क्लास 10वीं की सेकंड बोर्ड परीक्षा परिणाम के इंतजार के बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने मंगलवार (30 जून 2026) को क्लास 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जामिनेशन 2026 के लिए List of Candidates (LOC) से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी कर दिया। बोर्ड के नोटिफिकेशन के मुताबिक, 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स की लिस्ट ऑनलाइन जमा कराने का प्रोसेस शुरू हो गया है। हालांकि इस प्रोसेस का सीधा संबंध स्टूडेंट्स से नहीं है। इस प्रक्रिया को स्कूलों के द्वारा पूरा किया जाएगा। स्कूलों को CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर मौजूद ‘परीक्षा संगम’ पोर्टल के जरिए एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा करना होगा।

स्कूलों को 8 जुलाई तक पूरा करना होगा यह प्रोसेस

रेगुलर स्टूडेंट्स सप्लीमेंट्री एग्जामिनेशन के लिए सीधे अप्लाई नहीं कर सकते। जो कैंडिडेट्स एग्जाम देने के लिए एलिजिबल हैं, उन्हें उन स्कूलों से कॉन्टैक्ट करना होगा जिनके जरिए वे CBSE क्लास 12 बोर्ड एग्जामिनेशन 2026 के लिए अप्लाई हुए थे। स्कूल उनके नाम ऑनलाइन सबमिट करेंगे। स्कूलों को यह प्रोसेस 8 जुलाई तक पूरा करना होगा। CBSE ने स्कूलों को एलिजिबल स्टूडेंट्स से एक्टिवली कॉन्टैक्ट करने और यह पक्का करने का भी निर्देश दिया है कि कोई भी कैंडिडेट एग्जाम देने का मौका न चूके।

CBSE Class 10th Second Board Exam Result 2026: LIVE Updates

28 जुलाई को होगी परीक्षा, जानें कौन दे सकता है यह एग्जाम

बोर्ड के इस नोटिस के मुताबिक, क्लास 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 28 जुलाई, 2026 के लिए शेड्यूल की गई हैं। इन परीक्षाओं में बैठने के लिए तीन कैटेगरी के स्टूडेंट्स एलिजिबल हैं।

इनमें वे स्टूडेंट्स शामिल हैं जिन्हें 2026 की बोर्ड एग्जाम में कम्पार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है और वे अपना पहला कम्पार्टमेंट चांस दे रहे हैं।

मेन एग्जाम में सब्जेक्ट बदलने के बाद पास हुए स्टूडेंट्स भी परफॉर्मेंस में सुधार के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

इसके अलावा क्लास 12वीं बोर्ड एग्जाम 2026 पास करने वाले स्टूडेंट्स एक सब्जेक्ट में सुधार का ऑप्शन चुन सकते हैं। बशर्ते वह CBSE द्वारा नोटिफाई किए गए सब्जेक्ट में से हो।

स्कूलों के लिए जरूरी निर्देश

जो स्टूडेंट्स अपने तीसरे कम्पार्टमेंट चांस के लिए अप्लाई कर रहे हैं उन्हें स्कूलों के जरिए अप्लाई करने की जरूरत नहीं है। वे सिर्फ प्राइवेट कैंडिडेट के तौर पर ही अप्लाई कर सकते हैं, जिनके लिए CBSE ने एक अलग नोटिफिकेशन जारी किया है। CBSE ने एफिलिएटेड स्कूलों को कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखे गए हर स्टूडेंट के लिए LOC जमा करने का निर्देश दिया है, भले ही वे कैंडिडेट से कॉन्टैक्ट न कर पा रहे हों। बोर्ड ने साफ़ किया है कि अगर किसी स्टूडेंट का नाम तय शेड्यूल के अंदर जमा नहीं होता है, तो कैंडिडेट सप्लीमेंट्री एग्जाम में बैठने का मौका खो देगा।

सीबीएसई ने अपनी अधिसूचना में स्कूलों से यह भी कहा है कि वे कंपार्टमेंट में डिक्लेयर हुए स्टूडेंट्स को उनकी एलिजिबिलिटी के बारे में बताएं और उन स्टूडेंट्स को गाइड करें जो एक सब्जेक्ट में अपनी परफॉर्मेंस सुधारना चाहते हैं। बोर्ड ने स्कूलों को तय टाइमलाइन के अंदर LOC जमा करने की ज़िम्मेदारी दी है।