केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2026 जारी कर दिया है, जिसे डिजिलॉकर और आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है। छात्र-छात्रा सीबीएसई रिजल्ट 2026 लिंक एक्टिव होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर छात्र अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे, जिसका डायरेक्ट लिंक और स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहां मिलेगी।

सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने से पहले सरकारी क्लाउड प्लेटफॉर्म डिजिलॉकर ने भी एक बड़ा अपडेट दिया है, जिसमें सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द जारी होने का संकेत मिलता है। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए छात्रों को सलाह दी है कि वे पहले से अपना DigiLocker अकाउंट तैयार कर लें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही मार्कशीट आसानी से एक्सेस कर सकें।

दो चरणों में हुई परीक्षा, दूसरा मौका भी मिलेगा

इस साल CBSE ने कक्षा 10वीं की परीक्षाएं नए टू-बोर्ड सिस्टम के तहत आयोजित की हैं।

पहला बोर्ड एग्जाम (अनिवार्य): 17 फरवरी से 11 मार्च 2026

दूसरा बोर्ड एग्जाम (वैकल्पिक): 15 मई से 1 जून 2026

दूसरी परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। इसमें अधिकतम 3 विषयों में सुधार का मौका मिलेगा।

2 विषयों में फेल छात्रों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है, जो दूसरी परीक्षा दे सकते हैं मगर 3 या अधिक विषयों में फेल छात्र को 2027 की मुख्य परीक्षा देनी होगी।

इस साल इतने छात्रों ने दी परीक्षा

CBSE के आंकड़ों के अनुसार सीबीएसई बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 में कुल 25,08,319 छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की है, जिसमें 14,08,546 छात्र और 10,99,773 छात्राएं शामिल हैं, जिन्होंने कुल 83 विषयों के लिए 8,075 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दी है।

ऐसे चेक करें CBSE 10वीं रिजल्ट 2026

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन आसान स्टेप्स से अपना परिणाम देख सकते हैं:

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2. “Class X 2026 Results” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्म तिथि और एडमिट कार्ड ID दर्ज करें।

स्टेप 4. सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 5. मार्कशीट डाउनलोड करें या प्रिंट निकाल लें।

Live Updates
21:50 (IST) 15 Apr 2026

cbse.gov.in, CBSE 10th Result 2026 Out LIVE: कैसे चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां “Class X Result 2026” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद मांगी गई जानकारी भरें और सबमिट करें।

21:20 (IST) 15 Apr 2026

cbse.gov.in, CBSE 10th Result 2026 Out LIVE: तीन विषयों में फेल होने पर क्या होगा

तीन या उससे अधिक विषयों में फेल छात्रों को 2027 में दोबारा मुख्य परीक्षा देनी होगी। ऐसे छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अगले साल की तैयारी अभी से शुरू कर दें।

20:45 (IST) 15 Apr 2026

cbse.gov.in, CBSE 10th Result 2026 Out LIVE: कंपार्टमेंट परीक्षा किसके लिए

दो विषयों में फेल होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका मिलेगा। ये छात्र दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होकर पास हो सकते हैं। इससे उनका साल बर्बाद नहीं होगा।

20:20 (IST) 15 Apr 2026

cbse.gov.in, CBSE 10th Result 2026 Out LIVE: रिचेकिंग का विकल्प किसके लिए

जो छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे, वे री-एवैल्यूएशन या री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए CBSE अलग से नोटिफिकेशन जारी करेगा। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।

19:45 (IST) 15 Apr 2026

cbse.gov.in, CBSE 10th Result 2026 Out LIVE: 25 लाख से ज़्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया।

2026 में CBSE की 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 25,08,319 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। यह इस बात को दर्शाता है कि हज़ारों संबद्ध स्कूलों में ये परीक्षाएं कितने बड़े पैमाने पर आयोजित की जाती हैं।

19:20 (IST) 15 Apr 2026

CBSE 10th Result 2026 LIVE: कहां से मिलेगी ओरिजनल मार्कशीट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। यह मार्कशीट अस्थायी होती है। मूल मार्कशीट बाद में स्कूल से प्राप्त होगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे डाउनलोड की गई कॉपी को सुरक्षित रखें।

18:50 (IST) 15 Apr 2026

CBSE 10th Result 2026 LIVE: पिछले साल कब आया रिजल्ट

पिछले साल CBSE 10वीं का रिजल्ट 13 मई को जारी किया गया था। इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि अप्रैल के अंत या मई की शुरुआत में परिणाम घोषित किया जा सकता है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

