CBSE Re-evaluation 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज से कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) और सत्यापन प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है। ऑन-स्क्रीन मार्किंग को लेकर छात्रों और लाभार्थियों की ओर से किए गए सवालों के बाद बोर्ड ने छात्रों को अपनी कॉपियों की जांच दोबारा कराने का मौका दिया है।

जो छात्र पहले अपनी उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी प्राप्त करने के लिए आवेदन कर चुके हैं, वही संबंधित विषय में वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकेंगे। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

CBSE Re-evaluation 2026 Important Dates

री-इवैल्यूएशन के लिए नया फीस स्ट्रक्चर

इस बार सीबीएसई ने छात्रों को बड़ी राहत दी है। पहले जहां उत्तर पुस्तिका देखने के लिए 700 रुपये देने पड़ते थे, वहीं अब सिर्फ 100 रुपये में छात्र अपनी स्कैन कॉपी देख सकेंगे।

CBSE Re-evaluation 2026 Apply Online कैसे करें?

स्टेप 1. सबसे पहले छात्र संबंधित विषय की मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए आवेदन करें।

स्टेप 2. स्कैन कॉपी मिलने के बाद उसे ध्यान से देखें और CBSE की आधिकारिक मार्किंग स्कीम से तुलना करें।

स्टेप 3. यदि कोई उत्तर बिना जांचे रह गया हो, अंक जोड़ने में गलती हो या मार्किंग में कोई त्रुटि दिखे तो उसकी जानकारी बोर्ड को दें।

स्टेप 4. इसके बाद विषय विशेषज्ञों की समिति आवेदन की समीक्षा करेगी और अंतिम निर्णय जारी किया जाएगा।

बढ़े अंक तो वापस मिलेगी फीस

स्कूल शिक्षा सचिव संजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यदि री-इवैल्यूएशन के दौरान छात्र के अंक बढ़ते हैं, तो री-इवैल्यूएशन के लिए जमा की गई फीस वापस कर दी जाएगी।

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

सीबीएसई ने छात्रों को सलाह दी है कि वे आपत्ति दर्ज कराने से पहले अपनी स्कैन कॉपी को अच्छी तरह जांच लें। बोर्ड केवल उन्हीं त्रुटियों की समीक्षा करेगा जिनका उल्लेख छात्र आवेदन में करेंगे। ऐसे में छात्रों को सावधानीपूर्वक और सटीक तरीके से अपनी आपत्तियां दर्ज करनी चाहिए।