CTET 2022 Admit Card: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 (CTET Exam 2022) के लिए प्री एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के जरिए प्री एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
अभी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET Exam 2022) की तिथि नहीं घोषित की गई है। वहीं विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संभावना जताई जा रही है कि परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच किया जा सकता है। सीबीएसई जल्द ही परीक्षा की डेट जारी कर सकता है।
वहीं बता दें कि सीबीएसई की ओर से हर वर्ष साल में दो बार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाता है। पहली बार जुलाई और दूसरी बार दिसंबर में परीक्षा आयोजित की जाती है।
सीटीईटी 2022 दो पालियों में होगी सीबीटी मोड में परीक्षा (CTET 2022 Exam Dates)
सीटीईटी 2022 परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली में कक्षा 1 से 5वीं तक शिक्षक पात्रता परीक्षा और दूसरी पाली में कक्षा 6 से 8वीं तक शिक्षक पात्रता परीक्षा होगी। परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में 20 भाषाओं में किया जाएगा।
सीटीईटी 2022 प्री एडमिट कार्ड जारी होने की डेट (CTET Pre Admit Card 2022) | 20 दिसंबर 2022 |
सीटीईटी 2022 परीक्षा डेट (CTET Exam 2022 Dates) | जल्द जारी होगी |
वहीं पहली पाली में परीक्षा सुबह 9 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में 2 बजकर 30 मिनट से शाम 5 बजे तक आयोजित की जा सकती है। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। एडमिट कार्ड के साथ परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एक फोटो युक्त आधिकारिक पहचान पत्र भी लेकर जाना होगा। परीक्षा का आयोजन जारी गाइडलाइंस के तहत ही किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट को चेक कर सकते रहें।
CBSE CTET 2022 Pre Admit Card: How to Download Step by Step
-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए CTET 2022 Pre Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
-यहां मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
-प्री एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ आएगा।
-अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।