) 20 May 2026

CHSE Odisha 12th Result 2026 LIVE: पासिंग मार्क्स

ओडिशा बोर्ड द्वारा निर्धारित पासिंग क्राइटेरिया के अनुसार छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए छात्र को कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करना जरूरी है और प्रत्येक विषय में न्यूनतम 30% अंक लाना अनिवार्य है। जो छात्र निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए योग्य माना जाएगा।

11:30 (IST) 20 May 2026

CHSE Odisha 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल्स

सीएचएसई ओडिशा ओडिशा 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्रों को अपने स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करने होंगे, तभी वह अपनी मार्कशीट चेक कर सकेंगे।

11:15 (IST) 20 May 2026

CHSE Odisha 12th Result 2026 LIVE: छात्रों को अफवाहों से बचने की सलाह

रिजल्ट जारी होने से पहले सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें और फर्जी खबरें फैल सकती हैं। बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट्स और बोर्ड की घोषणाओं पर भरोसा करें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। आधिकारिक पोर्टल से ही रिजल्ट डाउनलोड करें।

11:00 (IST) 20 May 2026

CHSE Odisha 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट के बाद सामने आएंगे टॉपर्स

CHSE Odisha Plus 2 Result 2026 जारी होने के बाद बोर्ड टॉपर्स की सूची भी जारी कर सकता है। विभिन्न स्ट्रीम में सबसे अधिक अंक हासिल करने वाले छात्रों की चर्चा रहेगी। टॉपर्स की सफलता की कहानी अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बन सकती है। बोर्ड की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में पास प्रतिशत और अन्य आंकड़े भी साझा किए जा सकते हैं।

10:45 (IST) 20 May 2026

CHSE Odisha 12th Result 2026 LIVE: डिजिटल मार्कशीट कई जगह होगी मान्य

DigiLocker से डाउनलोड की गई डिजिटल मार्कशीट को कई संस्थानों में वैध माना जाता है। छात्र इसे एडमिशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपयोग कर सकते हैं। हालांकि ओरिजिनल मार्कशीट प्राप्त होने के बाद उसे सुरक्षित रखना जरूरी होगा। डिजिटल डॉक्यूमेंट्स छात्रों के लिए सुविधाजनक विकल्प बनते जा रहे हैं।

10:30 (IST) 20 May 2026

CHSE Odisha 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट जारी होने के बाद बढ़ेगी वेबसाइट ट्रैफिक

हर साल की तरह इस बार भी रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट्स पर भारी संख्या में छात्र लॉगिन करेंगे। इससे वेबसाइट की स्पीड प्रभावित हो सकती है। बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और घबराएं नहीं। यदि वेबसाइट तुरंत न खुले तो कुछ देर बाद दोबारा प्रयास करें।

10:15 (IST) 20 May 2026

CHSE Odisha 12th Result 2026 LIVE: बोर्ड ने पूरी की मूल्यांकन प्रक्रिया

CHSE Odisha ने बताया है कि 12वीं परीक्षा 2026 की कॉपियों का मूल्यांकन पूरी तरह समाप्त हो चुका है। रिजल्ट तैयार करने का अंतिम चरण भी पूरा कर लिया गया है। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार रिजल्ट समय पर जारी करने के लिए तकनीकी टीम लगातार काम कर रही है। छात्रों को निर्धारित समय पर ही रिजल्ट उपलब्ध कराया जाएगा।

10:00 (IST) 20 May 2026

CHSE Odisha 12th Result 2026 LIVE: पहली बार रिजल्ट चेक करने वाले छात्र उत्साहित

इस साल कई छात्र पहली बार बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट देखने जा रहे हैं। ऐसे छात्रों में काफी उत्साह और घबराहट दोनों देखी जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि छात्रों को शांत रहकर रिजल्ट चेक करना चाहिए। यदि अपेक्षा के अनुसार अंक न आएं तो निराश होने की जरूरत नहीं है। आगे कई अवसर उपलब्ध रहते हैं।

09:30 (IST) 20 May 2026

CHSE Odisha 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद लें प्रिंट आउट

बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंट आउट जरूर लें। कई बार इंटरनेट या वेबसाइट संबंधी समस्या के कारण बाद में मार्कशीट डाउनलोड करने में दिक्कत आ सकती है। एडमिशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान प्रिंटेड कॉपी काम आ सकती है। छात्रों को डिजिटल और हार्ड कॉपी दोनों सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

09:00 (IST) 20 May 2026

CHSE Odisha 12th Result 2026 LIVE: कई कॉलेज जल्द जारी करेंगे कटऑफ

ओडिशा बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद विभिन्न कॉलेज अपनी कटऑफ सूची जारी कर सकते हैं। अच्छे अंक हासिल करने वाले छात्रों को लोकप्रिय कॉलेजों में एडमिशन का मौका मिल सकता है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे कॉलेजों की आधिकारिक वेबसाइट्स पर नजर बनाए रखें। कटऑफ के आधार पर एडमिशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

08:30 (IST) 20 May 2026

CHSE Odisha 12th Result 2026 LIVE: सुबह से सोशल मीडिया पर ट्रेंड करेगा रिजल्ट

CHSE Odisha 12वीं रिजल्ट 2026 को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा देखने को मिल रही है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने स्कोर और अनुभव ऑनलाइन शेयर कर सकते हैं। कई छात्र रिजल्ट अपडेट्स के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का सहारा लेते हैं। हालांकि बोर्ड ने कहा है कि छात्र केवल आधिकारिक वेबसाइट्स पर उपलब्ध जानकारी को ही सही मानें।

08:00 (IST) 20 May 2026

CHSE Odisha 12th Result 2026 LIVE: आज जारी होगा रिजल्ट

ओडिशा बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 आज दोपहर 12:30 बजे जारी होगा, जिसे चेक करने का डायरेक्ट लिंक और स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहां मिलेगी।

07:30 (IST) 20 May 2026

CHSE Odisha 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट के साथ बढ़ेगा करियर का दबाव

12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद कई छात्र अपने करियर को लेकर निर्णय लेना शुरू करेंगे। कुछ छात्र प्रोफेशनल कोर्स चुनेंगे, जबकि कुछ सामान्य ग्रेजुएशन की ओर बढ़ेंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि छात्रों को अपने रुचि और क्षमता के अनुसार कोर्स का चयन करना चाहिए। केवल अंकों के आधार पर फैसला लेना सही नहीं माना जाता। अभिभावकों को भी छात्रों पर अनावश्यक दबाव नहीं डालना चाहिए।

07:00 (IST) 20 May 2026

CHSE Odisha 12th Result 2026 LIVE: रीचेकिंग का विकल्प भी मिलेगा

जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें रीचेकिंग या रीवैल्यूएशन का विकल्प मिल सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड इस संबंध में विस्तृत जानकारी जारी करेगा। छात्र निर्धारित शुल्क जमा करके अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकेंगे। कई बार रीचेकिंग के बाद अंकों में बदलाव भी देखा जाता है। इसलिए छात्रों को आधिकारिक सूचना पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।