CBSE Board Class 10th 12th 2022 Topper Name: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा ने आज 10वीं (CBSE 10th Result 2022) और 12वीं का रिजल्ट (CBSE 12th Result 2022) घोषित कर दिया है। पहले 12वीं और बाद में 10वीं का रिजल्ट घोषित किया गया। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
सीबीएसई की ओर से आधिकारिक मेरिट लिस्ट नहीं जारी की गई है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार 12वीं में बुलंदशहर की तान्या सिंह को 500 में से 500 नंबर मिले हैं। वहीं 10 वीं में नोएडा के मयंक यादव को 10वीं में 500 नंबर मिले हैं। वहीं 499 नंबर के साथ नियामत गिल दूसरे स्थान पर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार सीबाएसई की बोर्ड परीक्षा में करीब 35 लाख परीक्षार्थियों शामिल हुए थे।
CBSE Board Result 2022: छात्रों ने किया बेहतर प्रदर्शन
इस बार सीबीएसई 10वीं और 12वीं दोनों में छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों के मुकाबले बेहतर रहा। 10वीं में 95.21 फीसदी छात्राएं और 93.80 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। वहीं 12वीं 94.54 फीसदी छात्राएं और 91.25 फीसदी छात्र पास हुए हैं।
बता दें कि इस बार सीबीएसई ने 10वीं और12वीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो टर्म में किया था। दोनों ही टर्म में 50-50 फीसदी पाठ्यक्रम को शामिल किया गया था। इस बार सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन कोरोना सुरक्षा दिशा-निर्देश के तहत किया गया था।
सीबीएसई 10वीं और 12वीं टर्म 2 परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2022 से 24 मई 2022 तक किया गया था। वहीं टर्म 1 परीक्षा का आयोजन 2021 में किया गया था। टर्म 1 परीक्षा का रिजल्ट मार्च 2022 में घोषित कर दिया गया था।
How to Check CBSE 10th, 12th Result 2022: ऐसे चेक करें रिजल्ट
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए CBSE 10th Result 2022/ CBSE 12th Result 2022 के लिंक पर क्किल करें।
3.रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
4.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।