सीबीएसई कक्षा 12 अंग्रेजी कोर (301) की परीक्षा 12 मार्च, 2026 को है, जो अब केवल याद करने की क्षमता नहीं बल्कि विश्लेषण और अभिव्यक्ति की क्षमता को परखती है। बदलते परीक्षा पैटर्न के अनुसार छात्रों को सिर्फ सार लिखने के बजाय कंसेप्ट समझकर जवाब लिखने पर ध्यान देना होगा। सीबीएसई कक्षा 12 परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्र यहां जानें प्रश्नपत्र को स्मार्ट और आसान तरीके से हल करने के टिप्स, जो मार्कशीट पर आपके नंबर बढ़ा सकते हैं।

तीन भाग में बंटा है सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा प्रश्नपत्र

सेक्शन A: रीडिंग स्किल्स – 22 अंक

सेक्शन B: क्रिएटिव राइटिंग स्किल्स – 18 अंक

सेक्शन C: लिटरेचर – 40 अंक

इसके अलावा 20 अंक सुनने और बोलने के कौशल के लिए निर्धारित हैं। कक्षा 12 अंग्रेजी की लिखित परीक्षा 12 मार्च 2026 को आयोजित होगी।

सेक्शन A: रीडिंग स्किल्स (22 अंक)

इस सेक्शन में समय बचाने के लिए विशेषज्ञ एक खास रणनीति अपनाने की सलाह देते हैं, जिसमें पहले पैसेज पढ़ने के बजाय पहले प्रश्न पढ़ें। ऐसा करने पर आपको पता चल जाएगा कि पैसेज में किस तरह की जानकारी खोजनी है और समय भी बचेगा।

वोकेबुलरी सवालों के लिए टिप- यदि समानार्थी या विलोम पूछा जाए तो दिए गए शब्द को वाक्य में बदलकर देखें। जो शब्द संदर्भ में सही बैठेगा, वही सही उत्तर होगा।

सेक्शन B: क्रिएटिव राइटिंग स्किल्स (18 अंक)

इस सेक्शन में फॉर्मेट और शब्द सीमा का विशेष ध्यान रखना जरूरी है, जिसमें शॉर्ट राइटिंग, नोटिस और इनविटेशन में बॉक्स फॉर्मेट और 50 शब्द सीमा का पालन करें। फॉर्मल इनविटेशन हमेशा थर्ड पर्सन में लिखी जाती है, जिसमें इनफॉर्मल रिप्लाई में फर्स्टया सेकेंड पर्सन का इस्तेमाल करें।

लॉन्ग राइटिंग- अगर विकल्प में जॉब एप्लीकेशन और लैटर टू द एडिटर हो, तो विशेषज्ञ जॉब एप्लीकेशन चुनने की सलाह देते हैं क्योंकि बायो डाटा या सीवी का फॉर्मेट तय होता है, जिससे कम गलती होती है और अंक मिलने की संभावना ज्यादा रहती है।

आर्टिकल वर्सेस रिपोर्ट

रिपोर्ट राइटिंग तथ्यात्मक और आसान होती है इलिए वह पहला विकल्प होना चाहिए और आर्टिकल राइटिंग तभी चुनें जब आपकी वोकेबुलरी मजबूत हो और आप तर्कपूर्ण लेख लिख सकें।

सेक्शन C: लिटरेचर (40 अंक)

यह सेक्शन परीक्षा में गेम-चेंजर साबित हो सकता है। अब यहां योग्यता-आधारित प्रश्न ज्यादा पूछे जाते हैं, जिसमें कई बार छात्रों से स्पीच, डायरी एंट्री या आर्टिकल लिखने को कहा जाता है, जो किसी अध्याय के विषय पर आधारित होता है।

इन चैप्टर्स परकरें फोकस (80/20 Rule)

फ्लेमिंगो (गद्य) के साथ छात्रों को द लास्ट लेसन, इंडिगो, द रैट्रैप, लॉस्ट स्प्रिंग, गोइंग प्लेसेस जैसे अध्यायों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके साथ ही पोएट्स एंड पैनकेक्स, द इंटरव्यू जैसे अध्यायों पर ज्यादा फोकस नहीं करना है।

परीक्षा में अक्सर पूछी जाती है कविता

परीक्षा में अक्सर बार-बार पूछने जाने वाले महत्वपूर्ण कविताओं में माई मदर एट सिक्सटी-सिक्स, आंट जेनिफर्स टाइगर्स का नाम शामिल है। इसके साथ ही छात्रों को ए थिंग ऑफ ब्यूटी, ए रोडसाइड स्टैंड, कीपिंग क्वाइट जैसी कविताओं को भी अच्छी तरह पढ़कर समझना चाहिए।

कठिन सवालों को ऐसे करें हल

कई बार परीक्षा में तुलनात्मक प्रश्न पूछे जाते हैं। उदाहरण के लिए, डीप वाटर में डगलस के डर और माई मदर एट सिक्सटी सिक्स में कवि की चिंता की तुलना करने को कहा जा सकता है।

ऐसे सवालों में पहले सामान्य भावना या थीम पहचानें और दोनों पाठों में उसका संक्षिप्त वर्णन करें और अंत में तुलना लिखें

राइटिंग स्किल आधारित लिटरेचर प्रश्न

कभी-कभी छात्रों को किसी पात्र के दृष्टिकोण से लिखने को कहा जाता है। उदाहरण के लिए “आप डॉ. डॉ. सदाओ हैं। दुश्मन सैनिक को बचाने की दुविधा पर डायरी लिखिए।”

ऐसे सवालों में फर्स्ट पर्सन (मैं) का प्रयोग करें और तुरंत पात्र की भूमिका अपनाएं और साथ ही कहानी की घटनाओं के साथ भावनाएं भी लिखें।

परीक्षा से पहले आखिरी 24 घंटे में क्या पढ़ें

विशेषज्ञों के अनुसार इस समय पूरे अध्याय पढ़ने की जरूरत नहीं है। इसके बजाय चैप्टर थीम, कैरेक्टर स्कैच, पॉएटिक डिवाइसिस, राइटिंग फॉर्मेट (नोटिस, इन्विटेशन, लैटर,आर्टिकल, रिपोर्ट और जॉब एप्लीकेशन)

परीक्षा के 15 मिनट के रीडिंग टाइम में छात्रों को रीडिंग पैसेज देख लेना चाहिए और सेक्शन बी और सी के ऑप्शनल प्रश्नों का चुनाव कर लेना चाहिए। अगर अगर छात्र शब्द सीमा, फॉर्मेट और मुख्य बिंदुओं पर ध्यान दें, तो सीबीएसई 12वीं अंग्रेजी बोर्ड परीक्षा में हाई मार्क्स आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।