छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की ओर से कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा कर दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट जारी किया। हालांकि बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होने में करीब 1 घंटे की देरी हुई, लेकिन फाइनली बोर्ड ने 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस साल जिन छात्रों ने छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
CG Board 12th Result 2026 LIVE: SMS के जरिए चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट SMS के जरिए भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए अपने मोबाइल से CG12 (कक्षा 12 के लिए) टाइप करें और इसे 56263 पर भेज दें।
आपको अपने विषय-वार अंक और पास होने की स्थिति SMS के ज़रिए मिल जाएगी। यह सेवा वेबसाइट पर धीमे ट्रैफिक की समस्या से निपटने के लिए बहुत अच्छी है।
CG Board 12th Result 2026 LIVE: सीएम ने असफल परीक्षार्थियों के लिए दिया संदेश
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पास होने वाले परीक्षार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही असफल छात्रों के लिए एक संदेश जारी किया है।
सीएम ने कहा है- यह अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है। असफलता सिर्फ एक अनुभव है, जो आपको और मजबूत बनाती है। हिम्मत रखें, खुद पर विश्वास बनाए रखें।
CG Board 12th Result 2026 LIVE: टॉपर्स के नाम का भी ऐलान
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं रिजल्ट का रिजल्ट जारी होने के साथ बोर्ड ने टॉपर्स के नाम का भी ऐलान कर दिया है। इस साल 12वीं में जिज्ञासु वर्मा ने 98.60% के साथ टॉप किया है।
CG Board 12th Result 2026 LIVE: 12वीं का पासिंग प्रतिशत कितना रहा?
इस साल छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं में कुल 81.87% बच्चे पास हुए हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल पास प्रतिशत में लगभग 1.17 परसेंटेज का इजाफा हुआ है।
CG Board 12th Result 2026 LIVE: टॉपर्स को मिलेगा 1.5 लाख का कैश प्राइज
छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 जारी होने के बाद जिन स्टूडेंट्स ने स्टेट में टॉप किया है उन्हें सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इस बार टॉप करने वाले छात्रों को (प्रथम स्थान) को 1.5 लाख रुपए का कैश प्राइज मिलेगा।
CG Board 12th Result 2026 LIVE: SMS के जरिए चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट SMS के जरिए भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए अपने मोबाइल से CG12 (कक्षा 12 के लिए) टाइप करें और इसे 56263 पर भेज दें।
आपको अपने विषय-वार अंक और पास होने की स्थिति SMS के ज़रिए मिल जाएगी। यह सेवा वेबसाइट पर धीमे ट्रैफिक की समस्या से निपटने के लिए बहुत अच्छी है।
CG Board 12th Result 2026 LIVE: 12वीं में टॉप 3 रैंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में जिज्ञासु वर्मा ने 500 में से 493 अंक लाकर 98.60 प्रतिशत के साथ टॉप किया है।
दूसरे नंबर पर ओम्नी हैं, इन्होंने 500 में से 491 (98.20%) अंक हासिल किया है।
तीसरे नंबर पर कृष महंत हैं, इन्होंने 12वीं में 500 में से 489 (97.80 प्रतिशत) अंक हासिल किए हैं।
CG Board 12th Result 2026 LIVE: डिजिलॉकर पर कैसे चेक करें रिजल्ट?
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12 वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करें।
स्टेप 1: CGBSE DigiLocker एक्टिवेशन पोर्टल पर जाएं और क्लास 12 चुनें। अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और अपने स्कूल का दिया हुआ 6-डिजिट का सिक्योरिटी PIN डालें। अपनी डिटेल्स वेरिफ़ाई करें और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके OTP ऑथेंटिकेशन पूरा करें। वेरिफ़ाई होने के बाद, आपका अकाउंट एक्टिवेट हो जाएगा।
स्टेप 2: DigiLocker वेबसाइट पर जाएं या मोबाइल ऐप खोलें। अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या DigiLocker ID और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करें। अगर पूछा जाए तो OTP वेरिफिकेशन पूरा करें।
स्टेप 3: लॉग इन करने के बाद, अपने डैशबोर्ड पर ‘Issued Documents’ सेक्शन में जाएं। यहीं पर CGBSE ऑफिशियल डिजिटल रिकॉर्ड अपलोड करता है।
स्टेप 4: ‘CGBSE Class 10, 12 Marksheet 2026’ टाइटल वाला डॉक्यूमेंट देखें। अपना रिजल्ट खोलने के लिए उस पर क्लिक करें।
स्टेप 5: आपकी मार्कशीट PDF फॉर्मेट में दिखेगी। अपना नाम, रोल नंबर, स्कूल कोड, सब्जेक्ट-वाइज़ मार्क्स/ग्रेड्स और रिजल्ट स्टेटस वेरिफाई करें।
