केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। बोर्ड की ओर से सबसे पहले कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा जो कि 15 से 20 अप्रैल 2026 के बीच कभी भी जारी हो सकता है। इस साल जिन स्टूडेंट्स ने हाई स्कूल (10वीं) की परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह रिजल्ट जारी होने के बाद cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, और cbseresults.nic.in पर अपना परिणाम चेक कर पाएंगे।

सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा 11 मार्च को समाप्त हो गई थी, जबकि 12वीं की परीक्षा 9 अप्रैल 2026 तक चली। ऐसे में अब लाखों छात्र और प्रमुखों की नजरें रिजल्ट डेट पर टिकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीएसई कक्षा 10 रिजल्ट 2026 अप्रैल में ही जारी किया जा सकता है, जिसकी संभावित तारीख अप्रैल का तीसरा सप्ताह है।

कब आएगा CBSE 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2026?

मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 अप्रैल के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी हो सकता है। सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 मई 2026 के दूसरे सप्ताह तक आने की संभावना है। इस बार बोर्ड की दो-टर्म परीक्षा प्रणाली लागू होने के कारण दोनों कक्षाओं के रिजल्ट अलग-अलग तारीखों पर जारी किए जा सकते हैं।

ऐसे करें CBSE Result 2026 चेक

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2. “Class X 2026 Results” या “Class XII 2026 Results” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्म तिथि और एडमिट कार्ड ID दर्ज करें।

स्टेप 4. सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।

स्टेप 5. मार्कशीट डाउनलोड करें या प्रिंट निकाल लें।

पासिंग मार्क्स और ग्रेस पॉलिसी

छात्रों को सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है और जरूरत पड़ने पर CBSE द्वारा ग्रेस मार्क्स भी दिए जाते हैं।

DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

सीबीएसई रिजल्ट 2026 जारी होते ही डिजिटल मार्कशीट भी उपलब्ध होगी।

स्टेप 1. DigiLocker ऐप/वेबसाइट खोलें।

स्टेप 2. मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें।

स्टेप 3. “CBSE” सेक्शन में जाकर मार्कशीट डाउनलोड करें

सीबीएसई बोर्ड रीचेकिंग और कंपार्टमेंट परीक्षा प्रक्रिया

रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र री-इवैल्यूएशन/रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं और एक या दो विषय में फेल होने पर कंपार्टमेंट परीक्षा का विकल्प मिलेगा।

इस बार क्या है खास?

नई परीक्षा प्रणाली के तहत स्किल-बेस्ड प्रश्नों की संख्या बढ़ाई गई है, जिसमें डिजिटल मार्कशीट और ऑनलाइन एक्सेस पर ज्यादा फोकस किया गया है। बोर्ड द्वारा मूल्यांकन प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है।

सीबीएसई बोर्ड की लेटेस्ट अपडेट

सीबीएसई इस बार रिजल्ट SMS और IVRS के जरिए भी उपलब्ध करा सकता है और स्कूलों को डिजिटल मार्कशीट वेरिफिकेशन सिस्टम से जोड़ा जा रहा है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड संभालकर रखें, क्योंकि रिजल्ट चेक करने में इसकी जरूरत पड़ेगी।

Live Updates
16:55 (IST) 15 Apr 2026

CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 का ओवरऑल पास प्रतिशत

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं में इस साल कुल 93.70 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जो कि पिछले साल से (93.66) थोड़ा ही अधिक है। इस साल 10वीं कक्षा में कुल 24,71,777 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 23,16,008 कैंडिडेट पास हुए। ये आंकड़े पिछले साल के मुकाबले थोड़ी बढ़ोतरी दिखाते हैं, जो पूरे बोर्ड में स्टेबल परफॉर्मेंस लेवल दिखाते हैं।

16:52 (IST) 15 Apr 2026

CBSE 10th Result 2026: उमंग ऐप के जरिए कैसे चेक करें रिजल्ट?

स्टेप 1: आपको UMANG ऐप डाउनलोड करें।

स्टेप 2: एक अकाउंट बनाएं और अपने रजिस्टर्ड नंबर से लॉग इन करें।

स्टेप 3: CBSE क्लास 10 रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अपनी डिटेल्स, जैसे रोल नंबर डालें और सबमिट करें।

स्टेप 5: स्क्रीन पर दिख रहा अपना रिजल्ट देखें।

16:36 (IST) 15 Apr 2026

CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: ऑफिशियल वेबसाइट पर भी एक्टिव हुआ लिंक

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in साथ ही results.cbse.nic.in पर भी रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया है।

16:23 (IST) 15 Apr 2026

CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट का लिंक सबसे पहले डिजिलॉकर पर एक्टिव किया गया है। स्टूडेंट यहां दिए गए लिंक पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

results.digilocker.gov.in/CBSE10th2026tenthXbzvbkajsgqw.html

15:47 (IST) 15 Apr 2026

CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट जारी होने के बाद कहां करें चेक?

