केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) जल्द ही कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है। डिजीलॉकर पोर्टल पर “रिजल्ट सून” अपडेट जारी होने के बाद छात्रों और छात्रों के बीच रिजल्ट को लेकर उत्सुकता बढ़ी है। माना जा रहा है कि बोर्ड अगले एक दो दिन में नतीजे घोषित कर सकता है।
CBSE 12th Result 2026 LIVE Updates Direct Link
मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के रुझान के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2026 सोमवार, 11 मई के आसपास जारी होने की संभावना है। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है।
DigiLocker पर क्यों बढ़ी रिजल्ट की उम्मीद?
डिजिलॉकर पोर्टल पर रिजल्ट संबंधी अपडेट दिखना इस बात का संकेत माना जाता है कि बोर्ड डिजिटल मार्कशीट और प्रमाणपत्र अपलोड करने की तैयारी कर रहा है। पिछले वर्षों में भी DigiLocker पर एक्टिवेशन के कुछ समय बाद ही CBSE रिजल्ट जारी किए गए थे। ऐसे में इस बार भी छात्रों को जल्द रिजल्ट मिलने की उम्मीद है।
CBSE 12th Result 2026 कहां देखें?
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र निम्न आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे:
cbse.gov.in
results.cbse.nic.in
results.cbse.gov.in
DigiLocker Portal
DigiLocker से CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं:
स्टेप 1. DigiLocker की वेबसाइट या ऐप खोलें।
स्टेप 2. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या Aadhaar लिंक्ड क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करें।
स्टेप 3. ‘Education’ या ‘CBSE’ सेक्शन पर जाएं।
स्टेप 4. “CBSE Class 12 Result 2026” या “Class XII Marksheet” विकल्प चुनें।
स्टेप 5. रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
स्टेप 6. Submit बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 7. स्क्रीन पर दिखाई देने वाली डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर लें।
इस साल कब हुई थीं परीक्षाएं?
CBSE Class 12 Board Exams 2026 का आयोजन फरवरी से अप्रैल 2026 के बीच देश और विदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। साइंस, कॉमर्स और ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम के लाखों छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया।
डिजिटल मार्कशीट होगी वैध
CBSE द्वारा DigiLocker पर जारी की जाने वाली डिजिटल मार्कशीट और प्रमाणपत्र पूरी तरह वैध होंगे। छात्र इन्हें कॉलेज एडमिशन, स्कॉलरशिप और अन्य आधिकारिक कार्यों में उपयोग कर सकेंगे।
जरूरी डिटेल्स रखें तैयार
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को निम्न जानकारी अपने पास रखनी चाहिए:
रोल नंबर
स्कूल नंबर
एडमिट कार्ड आईडी
जन्मतिथि
CBSE 12th Result 2026: पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
सीबीएसई नियमों के अनुसार छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी होता है। थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग पास होना अनिवार्य है।
