छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) आज यानी 29 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी करेगा। बोर्ड की ओर से रिजल्ट दोपहर 2:30 बजे घोषित किया जाएगा। राज्य के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव परिणामों की घोषणा करेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र IE Education पोर्टल पर भी रजिस्ट्रेशन कर परिणाम देख सकते हैं। यहां मिलेगी डिजिलॉकर पर छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

CGBSE Class 10th 12th Result 2026 LIVE Update

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट देखने के लिए अपना रोल नंबर तैयार रखें।

CGBSE Class 10th Result 2026 LIVE Update

CGBSE Class 12th Result 2026 LIVE Update

कब हुई थीं CGBSE बोर्ड परीक्षाएं?

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने इस वर्ष कक्षा 10वीं परीक्षा 21 फरवरी से 13 अप्रैल 2026 और कक्षा 12वीं परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 के बीच आयोजित की थी। दोनों कक्षाओं की परीक्षा का समय सुबह 9:00 बजे से 12:15 बजे तक था। प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए शुरुआत में अतिरिक्त 15 मिनट भी दिए गए थे।

CGBSE Result 2026 कैसे चेक करें?

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट results.cg.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर दिख रहे ‘CGBSE Class 10, 12 Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।

स्टेप 4. अब Submit/Send बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5. स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

डिजिटल मार्कशीट होगी अस्थायी

बोर्ड द्वारा जारी की गई ऑनलाइन मार्कशीट केवल अस्थायी (Provisional) होगी। यह आधिकारिक मार्कशीट का विकल्प नहीं है। छात्रों को मूल अंकतालिका (Original Marksheet) कुछ दिनों बाद अपने स्कूल से प्राप्त करनी होगी।

वेबसाइट स्लो होने पर क्या करें?

रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक की संभावना रहती है, जिससे साइट स्लो हो सकती है। ऐसे में छात्रों को धैर्य रखने की सलाह दी जाती है। कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें।