छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE), रायपुर ने मंगलवार (02 जून 2026) को हाई स्कूल (क्लास 10) और हायर सेकेंडरी (क्लास 12) की सप्लीमेंट्री परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया। इस साल छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षा में जो स्टूडेंट सफल नहीं हुए थे और जिन्होंने इन सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया था वह इस परीक्षा में उपस्थित हो सकते हैं और अपने रिजल्ट को सुधार सकते हैं।

8-22 जुलाई के बीच होंगी परीक्षा

CGBSE सप्लीमेंट्री एग्जाम 2026 की शुरुआत 8 जुलाई 2026 से होगी और 22 जुलाई तक यह परीक्षा चलेंगी। इस दौरान 10वीं की परीक्षा 21 जुलाई को और 12वीं की परीक्षा 22 जुलाई को समाप्त होंगी। एग्जाम सिंगल शिफ्ट में सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होंगे। 8 जुलाई को 12वीं कक्षा का हिंदी का पेपर होगा जबकि 10वीं का पहला पेपर 9 जुलाई को गणित का होगा।

छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का पूरा शेड्यूल

तारीखदिनसब्जेक्ट एवं कोड
08.07.2026बुधवारहिंदी (010/810)
10.07.2026शुक्रवारअंग्रेजी (020/820)
11.07.2026शनिवारसंस्कृत (030/830)
13.07.2026सोमवारइतिहास (101), व्यवसाय अध्ययन (302), कृषि हेतु विज्ञान एवं गणित के तत्व (410), ड्राइंग एवं पेंटिंग (510), खाद्य एवं पोषण (610)
14.07.2026मंगलवारमराठी (031/831), उर्दू (032/832), पंजाबी (033/833), सिंधी (034/834), बंगाली (035/835), गुजराती (036/836), तेलुगु (037/837), तमिल (038/838), मलयालम (039/839), कन्नड़ (041/841), ओड़िया (042/842)
15.07.2026बुधवारभूगोल (102), भौतिकी (201)
16.07.2026गुरुवारसमाजशास्त्र (104)
17.07.2026शुक्रवारराजनीति विज्ञान (103), रसायन विज्ञान (202), लेखाशास्त्र (301), फसल उत्पादन एवं उद्यानिकी (420), स्टिल लाइफ एवं डिज़ाइनिंग (520), शरीर क्रिया विज्ञान एवं प्राथमिक उपचार (620)
18.07.2026शनिवारमनोविज्ञान (105)
20.07.2026सोमवाररिटेल मार्केटिंग मैनेजमेंट (951), सूचना प्रौद्योगिकी (952), ऑटोमोबाइल सर्विस टेक्नीशियन (953), स्वास्थ्य सेवा (954), कृषि (955), मीडिया एवं मनोरंजन (956), दूरसंचार (957), बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं एवं बीमा (BFSI) (958), ब्यूटी एवं वेलनेस (959), इलेक्ट्रॉनिक्स एवं हार्डवेयर (960)
21.07.2026मंगलवारगणित (204/804)
22.07.2026बुधवारकंप्यूटर एप्लीकेशन (151), भारतीय संगीत (161), ड्राइंग (162), नृत्य (163), स्टेनो टाइपिंग (164), कृषि [कला] (165), गृह विज्ञान [कला] (168), वाणिज्यिक गणित (169/869), औद्योगिक संगठन के मूल तत्व (332), जीवविज्ञान (203/803), अर्थशास्त्र (303), पशुपालन, दुग्ध प्रौद्योगिकी, मत्स्य एवं कुक्कुट पालन (430), भारतीय कला का इतिहास (530), विज्ञान के तत्व (631)

छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का पूरा शेड्यूल

तारीखदिनसब्जेक्ट एवं कोड
09.07.2026गुरुवारगणित (100)
11.07.2026शनिवारप्रथम भाषा – हिंदी (070)
14.07.2026मंगलवारद्वितीय भाषा – अंग्रेजी (080)
15.07.2026बुधवारव्यावसायिक पाठ्यक्रम: ऑर्गेनाइज्ड रिटेलिंग (901), सूचना प्रौद्योगिकी (902), ऑटोमोबाइल सर्विस टेक्नीशियन (903), स्वास्थ्य सेवा (904), कृषि (905), मीडिया एवं मनोरंजन (906), दूरसंचार (907), बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं एवं बीमा (BFSI) (908), ब्यूटी एवं वेलनेस (909), इलेक्ट्रॉनिक्स एवं हार्डवेयर (910), परिधान (911), निर्माण (912), प्लंबिंग (913), पावर (914), पर्यटन एवं आतिथ्य (915)
16.07.2026गुरुवारविज्ञान (200)
18.07.2026शनिवारसामाजिक विज्ञान (300)
20.07.2026सोमवारतृतीय भाषा: संस्कृत (090), मराठी (071), उर्दू (072), पंजाबी (073), सिंधी (074), बंगाली (075), गुजराती (076), तेलुगु (077), तमिल (078), मलयालम (079), कन्नड़ (081), ओड़िया (082)
21.07.2026मंगलवारसंगीत (161) [केवल दृष्टिबाधित छात्रों के लिए], ड्राइंग एवं पेंटिंग (162) [केवल मूक-बधिर छात्रों के लिए]