छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने आज यानी 29 अप्रैल 2026 को सीजीबीएसई 10वीं रिजल्ट और सीजीबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने छत्तीसगढ़ हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी की वार्षिक परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी, वह अब आधिकारिक वेबसाइट आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। डिजिलॉकर पर छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट चेक करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस और सीजीबीएसई रिजल्ट डायरेक्ट लिंक यहां मिलेंगे।
Chhattisgarh Board CGBSE Class 10th Result 2026 LIVE Updates
छ्त्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 को आधिकारिक वेबसाइट के अलावा education.indianexpress.com पर भी चेक किया जा सकता है।
CGBSE CG 12th Result 2026 LIVE Updates Link
कब और कौन जारी करेगा रिजल्ट
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 को राज्य के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोर्ड मुख्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी करेंगे। सीजीबीएसई रिजल्ट के साथ कुल पास प्रतिशत छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं टॉपर्स लिस्ट 2026, छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं टॉपर्स लिस्ट 2026, जिलेवार परिणाम, जेंडर वाइज रिजल्ट आदि जानकारी को भी जारी किया जाएगा।
कब हुई थी छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षाएं
इस साल सीजीबीएई कक्षा 12 की परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। वहीं कक्षा 10 की परीक्षाएं 21 फरवरी से अप्रैल 13 तक संपन्न हुईं। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की गईं। छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए परीक्षा शुरू होने से पहले अतिरिक्त 15 मिनट भी दिए गए थे।
CGBSE 10th, 12th Result 2026 ऐसे करें चेक
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर “CGBSE Class 10 Result 2026” या “CGBSE Class 12 Result 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 4. सबमिट बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5. रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट
पिछले वर्ष CGBSE ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 7 मई 2025 को जारी किया था। वर्ष 2025 में बोर्ड परीक्षाएं 3 मार्च से 24 मार्च के बीच आयोजित हुई थीं। उस समय कुल पास प्रतिशत 76.53 फीसदी रहा था। कुल 3,23,094 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 2,45,913 छात्र सफल घोषित हुए थे।
छात्रों के लिए सलाह
इस बार भी लाखों छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद है कि रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखने को मिल सकता है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें।
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 के साथ ही Jansatta.com/education पर अन्य बोर्ड एग्जाम रिजल्ट जैसे CBSE Board Result 2026, Jharkhand Board Result 2026, ICSE Board Result 2026, TS SSC Result 2026 की लाइव अपडेट यहां मिलेगी।
results.cisce.org, ICSE ISC Result Date 2026 LIVE: रिजल्ट के बाद करियर काउंसलिंग
रिजल्ट के बाद Career Counselling लेना भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। कई छात्र यह तय नहीं कर पाते कि आगे कौन-सा कोर्स चुनें। विशेषज्ञ काउंसलर छात्रों की रुचि, क्षमता और भविष्य की संभावनाओं के आधार पर सही मार्गदर्शन देते हैं। इससे गलत कोर्स चुनने की संभावना कम हो जाती है। आज कई स्कूल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भी करियर काउंसलिंग की सुविधा दे रहे हैं। सही सलाह से बेहतर भविष्य की नींव रखी जा सकती है।
results.cisce.org, ICSE ISC Result Date 2026 LIVE: अंको का महत्व
अच्छे अंक आने पर छात्र और अभिभावक दोनों बेहद खुश होते हैं, लेकिन कम अंक आने पर निराशा भी हो सकती है। ऐसे समय में तुलना करने से बचना चाहिए। हर छात्र की क्षमता अलग होती है। कई सफल लोग ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में औसत अंक प्राप्त किए थे। महत्वपूर्ण यह है कि छात्र अपनी रुचि पहचानें और उसी दिशा में मेहनत करें। रिजल्ट केवल एक पड़ाव है, मंजिल नहीं। सकारात्मक सोच हमेशा आगे बढ़ने में मदद करती है।
