CTET Admit Card 2022 Released: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 (CTET Exam 2022) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के जरिए परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि इससे पहले सीबीएसई ने 20 दिसंबर 2022 को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्री एडमिट कार्ड जारी किए थे। अब फाइनल एडमिट कार्ड (CTET Admit Card 2022) जारी किए गए हैं।
अभी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET Exam 2022) की तिथि नहीं घोषित की गई है। वहीं विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संभावना जताई जा रही है कि परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच किया जा सकता है। सीबीएसई जल्द ही परीक्षा की तिथि जारी कर सकता है।
सीबीएसई की ओर से हर वर्ष साल में दो बार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाता है। पहली बार जुलाई और दूसरी बार दिसंबर में परीक्षा आयोजित की जाती है। अब परीक्षा प्रमाण पत्र की वैधता आजीवन कर दी गई है।
सीटीईटी 2022 परीक्षा दो पालियों में होगी (CTET Exam 2022 Dates)
सीटीईटी 2022 परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में परीक्षा सुबह 9 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में 2 बजकर 30 मिनट से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। पहली पाली में कक्षा 1 से 5वीं तक शिक्षक पात्रता परीक्षा और दूसरी पाली में कक्षा 6 से 8वीं तक शिक्षक पात्रता परीक्षा होगी।
परीक्षार्थी इन बातों का रखें ध्यान (CTET 2022 Admit Card)
परीक्षार्थियों को केंद्र पर निर्धारित समय से 30 मिनट पहले पहुंचना होग। एडमिट कार्ड के साथ परीक्षार्थियों को केंद्र पर एक आधिकारिक फोटो युक्त पहचान पत्र जैसे कि आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी भी लेकर जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
CTET Admit card 2022 Released: How to Download Step by Step
-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए CTET 2022 Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
-यहां रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
– सीटीईटी 2022 का एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ आएगा।
-अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।