18:20 (IST) 15 Apr 2026

CBSE 10th Result 2026 LIVE: कितने छात्रों ने दी परीक्षा

CBSE 10वीं परीक्षा 2026 में इस बार 25 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए हैं। यह संख्या पिछले साल के मुकाबले अधिक है, जिससे रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर अधिक लोड पड़ सकता है। ऐसे में छात्रों को वैकल्पिक प्लेटफॉर्म जैसे DigiLocker का भी उपयोग करना चाहिए।

17:50 (IST) 15 Apr 2026

CBSE 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट के लिए लॉगिन डिटेल

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID पहले से तैयार रखें। रिजल्ट चेक करने के लिए इन डिटेल्स की आवश्यकता होगी। गलत जानकारी भरने पर रिजल्ट स्क्रीन पर नहीं दिखाई देगा, इसलिए सभी जानकारी सही तरीके से दर्ज करें।

17:20 (IST) 15 Apr 2026

CBSE 10th Result 2026 LIVE: लागू हुआ दो बोर्ड एग्जाम सिस्टम

इस साल CBSE ने दो-एग्जाम सिस्टम लागू किया है, जिसमें पहला एग्जाम अनिवार्य और दूसरा सुधार के लिए है। पहला एग्जाम फरवरी से मार्च के बीच आयोजित किया गया था। जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे मई-जून में होने वाली दूसरी परीक्षा में शामिल होकर अपने स्कोर को बेहतर बना सकते हैं।

17:04 (IST) 15 Apr 2026

cbse.gov.in, CBSE 10th Result 2026 Out LIVE: मार्कशीट अब ऑनलाइन उपलब्ध हैं

CBSE ने कक्षा 10 के 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। छात्र अब आधिकारिक प्लेटफॉर्म के ज़रिए अपने अंक ऑनलाइन देख सकते हैं। डिजिटल मार्कशीट लॉगिन करने के तुरंत बाद उपलब्ध हो जाती है और इसमें हर छात्र के विषय-वार अंक, ग्रेड और पास होने की स्थिति शामिल होती है।

16:57 (IST) 15 Apr 2026

cbse.gov.in, CBSE 10th Result 2026 Out LIVE: क्या रहा सीबीएसई 10वीं का पास प्रतिशत

सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में इस साल का कुल पास प्रतिशत 93.70 प्रतिशत है।

16:56 (IST) 15 Apr 2026

cbse.gov.in, CBSE 10th Result 2026 Out LIVE: कितना रहा पास प्रतिशत

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 जारी हो गया है और बोर्ड द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस साल कुल 93.70 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जो कि पिछले साल से (93.66) थोड़ा ही अधिक है।

16:56 (IST) 15 Apr 2026

CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 का ओवरऑल पास प्रतिशत

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं में इस साल कुल 93.70 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जो कि पिछले साल से (93.66) थोड़ा ही अधिक है। इस साल 10वीं कक्षा में कुल 24,71,777 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 23,16,008 कैंडिडेट पास हुए। ये आंकड़े पिछले साल के मुकाबले थोड़ी बढ़ोतरी दिखाते हैं, जो पूरे बोर्ड में स्टेबल परफॉर्मेंस लेवल दिखाते हैं।

16:50 (IST) 15 Apr 2026

CBSE 10th Result 2026: उमंग ऐप के जरिए कैसे चेक करें रिजल्ट?

स्टेप 1: आपको UMANG ऐप डाउनलोड करें।

स्टेप 2: एक अकाउंट बनाएं और अपने रजिस्टर्ड नंबर से लॉग इन करें।

स्टेप 3: CBSE क्लास 10 रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अपनी डिटेल्स, जैसे रोल नंबर डालें और सबमिट करें।

स्टेप 5: स्क्रीन पर दिख रहा अपना रिजल्ट देखें।

16:50 (IST) 15 Apr 2026

CBSE 10th Result 2026 LIVE: डिजिलॉकर पर भी मिलेगा सीबीएसई रिजल्ट

DigiLocker ने संकेत दिया है कि CBSE 10वीं के नतीजे जल्द जारी होंगे। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे पहले से अपना DigiLocker अकाउंट एक्टिव कर लें। इससे रिजल्ट जारी होते ही डिजिटल मार्कशीट आसानी से डाउनलोड की जा सकेगी। DigiLocker पर मिलने वाली मार्कशीट पूरी तरह वैध होती है और भविष्य में एडमिशन या अन्य प्रक्रियाओं में इस्तेमाल की जा सकती है।

16:46 (IST) 15 Apr 2026

CBSE 10th Result 2026 Out LIVE: डिजिलॉकर पर कैसे चेक करें रिजल्ट?

