केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केवीएस और एनवीएस भर्ती परीक्षा टियर 2 एग्जाम का रिजल्ट फेज वाइज जारी किया जा रहा है। बोर्ड ने 23 अगस्त 2026 (रविवार) को चौथे फेज के तहत पीजीटी फिजिक्स और पोस्टग्रेजुएट शिक्षक के साथ-साथ वाइस प्रिंसिपल और स्टेनोग्राफर ग्रेड-II का रिजल्ट जारी किया। इस परीक्षा को देने वाले कैंडिडेट इस आर्टिकल में नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
17 अगस्त को आया था फेज 1 का रिजल्ट
सीबीएसई की ओर से KVS-NVS टियर 2 एग्जाम का रिजल्ट 3 फेज में पहले ही जारी किया जा चुका है। फेज 1 का रिजल्ट 17 अगस्त को घोषित हुआ था। चौथे फेज का रिजल्ट 21 अगस्त से जारी किया जा रहा है। पीजीटी फिजिक्स और पोस्टग्रेजुएट शिक्षक पोस्ट के लिए इस एग्जाम को देने वाले कैंडिडेट्स का रिजल्ट आज जारी हुआ है। इसके अलावा नॉन टीचिंग स्टाफ में वाइस प्रिंसिपल और स्टेनोग्राफर ग्रेड-II का रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया है।
इस रिजल्ट के बाद आगे की प्रक्रिया
CBSE की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज में बताया गया है कि जिन पदों की चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू शामिल है, वहां अभी घोषित परिणाम केवल इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स की स्थिति को दर्शाएगा। अंतिम परिणाम इंटरव्यू के बाद जारी होगा। अंतिम चयन सूची जारी होने और इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों की मार्कशीट अंतिम परिणाम प्रकाशित होने के 15 दिनों के भीतर उपलब्ध कराई जाएगी।
बिना इंटरव्यू वाले पदों को तुरंत मिलेंगे मार्क्स
वहीं बोर्ड ने यह भी बताया है कि जिन पदों में इंटरव्यू का प्रावधान नहीं है, उन उम्मीदवारों के टियर-II अंक परिणाम के साथ ही उनके उम्मीदवार लॉगिन में उपलब्ध करा दिए गए हैं। ऐसे अभ्यर्थी अपने प्राप्तांक भी ऑनलाइन देख सकेंगे। जिन उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के तहत पदों या संस्थानों की वरीयता भरनी है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर विकल्प दर्ज कर सकेंगे। CBSE ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे वरीयता सावधानीपूर्वक भरें।
रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक-
https://examinationservices.nic.in/recsys2025/root/CandidateLogin.aspx?enc=Ei4cajBkK1gZSfgr53ImFbEsl0hvvhEEwgxfU0IzC28jtU4yhpqb3pomlo4g+VC8
यह भी पढ़ें: HP TET June 2026 Result Out: हिमाचल प्रदेश टीईटी जून 2026 का रिजल्ट जारी, यहां Direct Link से चेक करें परिणाम
हिमाचल प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HP TET) जून 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है। 7 जून से 21 जून, 2026 के बीच कुल 10 सब्जेक्टस के लिए आयोजित हुई इस परीक्षा में जो कैंडिडेट शामिल हुए थे वह हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…