results.cisce.org, ICSE ISC Result Date 2026 LIVE: फर्जी वेबसाइट से सावधान
रिजल्ट के समय कई फर्जी वेबसाइट और धोखाधड़ी के मामले भी सामने आते हैं। छात्रों को केवल आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर ही भरोसा करना चाहिए। किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही अपनी निजी जानकारी साझा करें। कई बार फर्जी कॉल या मैसेज के जरिए पैसे मांगने की कोशिश की जाती है। बोर्ड कभी भी फोन पर शुल्क नहीं मांगता। साइबर फ्रॉड से बचना उतना ही जरूरी है जितना रिजल्ट देखना।
results.cisce.org, ICSE ISC Result Date 2026 LIVE: जरूरी दस्तावेज रखें सुरक्षित
ICSE और ISC रिजल्ट के बाद छात्रों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज व्यवस्थित रखने चाहिए। मार्कशीट, पासिंग सर्टिफिकेट, ट्रांसफर सर्टिफिकेट, कैरेक्टर सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट आगे की पढ़ाई में जरूरी होते हैं। कॉलेज एडमिशन और प्रतियोगी परीक्षाओं में इनकी आवश्यकता पड़ती है। कई बार दस्तावेजों की कमी से आवेदन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। इसलिए रिजल्ट के तुरंत बाद स्कूल से सभी प्रमाणपत्र समय पर प्राप्त कर लेना चाहिए।
results.cisce.org, ICSE ISC Result Date 2026 LIVE: 12वीं के बाद डिप्लोमा कोर्स
कई छात्र रिजल्ट के बाद Diploma Courses भी चुनते हैं। Polytechnic, Hotel Management, Fashion Designing, Interior Designing और Computer Applications जैसे डिप्लोमा कोर्स कम समय में रोजगार के अवसर देते हैं। ये कोर्स उन छात्रों के लिए उपयोगी होते हैं जो जल्दी नौकरी पाना चाहते हैं। Skill-based education आज के समय में तेजी से महत्व पा रही है। सही संस्थान और मान्यता प्राप्त कोर्स चुनना बेहद जरूरी है ताकि भविष्य में बेहतर अवसर मिल सकें।
results.cisce.org, ICSE ISC Result Date 2026 LIVE: रिजल्ट के बाद करियर विकल्प
रिजल्ट के बाद कई छात्र सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू करना चाहते हैं। SSC, Banking, Railways, Defence और State Level Exams जैसे कई विकल्प उपलब्ध हैं। Class 12 के बाद कुछ परीक्षाओं में सीधे आवेदन किया जा सकता है, जबकि कुछ के लिए ग्रेजुएशन जरूरी होता है। सही समय पर तैयारी शुरू करना भविष्य में सफलता दिला सकता है। छात्र अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार लक्ष्य तय करें और नियमित पढ़ाई की आदत विकसित करें।
results.cisce.org, ICSE ISC Result Date 2026 LIVE: ह्यूमिनिटीज के करियर विकल्प
Humanities स्ट्रीम के छात्रों के लिए Law एक बेहतरीन करियर विकल्प माना जाता है। Class 12 के बाद CLAT, AILET जैसी परीक्षाओं के जरिए राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में प्रवेश लिया जा सकता है। इसके अलावा BA LLB, BBA LLB जैसे कोर्स भी उपलब्ध हैं। कानून के क्षेत्र में वकालत, न्यायिक सेवा, कॉर्पोरेट लीगल एडवाइजर और सिविल सर्विस जैसे कई अवसर मिलते हैं। रिजल्ट के बाद सही परीक्षा और कॉलेज का चयन बहुत महत्वपूर्ण होता है।
CGBSE 10th, 12th Result 2026 LIVE: लड़के और लड़कियों का पास प्रतिशत
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 का कुल पास प्रतिशत 83.04% रहा है, जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 86.4% और लड़कों का पास प्रतिशत 78.8% रहा है।
Commerce स्ट्रीम के छात्रों के लिए Chartered Accountancy (CA) एक लोकप्रिय करियर विकल्प है। ISC रिजल्ट के बाद छात्र CA Foundation के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा Company Secretary (CS), Cost and Management Accountancy (CMA) भी अच्छे विकल्प हैं। अकाउंट्स, टैक्सेशन और फाइनेंस में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए ये क्षेत्र बेहतर भविष्य प्रदान करते हैं। लगातार मेहनत और सही मार्गदर्शन से इन प्रोफेशनल कोर्स में सफलता हासिल की जा सकती है।
CGBSE 10th, 12th Result 2026 LIVE: क्या रहा 12वीं का पास प्रतिशत