स्टूडेंट सबसे पहले डिजिलॉकर की ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in पर विजिट करें।

अपने क्रेडेंशियल्स से लॉग इन करें या अगर आपके पास अकाउंट नहीं है तो नया अकाउंट बनाएं।

इसके बाद CBSE रिजल्ट्स सेक्शन में जाएं, जो “एजुकेशन” या “रिजल्ट्स” टैब में मिलेगा।

अपना CBSE रोल नंबर, स्कूल नंबर और दूसरी जरूरी डिटेल्स डालें।

ये सब जानकारी दर्ज करने के बाद आप अपने क्लास 10 के रिजल्ट्स देख पाएंगे।

16:41 (IST) 15 Apr 2026

cbse.gov.in, CBSE 10th Result 2026 Out LIVE: दो बोर्ड एग्जाम का स्कोर कैसे काउंट होगा

जो छात्र कक्षा 10वीं के दोनों बोर्ड परीक्षा में शामिल होते हैं, तो सीबीएसई जिस परीक्षा में ज्यादा अंक आएंगे उन्हें अंतिम अंक के रूप में दर्ज करेगा।

16:39 (IST) 15 Apr 2026

CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: दो बोर्ड रिजल्ट का स्कोर कैसे बनेगा

अगर कोई छात्र परीक्षा के दोनों चरणों में शामिल होता है, तो सीबीएसई दोनों प्रयासों में से बेहतर स्कोर को मानेगा। इससे छात्रों को पहले प्रयास के अंकों के नुकसान के जोखिम के बिना अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने का मौका मिलता है।

16:37 (IST) 15 Apr 2026

CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: ऑफिशियल वेबसाइट पर भी एक्टिव हुआ लिंक

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in साथ ही results.cbse.nic.in पर भी रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया है।

16:34 (IST) 15 Apr 2026

CBSE 10th Result 2026 LIVE: डिजिलॉकर पर कैसे चेक करें रिजल्ट

डिजिलॉकर पर कैसे चेक करें सीबीएसई 10वीं रिजल्ट

स्टेप 1. DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या digilocker.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. Login पर क्लिक करें।

स्टेप 3. SMS के ज़रिए फ़ोन पर मिले CBSE Login Details डालें।

स्टेप 4. DigiLocker Login Credentials दर्ज करें।

स्टेप 5. अब स्क्रीन पर CBSE Class 10 का Result 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

16:25 (IST) 15 Apr 2026

CBSE 10th Result 2026 LIVE: स्लो हो सकती है वेबसाइट

रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखने को मिल सकता है, इसलिए छात्रों को धैर्य बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

15:16 (IST) 15 Apr 2026

CBSE 10th Result 2026 LIVE: कहां देखें सीबीएसई 10वीं रिजल्ट

छात्र-छात्राएं अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर देख सकेंगे।

14:54 (IST) 15 Apr 2026

CBSE 10th Result 2026 LIVE: कैसे जारी होगा रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट ऑनलाइन जारी होगा, बोर्ड की तरफ से रिजल्ट को प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की जाती है।

14:43 (IST) 15 Apr 2026

CBSE 10th Result 2026: किसी भी वक्त आ सकता है सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, जानें कहां और कैसे चेक कर सकते हैं परिणाम और मार्कशीट डाउनलोड

सीबीएसई कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, और cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। ...यहां पढ़ें
14:24 (IST) 15 Apr 2026

cbse.gov.in, CBSE 10th Result 2026 LIVE: कब जारी होगा सीबीएसई 10वीं रिजल्ट

CBSE कक्षा 10वीं के परिणाम आज यानी 15 अप्रैल को दोपहर में जारी होने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।

13:36 (IST) 15 Apr 2026

CBSE 10th Result 2026 LIVE: स्लो हो सकती है वेबसाइट

सीबीएसई रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखने को मिल सकता है, इसलिए छात्रों को धैर्य बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

12:57 (IST) 15 Apr 2026

CBSE 10th Result 2026 LIVE: कहां देखें सीबीएसई 10वीं रिजल्ट

सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद, छात्र-छात्राएं अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर देख सकेंगे।

10:43 (IST) 15 Apr 2026

CBSE 10th Result 2026 LIVE: कब जारी होगा सीबीएसई 10वीं रिजल्ट

CBSE कक्षा 10वीं के परिणाम अप्रैल में जारी होने की संभावना है। बोर्ड की ओर से अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार रिजल्ट अप्रैल के तीसरे या चौथे सप्ताह में कभी भी जारी हो सकता है।

10:10 (IST) 15 Apr 2026

CBSE 10th Result 2026 LIVE: 2 से अधिक सब्जेक्ट में फेल होने पर क्या होगा?

तीन या उससे अधिक विषयों में फेल छात्रों को 2027 में दोबारा मुख्य परीक्षा देनी होगी। ऐसे छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अगले साल की तैयारी अभी से शुरू कर दें।