इस साल जिन स्टूडेंट्स ने हाई स्कूल (10वीं) की परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह रिजल्ट जारी होने के बाद cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, और cbseresults.nic.in पर अपना परिणाम चेक कर पाएंगे।

15:16 (IST) 15 Apr 2026

CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: दूसरे बोर्ड एग्जाम का एडमिट कार्ड

Class 10 के दूसरे एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। छात्र इन्हें CBSE की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। स्कूल भी छात्रों को एडमिट कार्ड उपलब्ध कराएंगे। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा, इसलिए इसे समय पर डाउनलोड करना बेहद जरूरी है।

14:17 (IST) 15 Apr 2026

CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल

CBSE Result 2026 चेक करने के लिए छात्रों को कुछ जरूरी जानकारी की जरूरत होगी। इसमें रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी शामिल है। ये सभी डिटेल्स एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होती हैं। बिना सही जानकारी के छात्र अपना रिजल्ट एक्सेस नहीं कर पाएंगे। इसलिए अभी से इन डिटेल्स को सुरक्षित रखें और रिजल्ट के समय इन्हें तैयार रखें।

13:36 (IST) 15 Apr 2026

CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: कहां जारी होगा सीबीएसई रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे कई प्लेटफॉर्म पर चेक कर सकेंगे। इसमें cbse.gov.in, results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in शामिल हैं। इसके अलावा DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी मार्कशीट डाउनलोड की जा सकेगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे पहले से ही अपने लॉगिन डिटेल्स तैयार रखें ताकि रिजल्ट देखने में कोई परेशानी न हो।

12:57 (IST) 15 Apr 2026

CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: इस साल जल्दी जारी होगा रिजल्ट

CBSE Class 10 Result 2026 इस बार पहले जारी हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 10वीं का रिजल्ट अप्रैल के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। नई दो-एग्जाम प्रणाली लागू होने के कारण बोर्ड जल्दी परिणाम घोषित कर सकता है। हालांकि, अभी तक CBSE ने आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। छात्रों को सलाह है कि वे अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक अपडेट पर ही भरोसा करें।

10:43 (IST) 15 Apr 2026

CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: कब जारी होगा रिजल्ट

CBSE Board Result 2026 का इंतजार लाखों छात्रों को है। Class 10 और Class 12 की परीक्षाएं लगभग समाप्त हो चुकी हैं और अब छात्रों की नजर रिजल्ट डेट पर टिकी है। पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो CBSE आमतौर पर मई के दूसरे सप्ताह में रिजल्ट जारी करता रहा है, लेकिन इस बार नए एग्जाम सिस्टम के कारण बदलाव संभव है। छात्र सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट और DigiLocker पर नजर बनाए रखें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही तुरंत चेक कर सकें।

09:57 (IST) 15 Apr 2026

CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट चेक करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल

CBSE रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स तैयार रखने चाहिए। इनमें रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि शामिल हैं। बिना इन डिटेल्स के छात्र अपना रिजल्ट नहीं देख पाएंगे।

09:54 (IST) 15 Apr 2026

CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: किसी भी वक्त जारी हो सकता है सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

CBSE कक्षा 10वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल से लेकर 20 अप्रैल के बीच में कभी भी जारी किया जा सकता है। बोर्ड की ओर से अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार रिजल्ट अप्रैल के तीसरे या चौथे सप्ताह में कभी भी जारी हो सकता है

23:50 (IST) 14 Apr 2026

CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: 11वीं में प्रवेश प्रक्रिया

रिजल्ट के बाद छात्र 11वीं कक्षा में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। इसके लिए मार्कशीट जरूरी दस्तावेज होती है।

23:20 (IST) 14 Apr 2026

CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: मार्कशीट में गलती होने पर क्या करें

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट जारी होने के बाद अपनी मार्कशीट को ध्यान से जांचें। किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत स्कूल से संपर्क करें।

22:50 (IST) 14 Apr 2026

CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: शिक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव

CBSE ने इस साल परीक्षा प्रणाली में सुधार करते हुए छात्रों को अधिक लचीलापन देने का प्रयास किया है। यह शिक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

22:20 (IST) 14 Apr 2026

CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: वेबसाइट स्लो होने पर क्या करें

रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक हो सकता है। ऐसे में छात्रों को धैर्य रखना चाहिए और वैकल्पिक प्लेटफॉर्म का उपयोग करना चाहिए।

21:50 (IST) 14 Apr 2026

CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट के बाद प्रवेश प्रक्रिया

डिजिटल मार्कशीट को देशभर के स्कूल और कॉलेज एडमिशन के लिए मान्यता देते हैं। इससे छात्रों को फिजिकल डॉक्यूमेंट का इंतजार नहीं करना पड़ता।