स्टेप 6: PDF को अपने डिवाइस पर सेव करने के लिए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करें। यह DigiLocker से जारी किया गया डॉक्यूमेंट ऑफिशियल है और इसका इस्तेमाल एडमिशन और वेरिफिकेशन के लिए किया जा सकता है।
स्टेप 7: अपनी लॉग इन डिटेल्स डालकर रिजल्ट को डाउनलोड करें।
CG Board 12th Result 2026 LIVE: 12वीं में जिज्ञासु वर्मा ने किया टॉप
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (मुख्य) परीक्षा 2026 में बलौदा बाजार जिले के निवासी जिज्ञासु वर्मा ने टॉप किया है। सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल, पल्लारी के छात्र जिज्ञासु वर्मा के 500 में से 493 अंक आए हैं। इस हिसाब से उन्होंने कुल 98.60 प्रतिशत मार्क्स प्राप्त किए हैं।
CG Board 12th Result 2026 LIVE: ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव हुआ लिंक
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा बारहवीं का रिजल्ट जारी हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा की है। परिणाम चेक करने का लिंक ऑफिशल वेबसाइट पर भी एक्टिव कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बोर्ड परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी है। सीएम ने पहले हाई स्कूल के नतीजे घोषित किए हैं।
CG Board 12th Result 2026 LIVE: सीएम की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है अब से बस कुछ ही देर में नतीजे घोषित किए जाएंगे।
CG Board 12th Result 2026 LIVE: सीएम की प्रेस कॉन्फ्रेंस में देरी की वजह से रिजल्ट में हो रही देरी
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा बारहवीं का रिजल्ट अभी जारी नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में देरी की वजह से रिजल्ट में देरी हो रही है।
CG Board 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट जारी होने के बाद कहां चेक करें परिणाम?
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
CG Board 12th Result 2026 LIVE: 33 प्रतिशत मार्क्स वाला बच्चा होगा पास
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को कम से कम 33 परसेंट नंबर लाने होंगे। जो लोग 1 या 2 सब्जेक्ट में पास नहीं हो पाए, वे कंपार्टमेंट एग्जाम दे सकते हैं। जो लोग अपने मार्क्स बढ़ाना चाहते हैं, वे इम्प्रूवमेंट एग्जाम दे सकते हैं।
CG Board 12th Result 2026 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में हो रही देरी
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा बारहवीं का रिजल्ट अभी जारी नहीं हुआ है। रिजल्ट प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से जारी होना था लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में देरी हो रही है।
CG Board 12th Result 2026 LIVE: अभी जारी नहीं हुआ है रिजल्ट
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12th का रिजल्ट अभी जारी नहीं हुआ है। अभी ऑफिशल वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव नहीं हुआ है डिजिलॉकर पर भी अभी Coming Soon लिखा आ रहा है।
CG Board 12th Result 2026 LIVE: डिजिलॉकर पर भी अभी जारी नहीं हुआ रिजल्ट
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा बारहवीं का रिजल्ट अभी जारी नहीं हुआ है डिजिलॉकर पर भी अभी रिजल्ट का लिंक एक्टिव नहीं हुआ है।
CG Board 12th Result 2026 LIVE: बस थोड़ी ही देर में जारी होगा छत्तीसगढ़ बोर्ड का रिजल्ट
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम कुछ ही देर में जारी हो जाएगा। अभी वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव नहीं हुआ है।
CG Board 12th Result 2026 LIVE: बस कुछ ही देर में जारी होगा रिजल्ट
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट अब से बस थोड़ी ही देर में जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स नीचे दी गई वेबसाइट्स पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
cgbse.nic.in
results.cg.nic.in
digilocker.gov.in
web.umang.gov.in
CG Board 12th Result 2026 LIVE: छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की मार्कशीट में मिलेगी यह जानकारी
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट ऑनलाइन प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे। मार्कशीट में आपको नीचे दी गई जानकारी मिलेगी।
छात्र का रोल नंबर
छात्र का पूरा नाम
पिता का नाम
माता का नाम
परीक्षा केंद्र का कोड
स्कूल का कोड
विषयों की सूची
हर विषय में प्राप्त अंक
कुल प्राप्त अंक
दी गई श्रेणी (Division)
पास/फेल की स्थिति।
results.cg.nic.in, CGBSE CG Board 12th Result 2026 LIVE: फर्जी वेबसाइट से बचें छात्र
