केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने 12वीं रिजल्ट री-इवैल्यूएशन का शेड्यूल जारी कर दिया है। साथ ही बोर्ड ने इस साल री-इवैल्यूएशन फीस में कटौती का भी ऐलान किया है। बोर्ड री-इवैल्यूएशन का प्रोसेस 19 मई से शुरू होगा और यह प्रोसेस 22 मई तक चलेगा। रविवार को CBSE के एग्जामिनेशन कंट्रोलर संयम भारद्वाज ने कहा कि ट्रांसपेरेंसी के प्रति हमारी कमिटमेंट है, लेकिन इवैल्यूएशन में गलतियां हो सकती हैं, जिसके लिए हम री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं।

19 से 22 मई तक खुली रहेगी रजिस्ट्रेशन विंडो

संयम भारद्वाज ने बताया कि इस साल 1.25 करोड़ से अधिक आंसर शीट्स का इवैल्यूएशन किया जा रहा है। बोर्ड मार्किंग के दौरान मिली किसी भी तरह की गड़बड़ी को दोबारा चेक करने के लिए खास सुविधाएं देता है। री-चेकिंग और वेरिफिकेशन विंडो 19 मई, 2026 से शुरू होकर 22 मई, 2026 तक चलेगी।

JEECUP 2026 का बदला शेड्यूल, अब 2 जून से शुरू होगी परीक्षा; 25 मई को जारी होगा एडमिट कार्ड

CBSE क्लास 12th रिजल्ट 2026: री-चेकिंग और वेरिफिकेशन का शुल्क

सीबीएसई ने इस साल पुनर्मूल्यांकन (re-evaluate) के लिए वसूली जाने वाली फीस में कटौती का ऐलान किया है। जांच (Validation) की फीस 500 रुपये से घटाकर 100 रुपये कर दी गई है। पूरे पेपर की जांच की फीस 700 रुपये से घटाकर 100 रुपये कर दी गई है। प्रति प्रश्न के लिए अब 25 रुपये वूसले जाएंगे।

दो स्टेज में होगी कॉपियों की चेकिंग

सीबीएसई बोर्ड 12वीं की कॉपियों की चेकिंग की प्रक्रिया दो स्टेज में करेगा। पहली आंसरशीट की स्कैंड कॉपी लेना और दूसरी वेरिफिकेशन की प्रक्रिया। पहला फेज 19 मई से लेकर 22 मई तक चलेगा। दूसरा फेज 26 मई 2026 से 29 मई 2026 तक रहेगा, जिसमें छात्र अपनी कॉपी में पाई गई त्रुटियों का सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

रिवैल्यूएशन से जुड़े कुछ जरूरी नियम

सिर्फ वहीं स्टूडेंट आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने पहले स्कैन कॉपी मंगाई हो।

छात्र को पहले संबंधित विषय की मार्किंग स्कीम देखनी होगी।

किसी उत्तर में गलती लगने पर छात्र कारण के साथ पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है।

आवेदन की स्थिति छात्र अपनी लॉगिन आईडी पर देख सकेंगे।

रिवैल्यूएशन के बाद अंक बढ़ या घट सकते हैं, 1 अंक की कमी भी मान्य होगी।

बोर्ड का फैसला अंतिम होगा, इसके खिलाफ दोबारा अपील नहीं की जा सकेगी।

RTI के तहत केवल स्कैन कॉपी मिल सकती है, रिवैल्यूएशन की मांग नहीं की जा सकती।