उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। देश की राजधानी दिल्ली में तापमान ही 35 से 40 डिग्री तक पहुंचना शुरू हो गया है। कुछ ऐसा ही हाल यूपी, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में भी है। अप्रैल का महीना जैसे-जैसे खत्म होता जा रहा है वैसे-वैसे गर्मी का आगाज हो रहा है और आने वाले दिनों में सभी राज्य गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान करें। इस बीच 16 अप्रैल 2026, गुरुवार को छत्तीसगढ़ राज्य में सबसे पहले गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया।
20 अप्रैल से गर्मियों की छुट्टियों शुरू
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये ऐलान किया कि राज्य में 20 अप्रैल से समर वेकेशन की शुरुआत हो रही है। सीएम ने कहा कि राज्य में बढ़ती गर्मी और लू के हालात को देखते हुए 20 अप्रैल से गर्मियों की छुट्टियों का आगाज होगा और यह समर वेकेशन 15 जून तक चलेगा। सीएम ने कहा कि हमारे लिए बच्चों की सेहत का ध्यान रखना प्राथमिकता है।
समर वेकेशन में नहीं होगी कोई स्पेशल क्लास, केरल सरकार ने स्कूलों को दी सख्त चेतावनी
सभी स्कूल 2 महीने के लिए रहेंगे बंद
बता दें कि छत्तीसगढ़ में गर्मियों की छुट्टी 1 मई से शुरू होनी थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा पहले ही कर दी है। सीएम के ऐलान के बाद राज्य में करीब 2 महीने के लिए सभी सरकारी, एडेड, अनएडेड और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। बता दें कि मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले हफ्ते में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है और ऐसे में बच्चों का स्कूल जाना उनकी सेहत को खराब कर सकता है।
आगे भी बढ़ाई जा सकती है ये छुट्टियां
राज्य सरकार ने स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां जल्दी शुरू होने के लिए एकेडमिक कैलेंडर को फिर से बनाया है। साथ ही यह भी पक्का किया है कि 2026-27 का सेशन सही रास्ते पर रहे। 20 अप्रैल को बंद होने के बाद स्टूडेंट्स को लंबा ब्रेक मिलेगा और 15 जून तक अगर गर्मी कम नहीं होती है तो छुट्टियां आगे भी बढ़ाई जा सकती हैं।
