केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी करेगा। 28 जुलाई 2026 को आयोजित की गई परीक्षा में जो स्टूडेंट बैठे थे वह इन दिनों रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने को लेकर बोर्ड की ओर से तो कुछ आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह रिजल्ट अगस्त के दूसरे सप्ताह (10-15 अगस्त) में जारी कर दिया जाएगा।

कहां जारी होगा रिजल्ट?

सीबीएसई कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने वाले स्टूडेंट्स ध्यान रखें कि रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किया जाएगा। ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा रिजल्ट अन्य दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी जारी होगा। इन परीक्षाओं में वह स्टूडेंट बैठे थे जो रेगुलर बोर्ड परीक्षा पास नहीं कर पाए थे या फिर अपने रिजल्ट को सुधारना चाहते थे।

पास होने के लिए कितने चाहिए मार्क्स?

सीबीएसई कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा में पास होने के छात्रों को थ्योरी में अलग से 33 प्रतिशत अंक और प्रैक्टिकल में अलग से 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। जो छात्र निर्धारित अंक हासिल कर लेते हैं, उन्हें कक्षा 12वीं पास माना जाएगा।

रिजल्ट जारी होने के बाद कहां और कैसे करें चेक?

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

स्टेप 1. सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2. होम पेज पर CBSE Class 12 Compartment Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अब अपना विवरण दर्ज करें, जिसमें रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि शामिल हैं।

स्टेप 4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5. आपका सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 6. रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

पिछले साल 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट कैसा था?

पिछले साल सीबीएसई कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा में कुल 1,38,666 स्टूडेंट्स ने कम्पार्टमेंट एग्जाम दिया था, जिनमें से 53,201 स्टूडेंट्स पास हुए, जिससे कुल पास परसेंटेज 38.36% रहा। लड़कियों का पास परसेंटेज 41.35% रहा, जबकि लड़कों का 36.79% रहा था।

यह भी पढ़ें: ICSE-ISC की 2027 और 2028 में होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू, यहां देखें फुल डिटेल

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) बोर्ड ने 2027 और 2028 में होने वाली ICSE और ISC बोर्ड परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। हालांकि यह प्रोसेस स्टूडेंट्स को सीधे फॉलो नहीं करना है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को देशभर के CISCE बोर्ड वाले स्कूलों के द्वारा पूरा किया जाएगा। 2027 और 2028 की बोर्ड परीक्षाओं में जो स्टूडेंट शामिल होने वाले हैं वह अपने संबंधित स्कूलों को अपनी डिटेल सबमिट कर दें ताकि स्कूलों के द्वारा इस प्रक्रिया को समय रहते पूरा कर दिया जाए। यहां पढ़ें पूरी खबर…