केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम जारी कर सकता है। बोर्ड की ओर से रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह में 11 से 14 तारीख के बीच घोषित होने की संभावना है। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा आईवीआरएस, डिजीलॉकर और उमंग ऐप के जरिए भी देखें। इस बार बोर्ड ने आकलन प्रक्रिया में बड़े बदलाव करते हुए ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम लागू किया है। इसके तहत उत्तर पुस्तिकाओं की जांच डिजिटल माध्यम से की गई है।

CBSE 12th Result 2026 LIVE Update Direct Link

CBSE 12th Result 2026 कब आएगा?

CBSE पिछले कुछ वर्षों से मई के दूसरे सप्ताह में 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी करता रहा है।

2025 में 13 मई को

2024 में 12 मई को

2023 में 12 मई को

2019 में 6 मई को

हालांकि महामारी के दौरान परिणाम जुलाई और अगस्त में जारी किए गए थे। इस वर्ष CBSE पहले ही कक्षा 10वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी कर चुका है, जबकि 12वीं के छात्रों को अभी परिणाम का इंतजार है।

IVRS से कैसे चेक करें CBSE 12th Result 2026?

इंटरनेट की सुविधा न होने पर छात्र IVRS (Interactive Voice Response System) के जरिए फोन पर भी अपना रिजल्ट सुन सकते हैं।

दिल्ली के छात्र

24300699 डायल करें।

अन्य राज्यों के छात्र

011-24300699 पर कॉल करें।

कॉल कनेक्ट होने के बाद छात्रों को ऑटोमेटेड वॉइस निर्देश दिए जाएंगे। इसके बाद रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करने पर विषयवार अंक फोन पर सुनाए जाएंगे।

CBSE 12th Result 2026 कहां देखें?

छात्र अपना रिजल्ट इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर देख सकेंगे:

CBSE Official Website: cbse.gov.in

CBSE Results Portal: results.cbse.nic.in

Results CBSE Portal: cbseresults.nic.in

इसके अलावा छात्र DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी डिटेल

रिजल्ट देखने से पहले छात्र ये जानकारी तैयार रखें:

रोल नंबर
स्कूल कोड
एडमिट कार्ड आईडी
जन्म तिथि (यदि मांगी जाए)

इस बार क्या बदला?

CBSE ने इस वर्ष ऑन-स्क्रीन मूल्यांकन प्रणाली लागू की है। इसके तहत उत्तर पुस्तिकाओं की जांच डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हुई है और 11वीं और 12वीं के शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य सौंपा गया था। शिक्षकों को पहले से लॉगिन क्रेडेंशियल उपलब्ध कराए गए थे और फरवरी में मॉक इवैल्यूएशन भी कराया गया गया था। बोर्ड का कहना है कि नई व्यवस्था से मूल्यांकन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और तेज होगी।

CBSE 12th Result 2026: ऐसे करें ऑनलाइन चेक

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं cbse.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. “CBSE Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करें।

स्टेप 4. सबमिट बटन दबाएं।

स्टेप 5. स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।

स्टेप 6. मार्कशीट डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।