केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है। बोर्ड द्वारा पहले साझा जानकारी के अनुसार, रिजल्ट इसी महीने घोषित होने की संभावना है। पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो CBSE आमतौर पर मई के दूसरे सप्ताह में 10वीं का रिजल्ट जारी करता रहा है, मगर इस साल इस पैटर्न में बदलाव देखने को मिल सकता है।

कहां चेक करें सीबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026

सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।

ऐसे चेक करें CBSE 10वीं रिजल्ट 2026

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

स्टेप 1. CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2. “Class 10 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

स्टेप 4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5. स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें।

2026 से लागू हुआ नया डुअल एग्जाम सिस्टम

CBSE ने 2026 सत्र से परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। यह बदलाव नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 (NEP 2020) के तहत लागू किया गया है। नए सिस्टम में अब कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार होगी, जिसमें पहली परीक्षा (फरवरी-मार्च) सभी छात्रों के लिए अनिवार्य और दूसरी परीक्षा (मई) वैकल्पिक, केवल सुधार के इच्छुक छात्रों के लिए होगी। सीबीएसई के अनुसार, इस प्रणाली का उद्देश्य छात्रों पर परीक्षा का दबाव कम करना और बेहतर प्रदर्शन का दूसरा मौका देना है।

कैसे बनेगी फाइनल मार्कशीट

नई व्यवस्था के अनुसार, दोनों परीक्षाओं में से बेहतर अंक को फाइनल माना जाएगा, जिसके लिए छात्र चुनिंदा विषयों में सुधार परीक्षा दे सकते हैं। पहली परीक्षा का रिजल्ट सुधार परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण रहेगा।

पास होने के लिए जरूरी नियम

CBSE 10वीं परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने होंगे, जिसमें थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट दोनों शामिल हैं। जो छात्र इस न्यूनतम अंक को हासिल नहीं कर पाएंगे, उन्हें कंपार्टमेंट या सुधार परीक्षा का मौका दिया जाएगा।

बदला हुआ एग्जाम पैटर्न

CBSE ने परीक्षा पैटर्न को भी अपडेट किया है, जिसके तहत अब फोकस रटने के बजाय कॉन्सेप्चुल लर्निंग पर फोकस करते हुए, प्रश्नपत्र में केस स्टडी और एप्लीकेशन बेस्ड सवाल बढ़ाए गए हैं। इससे छात्रों की वास्तविक समझ और प्रैक्टिकल नॉलेज का आकलन किया जाएगा।

CBSE Class 12 Result 2026 अपडेट

CBSE कक्षा 12 की परीक्षाएं फिलहाल जारी हैं और 20 अप्रैल 2026 तक समाप्त हो जाएंगी। इसके बाद 12वीं का रिजल्ट भी मई में जारी होने की संभावना है।