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों और अभिभावकों को केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करना चाहिए। सोशल मीडिया पर कई बार गलत सूचनाएं तेजी से फैलती हैं। फर्जी रिजल्ट लिंक या अफवाहों से बचना जरूरी है। बोर्ड की वेबसाइट और विश्वसनीय समाचार प्लेटफॉर्म से ही अपडेट लें। किसी भी संदेह की स्थिति में स्कूल या बोर्ड कार्यालय से संपर्क करें। सही जानकारी के आधार पर ही आगे की प्रक्रिया पूरी करें ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
results.cg.nic.in, CGBSE CG Board 12th Result 2026 LIVE: टॉपर्स लिस्ट होगी जारी
CGBSE 12वीं रिजल्ट 2026 के साथ टॉपर्स की सूची भी जारी हो सकती है। छात्र जानना चाहेंगे कि इस साल किसने राज्य में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए। टॉपर्स की सफलता की कहानी अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनती है। उनकी पढ़ाई की रणनीति, समय प्रबंधन और अनुशासन अक्सर चर्चा में रहते हैं। बोर्ड आमतौर पर टॉप छात्रों के नाम और अंक साझा करता है। इस बार भी टॉपर्स को लेकर उत्साह काफी अधिक देखने को मिल रहा है।
results.cg.nic.in, CGBSE CG Board 12th Result 2026 LIVE: छात्रों के लिए सलाह
कई छात्र रिजल्ट को लेकर तनाव में रहते हैं, लेकिन याद रखें कि अंक ही भविष्य तय नहीं करते। यदि परिणाम उम्मीद के अनुसार न आए तो निराश होने की जरूरत नहीं है। मेहनत और सही दिशा में प्रयास हमेशा नए अवसर खोलते हैं। सप्लीमेंट्री परीक्षा, रीवैल्यूएशन और वैकल्पिक करियर विकल्प हमेशा मौजूद रहते हैं। छात्रों को सकारात्मक सोच बनाए रखनी चाहिए और परिवार को भी उनका मनोबल बढ़ाना चाहिए। हर परिणाम एक नई शुरुआत का अवसर देता है।
results.cg.nic.in, CGBSE CG Board 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट के बाद कॉलेज प्रवेश प्रक्रिया
CGBSE 12वीं रिजल्ट 2026 के बाद कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया तेज हो जाएगी। कई विश्वविद्यालय और कॉलेज बोर्ड रिजल्ट के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू करते हैं। छात्रों को अपने पसंदीदा कॉलेजों की आवेदन तिथि पहले से देख लेनी चाहिए। देरी करने पर अच्छे विकल्प छूट सकते हैं। रिजल्ट आते ही जरूरी दस्तावेज जैसे मार्कशीट, ट्रांसफर सर्टिफिकेट और पहचान पत्र तैयार रखें। समय पर आवेदन करना बेहतर कॉलेज और बेहतर कोर्स पाने में मदद करता है।
results.cg.nic.in, CGBSE CG Board 12th Result 2026 LIVE: किसका प्रदर्शन रहता है बेहतर
पिछले वर्षों के रुझान बताते हैं कि छत्तीसगढ़ बोर्ड में लड़कियों का प्रदर्शन अक्सर लड़कों से बेहतर रहा है। इस बार भी सभी की नजर इसी आंकड़े पर रहेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड यह जानकारी साझा करेगा कि किस वर्ग ने बेहतर प्रदर्शन किया। साथ ही जिला-वार सफलता प्रतिशत भी जारी हो सकता है। इससे छात्रों को राज्यभर की शैक्षणिक स्थिति समझने में मदद मिलती है। टॉपर्स की सूची भी छात्रों के बीच विशेष चर्चा का विषय बनती है।
ऑनलाइन जारी होने वाला CGBSE 12वीं रिजल्ट प्रारंभिक सूचना के रूप में माना जाएगा। मूल मार्कशीट बाद में संबंधित स्कूलों के माध्यम से छात्रों को उपलब्ध कराई जाएगी। कॉलेज एडमिशन के समय कई संस्थान अस्थायी रूप से ऑनलाइन मार्कशीट स्वीकार कर लेते हैं, लेकिन अंतिम प्रवेश के लिए मूल दस्तावेज जरूरी होते हैं। इसलिए छात्रों को अपनी ओरिजिनल मार्कशीट प्राप्त होने तक डाउनलोड की गई कॉपी सुरक्षित रखनी चाहिए। स्कूल से मार्कशीट लेने की तारीख की जानकारी भी समय पर प्राप्त करें।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज (29 अप्रैल 2026) दोपहर 2:30 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होगा।
छात्र रिजल्ट चेक करते समय अपना एडमिट कार्ड पास में रखें। रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी उसी में उपलब्ध होती है। गलत रोल नंबर दर्ज करने पर रिजल्ट नहीं खुलेगा। कई छात्र जल्दबाजी में गलत जानकारी भर देते हैं, जिससे परेशानी होती है। इसलिए सभी विवरण सावधानी से दर्ज करें। यदि रोल नंबर भूल गए हों तो स्कूल से संपर्क करें। रिजल्ट के दिन अनावश्यक तनाव से बचने के लिए पहले से सभी दस्तावेज तैयार रखना सबसे बेहतर तरीका है।
CGBSE 12वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। राज्य के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोर्ड मुख्यालय से रिजल्ट जारी करेंगे। इस दौरान बोर्ड अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में परीक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण आंकड़े साझा किए जाएंगे। छात्र केवल व्यक्तिगत परिणाम ही नहीं, बल्कि राज्य का कुल प्रदर्शन भी जान सकेंगे। यह आयोजन हर साल छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यहीं से पूरे शैक्षणिक वर्ष की उपलब्धियों की तस्वीर सामने आती है।
