Chhattisgarh Board CGBSE 10th, 12th Result 2026 Out: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 का इंतजार खत्म हो चुका है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट की घोषणा 29 अप्रैल 2026, बुधवार को दोपहर 3:30 बजे के करीब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। हालांकि रिजल्ट जारी होने की ऑफिशियल टाइमिंग 2:30 बजे थे। इस साल जिन छात्रों ने इन परीक्षाओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

CG Board Class 12th Result 2026: Direct Link

इन डायरेक्ट लिंक पर चेक करें परिणाम

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक्सेस करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। छात्र अपना एडमिट कार्ड पर अपना रोल नंबर देख सकते हैं। अपना रिजल्ट देखने के लिए छात्र इन डायरेक्ट लिंक (Chhattisgarh Board 10th 12th Direct Links) cgbse.nic.in, results.cgbse.nic.in, cg.nic.in पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट हमारी सहयोगी वेबसाइट education.indianexpress.com पर भी चेक किया जा सकता है।

कितना रहा इस साल का पासिंग प्रतिशत

छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं में इस साल कुल प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जो पिछले साल के मुकाबले है। वहीं कक्षा 12वीं में इस साल कुल प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। लास्ट ईयर 12वीं का पास प्रतिशत था। हाई स्कूल (10वीं) में इस साल तीन बच्चों ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। इनमें दो लड़कियां शामिल हैं। 10वीं में संध्या, परीरानी और अंशुल के 99 फीसदी मार्क्स हैं। वहीं 12वीं में जिज्ञासु वर्मा नाम के छात्र ने 98.60 प्रतिशत मार्क्स लाकर टॉप किया है।

SMS के जरिए चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट SMS के जरिए भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए अपने मोबाइल से CG12 (कक्षा 12 के लिए) टाइप करें और इसे 56263 पर भेज दें। आपको अपने विषय-वार अंक और पास होने की स्थिति SMS के ज़रिए मिल जाएगी। यह सेवा वेबसाइट पर धीमे ट्रैफिक की समस्या से निपटने के लिए बहुत अच्छी है।