21:20 (IST) 14 Apr 2026

CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: कब तक मिलेगी मार्कशीट

CBSE रिजल्ट जारी होने के बाद लंबे समय तक वेबसाइट और DigiLocker पर उपलब्ध रहेगा। छात्र कभी भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

20:50 (IST) 14 Apr 2026

CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: डिजिलॉकर पर कहां मिलेगी रिजल्ट

DigiLocker में लॉगिन करने के बाद छात्रों को ‘Issued Documents’ सेक्शन में जाना होगा। वहां CBSE चुनकर कक्षा 10वीं की मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है।

20:20 (IST) 14 Apr 2026

CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: मोबाइल ऐप से देखें रिजल्ट

छात्र Google Play Store या App Store से DigiLocker ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन कर OTP के जरिए अकाउंट सक्रिय किया जा सकता है।

19:50 (IST) 14 Apr 2026

CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: डिजिलॉकर आधार से लिंक करें

DigiLocker अकाउंट को आधार या मोबाइल नंबर से लिंक करना जरूरी है। इससे छात्रों को सुरक्षित तरीके से उनकी मार्कशीट मिलती है। अगर डिटेल्स मेल नहीं खातीं तो लॉगिन में समस्या आ सकती है।

19:20 (IST) 14 Apr 2026

CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: आंतरिक मूल्यांकन प्रक्रिया

आंतरिक मूल्यांकन भी CBSE 10वीं रिजल्ट का अहम हिस्सा होता है। इसमें प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और स्कूल आधारित टेस्ट शामिल होते हैं। इन सभी अंकों को मिलाकर अंतिम रिजल्ट तैयार किया जाता है।

18:50 (IST) 14 Apr 2026

CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट के लिए मॉडरेशन प्रक्रिया

CBSE रिजल्ट जारी करने से पहले मॉडरेशन प्रक्रिया अपनाता है। इसमें मार्क्स को संतुलित किया जाता है ताकि सभी छात्रों को निष्पक्ष परिणाम मिल सके। यह प्रक्रिया रिजल्ट की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करती है।

18:20 (IST) 14 Apr 2026

CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल

CBSE रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स तैयार रखने चाहिए। इनमें रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि शामिल हैं। बिना इन डिटेल्स के छात्र अपना रिजल्ट नहीं देख पाएंगे।

17:50 (IST) 14 Apr 2026

CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: डिजिलॉकर से डाउनलोड करें मार्कशीट

छात्र DigiLocker से अपनी मार्कशीट की कई कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं। यह सुविधा खासतौर पर तब काम आती है जब छात्रों को अलग-अलग संस्थानों में दस्तावेज जमा करने होते हैं। डिजिटल फॉर्मेट होने के कारण इसे कहीं भी आसानी से एक्सेस किया जा सकता है।

17:20 (IST) 14 Apr 2026

CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: डिजिलॉकर पर मार्कशीट

DigiLocker पर मिलने वाली मार्कशीट डिजिटल रूप से साइन की हुई होती है। यह पूरी तरह कानूनी रूप से मान्य होती है। छात्र इसे प्रिंट करके एडमिशन या अन्य दस्तावेज़ के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे कागजी दस्तावेज़ खोने का जोखिम भी कम हो जाता है।

16:47 (IST) 14 Apr 2026

CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: कंपार्टमेंट एग्जाम किसके लिए

जो छात्र पहले एग्जाम में दो विषयों में फेल होते हैं, उन्हें कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा जाता है। ऐसे छात्र दूसरे बोर्ड एग्जाम में बैठ सकते हैं। लेकिन अगर कोई छात्र तीन या उससे अधिक विषयों में फेल होता है, तो उसे अगले साल मुख्य परीक्षा देनी होगी।

16:17 (IST) 14 Apr 2026

CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: दूसरा बोर्ड एग्जाम कब होगा

दूसरा बोर्ड एग्जाम 15 मई से 1 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इसमें वही सिलेबस रहेगा जो पहले चरण में था। छात्र अधिकतम तीन विषयों में सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह सुविधा खासतौर पर उन छात्रों के लिए उपयोगी है जो अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं।

15:45 (IST) 14 Apr 2026

CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: दो बोर्ड एग्जाम सिस्टम

CBSE का नया दो-एग्जाम सिस्टम छात्रों के लिए राहत लेकर आया है। अब छात्र एक ही साल में दो बार परीक्षा देकर अपने अंक सुधार सकते हैं। इससे एक ही परीक्षा पर निर्भरता खत्म होती है और छात्रों को बेहतर प्रदर्शन का दूसरा मौका मिलता है।

15:14 (IST) 14 Apr 2026

CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: पिछले साल कब जारी हुआ रिजल्ट

पिछले साल यानी 2025 में CBSE 10वीं का रिजल्ट 13 मई को घोषित हुआ था। उस वर्ष पास प्रतिशत 93.66% रहा था। इस बार भी छात्रों को अच्छे परिणाम की उम्मीद है। बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी करने से पहले सभी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच और डेटा वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।