केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटीईटी री-एग्जाम की डेट रिलीज कर दी है। बिहार के जिन दो सेंटर्स पर परीक्षा रद्द हुई थी वहां 01 मार्च को दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। बता दें कि 7-8 फरवरी 2026 को वैशाली जिले के दो सेंटर्स पर परीक्षा को कैंसिल कर दिया गया था। उस वक्त CBSE ने कहा था कि परीक्षा अगले 15 दिन के अंदर दोबारा आयोजित की जाएगी।
जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
बोर्ड की ओर से जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, CTET फरवरी 2026 के री-एग्जाम 01 फरवरी को आयोजित होगा और इसके एडमिट कार्ड भी जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध होंगे। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को वेबसाइट पर अपने क्रेडेंशियल की सहायता से लॉग इन करके प्रवेश पत्र को डाउनलोड करना होगा।
CTET 2026 Answer Key LIVE Updates
इन दो सेंटर्स पर होगा री-एग्जाम
बोर्ड ने अपनी आधिकारिक सूचना में कहा है कि वैशाली जिले के हाजीपुर में 125016 – सेंट जॉन्स एकेडमी, बासमती नगर और 125014 – लक्ष्य इंटरनेशनल एकेडमी स्कूल में 7-8 फरवरी को होने वाली सीटीईटी परीक्षा कैंसिल की गई थी। यहां परीक्षा किन्हीं जरूरी हालात की वजह से रद्द की गई थी। अब इन दोनों सेंटर्स पर री-एग्जाम 1 मार्च को आयोजित होगा। जिन कैंडिडेट्स को प्रभावित सेंटर अलॉट हुए थे, उनके रिवाइज्ड CTET एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होंगे।
अब 1 मार्च के बाद ही जारी होगी आंसर की
सीटीईटी एग्जाम 2026 की प्रोविजनल आंसर की का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स को अभी और लंबा इंतजार करना होगा क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि री-एग्जाम के बाद ही बोर्ड एकसाथ प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी करेगा। री-एग्जाम की वजह से ही आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी होने में देरी हो रही थी। आंसर की और रिस्पॉन्स शीट एक बार जारी होने के बाद कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in से उसे डाउनलोड कर पाएंगे।