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम जारी हो गया है और इस साल कुल 83.04% छात्र पास हुए हैं।
Chhattisgarh Board Result 2026 Out: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, Direct Link से ऐसे चेक करें CGBSE परिणाम
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 जारी हो गया है, जिसके हाईस्कूल रिजल्ट में संध्या नायक और हायर सेकंडरी रिजल्ट में रिया साहू वर्मा ने पहला स्थान हासिल किया है।
मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए NEET सबसे महत्वपूर्ण परीक्षा है। ISC के Biology स्ट्रीम के छात्र MBBS, BDS, BAMS, BHMS और अन्य मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड रिजल्ट के साथ NEET स्कोर भी बहुत अहम होता है। अच्छे अंक मिलने पर सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की संभावना बढ़ जाती है। छात्रों को रिजल्ट के बाद काउंसलिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
CGBSE 10th, 12th Result 2026 LIVE: मुख्यमंत्री जारी कर रहे हैं आंकड़े
छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की जा रही है, जिसमें मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 जारी कर रहे हैं, जिसके बाद जरूरी आंकड़े जारी किए जाएंगे।
CGBSE 10th, 12th Result 2026 LIVE: कम अंक आने पर क्या करें
अगर किसी छात्र को अपने अंकों से संतुष्टि नहीं होती है, तो वह रीचेकिंग या रीवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकता है। छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद इसकी प्रक्रिया शुरू करेगा। इसके लिए छात्रों को निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बोर्ड उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच करेगा और यदि अंक में बदलाव होता है, तो संशोधित परिणाम जारी किया जाएगा। यह विकल्प छात्रों के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है।
cgbse.nic.in, CG Board Result 2026 LIVE:टेक्नीकल परेशानी से रिजल्ट में देरी
प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट जारी किया जा रहा है लेकिन कुछ टेक्नीकल प्रॉब्लम के चलते आंकड़ों को जारी करने में देरी हो रही है।
cgbse.nic.in, CG Board Result 2026 LIVE: मुख्यमंत्री जारी कर रहे हैं रिजल्ट
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जा रहा है, जिसकी अध्यक्षता राज्य के मुख्य मंत्री विष्णु देव साई कर रहे हैं।
CGBSE 10th, 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट जारी
छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी किया जा रहा है, जिसकी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आंकडों को जारी किया जा रहा है। यहां मिलेगी रिजल्ट की पूरी डिटेल
results.cisce.org, ICSE ISC Result Date 2026 LIVE: रिजल्ट के बाद नई शुरुआत करें
बोर्ड रिजल्ट केवल एक पड़ाव है, मंजिल नहीं। चाहे परिणाम उम्मीद के अनुसार आए या नहीं, आगे बढ़ना सबसे जरूरी है। हर अनुभव से सीख लेकर नई शुरुआत करें। लक्ष्य तय करें, योजना बनाएं और मेहनत जारी रखें। सफलता धीरे-धीरे मिलती है। आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास ही भविष्य को बेहतर बनाते हैं। रिजल्ट के बाद सकारात्मक सोच के साथ अगला कदम उठाना चाहिए।
CGBSE 10th, 12th Result 2026 LIVE: डिजिलॉकर पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
इस साल CGBSE छात्रों के लिए DigiLocker पर भी रिजल्ट उपलब्ध कराया जाएगा। इसका फायदा यह होगा कि छात्र बिना वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक की समस्या के आसानी से अपनी डिजिटल मार्कशीट देख सकेंगे। DigiLocker पर रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर और जरूरी लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करना होगा। डिजिटल मार्कशीट भविष्य में एडमिशन और दस्तावेज सत्यापन के दौरान काफी उपयोगी साबित होती है।
CGBSE 10th, 12th Result 2026 LIVE: कब हुई थी परीक्षाएं
CGBSE कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक चलीं। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित हुईं। छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय भी दिया गया था। अब परीक्षा खत्म होने के बाद छात्र बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मई के पहले या दूसरे सप्ताह में नतीजे आने की उम्मीद है।
