उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद, ओडिशा आज कक्षा 12वीं (Plus Two) परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों chseodisha.nic.in और results.odisha.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र DigiLocker के माध्यम से भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे।

इस साल ओडिशा बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 21 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। रिजल्ट जारी होने के बाद लाखों छात्र अपने स्कोरकार्ड का इंतजार खत्म कर सकेंगे।

DigiLocker से CHSE Odisha 12th Marksheet 2026 कैसे डाउनलोड करें?

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके DigiLocker से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1. DigiLocker वेबसाइट पर जाएं या मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।

स्टेप 2. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।

स्टेप 3. ‘Education and Learning’ सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 4. ‘Council of Higher Secondary Education, Odisha’ सर्च करें।

स्टेप 5. Class 12 Marksheet विकल्प चुनें।

स्टेप 6. रोल नंबर और अन्य जरूरी लॉगिन डिटेल दर्ज करें।

इसके बाद आपकी डिजिटल मार्कशीट ‘Issued Documents’ सेक्शन में दिखाई देगी, जहां से आप उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

ऑनलाइन मार्कशीट होगी प्रोविजनल

बोर्ड द्वारा जारी की गई ऑनलाइन मार्कशीट प्रोविजनल होगी। छात्रों को ओरिजिनल मार्कशीट बाद में अपने स्कूल से प्राप्त करनी होगी। कॉलेज एडमिशन और आगे की प्रक्रिया के लिए छात्रों को मार्कशीट में दी गई जानकारी ध्यान से जांचनी चाहिए।

मार्कशीट में ये डिटेल जरूर चेक करें

छात्र का नाम
रोल नंबर
रजिस्ट्रेशन नंबर
स्ट्रीम का नाम
विषयवार अंक
कुल अंक
पास/फेल स्टेटस

CHSE Odisha 12th Result 2026: पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

ओडिशा बोर्ड 12वीं परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। जो छात्र एक या दो विषयों में असफल होंगे, वे सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

पिछले वर्षों में कब जारी हुआ था रिजल्ट?

2025- 21 मई
2024- 26 मई
2023- 31 मई
2022- 27 जुलाई