छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) आज यानी 29 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी करेगा। राज्य के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव दोपहर 2:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा करेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in के साथ ही सरकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म DigiLocker और IE Education Portal पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
CGBSE 10th 12th Results 2026 LIVE Update
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट लिस्ट
CGBSE Official Website: cgbse.nic.in
Result Portal: results.cg.nic.in
DigiLocker: digilocker.gov.in
CGBSE Result 2026: कब हुई थीं परीक्षाएं?
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थीं। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 के बीच संपन्न हुई थीं। बोर्ड रिजल्ट को लेकर छात्रों में काफी उत्साह है क्योंकि आज दोपहर 2:30 बजे आधिकारिक तौर पर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
CGBSE 10th Results 2026 LIVE Update
CGBSE 12th Results 2026 LIVE Update
CGBSE 10th 12th Result 2026: ऐसे करें ऑनलाइन चेक
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर “CGBSE Class 10 Result 2026” या “CGBSE Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 6. मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
DigiLocker पर छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026
छात्र DigiLocker के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 1. CGBSE DigiLocker activation portal पर जाएं।
स्टेप 2. Class 10 या Class 12 चुनें।
स्टेप 3. रोल नंबर, स्कूल कोड और 6 अंकों का सिक्योरिटी PIN दर्ज करें।
स्टेप 4. OTP वेरिफिकेशन पूरा करें।
स्टेप 5. DigiLocker वेबसाइट या ऐप में लॉगिन करें।
स्टेप 6. ‘Issued Documents’ सेक्शन में जाएं।
स्टेप 7. “CGBSE Class 10, 12 Marksheet 2026” पर क्लिक करें।
स्टेप 8. PDF डाउनलोड कर सुरक्षित रखें
यह डिजिटल मार्कशीट आधिकारिक रूप से मान्य होगी और एडमिशन व सत्यापन में उपयोग की जा सकेगी।
पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट?
साल 2025 में CGBSE ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 7 मई को जारी किया था। कक्षा 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से 24 मार्च 2025 के बीच आयोजित हुई थी।
2025 का पास प्रतिशत
कुल छात्र: 3,23,094
पास छात्र: 2,45,913
कुल पास प्रतिशत: 76.53%
पिछले साल के टॉपर्स
पिछले वर्ष CGBSE 10वीं परीक्षा में दो छात्रों ने टॉप किया था, जिसमें पहला नाम ईशिका बाला और दूसरा नाम नमन कुमार खुंटिया है। दोनों छात्रों ने 99.17% अंक प्राप्त किए थे।