CGBSE 10th, 12th Result 2026 LIVE: डिजिलॉकर पर भी मिलेगा रिजल्ट
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट के अलावा इस साल DigiLocker पर भी रिजल्ट उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे छात्र आसानी से अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
CGBSE 10th, 12th Result 2026 LIVE: कहां जारी होगा रिजल्ट
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 को आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जारी किया जाएगा, जिसका रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।
results.cisce.org, ICSE ISC Result Date 2026 LIVE: स्किल बेस्ड कोर्स भी विकल्प हैं
हर छात्र पारंपरिक डिग्री कोर्स ही चुने, यह जरूरी नहीं। आज के समय में स्किल बेस्ड कोर्स जैसे डिजाइन, डिजिटल मार्केटिंग, एनीमेशन, होटल मैनेजमेंट, आईटी और पैरामेडिकल भी अच्छे विकल्प हैं। कम समय में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। छात्र अपनी रुचि और भविष्य की मांग के अनुसार कोर्स चुनें। सही कौशल आज के समय में बड़ी ताकत है।
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर CGBSE 10th Result 2026 / CGBSE 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें।
स्टेप 4. सबमिट पर क्लिक करें।
स्टेप 5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 6. भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें
cgbse.nic.in, CG Board Result 2026 LIVE: रिजल्ट सिर्फ शुरुआत है
बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट महत्वपूर्ण जरूर है, लेकिन यह जीवन का अंतिम फैसला नहीं है। अच्छे अंक सफलता की शुरुआत हो सकते हैं और कम अंक नई दिशा चुनने का मौका देते हैं। हर छात्र की क्षमता अलग होती है। सबसे जरूरी है सीखते रहना, मेहनत करना और आत्मविश्वास बनाए रखना। भविष्य केवल एक रिजल्ट से तय नहीं होता। सही सोच और लगातार प्रयास ही असली सफलता दिलाते हैं।
cgbse.nic.in, CG Board Result 2026 LIVE: मार्कशीट डाउनलोड करना न भूलें
ऑनलाइन रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड जरूर करें। यह आगे कॉलेज एडमिशन, स्कॉलरशिप और दस्तावेज सत्यापन में काम आ सकती है। हालांकि मूल मार्कशीट बाद में स्कूल से मिलेगी, लेकिन ऑनलाइन कॉपी भी महत्वपूर्ण होती है। PDF फॉर्मेट में इसे सुरक्षित रखें और एक प्रिंटआउट भी निकाल लें। भविष्य में किसी भी जरूरत के लिए यह उपयोगी साबित हो सकती है।
cgbse.nic.in, CG Board Result 2026 LIVE: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
12वीं के बाद कई छात्र JEE, NEET, CUET, NDA, CLAT और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। बोर्ड रिजल्ट के साथ-साथ इन परीक्षाओं की रणनीति भी जरूरी होती है। सही समय प्रबंधन और मजबूत बेसिक तैयारी सफलता की कुंजी है। छात्र अपनी रुचि और लक्ष्य के अनुसार परीक्षा चुनें। केवल भीड़ देखकर निर्णय लेना सही नहीं होता। लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिए।
cgbse.nic.in, CG Board Result 2026 LIVE: स्कॉलरशिप के अवसर देखें
अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए कई सरकारी और निजी स्कॉलरशिप योजनाएं उपलब्ध होती हैं। आर्थिक सहायता के लिए छात्र इन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। रिजल्ट के बाद विभिन्न पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया शुरू होती है। छात्र अपने स्कूल, कॉलेज और सरकारी वेबसाइट से जानकारी प्राप्त करें। सही समय पर आवेदन करने से पढ़ाई का आर्थिक बोझ कम हो सकता है।
cgbse.nic.in, CG Board Result 2026 LIVE: कॉलेज एडमिशन की तैयारी शुरू करें
12वीं रिजल्ट के बाद कॉलेज प्रवेश प्रक्रिया तेजी से शुरू हो जाती है। छात्रों को पहले से अपने पसंदीदा कॉलेज और कोर्स की जानकारी जुटा लेनी चाहिए। जरूरी दस्तावेज जैसे मार्कशीट, आधार कार्ड, फोटो और प्रमाण पत्र तैयार रखें। कई संस्थानों में मेरिट के आधार पर तो कई जगह प्रवेश परीक्षा के जरिए दाखिला होता है। समय पर आवेदन करना बेहद जरूरी है, वरना मौका छूट सकता है।
