केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। बोर्ड की ओर से 20 अप्रैल के आसपास 10वीं का रिजल्ट जारी किए जाने की संभावना है।
DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें सीबीएसई मार्कशीट
CBSE रिजल्ट जारी होने के साथ ही डिजिटल मार्कशीट भी DigiLocker पर उपलब्ध होगी।
स्टेप 1. DigiLocker ऐप या वेबसाइट खोलें।
स्टेप 2. मोबाइल नंबर/आधार से लॉगिन करें।
स्टेप 3. “CBSE” सेक्शन में जाकर मार्कशीट डाउनलोड करें।
CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्दी आने की वजहें
आमतौर पर सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम मई महीने में जारी किया जाता है, लेकिन इस साल सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पहले जारी कर सकता है और इसकी वजह इस प्रकार हैं-
इस साल बोर्ड को मई महीने में दूसरी बोर्ड परीक्षा आयोजित करनी है।
10वीं की कॉपियों का मूल्यांकन तेजी से हुआ है।
कंपार्टमेंट श्रेणी वाले स्टूडेंट भी दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल हो पाएंगे।
स्टूडेंट्स अपने स्कूल के जरिए सेकेंड बोर्ड एग्जाम के लिए आवेदन कर सकते हैं। ये तीन फेज में होंगे।
CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: 15 अप्रैल को जारी हो सकता है 10वीं का रिजल्ट
कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सीबीएसई बोर्ड 15 अप्रैल को हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजे कर सकता है, जिसका इंतजार लाखों छात्र कर रहे हैं।
CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: कहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट
CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.nic.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।
CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: कब जारी हो सकता है सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट?
मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार, सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 अप्रैल के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी हो सकता है। वहीं, सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 मई 2026 के दूसरे सप्ताह तक आने की संभावना है।
CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: 18 लाख से अधिक बच्चों ने दी है 12वीं बोर्ड की परीक्षा
इस साल लगभग 18.5 लाख छात्रों ने CBSE Class 12 परीक्षा दी है, जिसमें 10.2 लाख लड़के और 8.3 लाख लड़कियां शामिल हैं। इतने बड़े स्तर पर परीक्षा आयोजित होने के कारण रिजल्ट प्रक्रिया में समय लग सकता है।
CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई रिजल्ट की लेटेस्ट अपडेट
CBSE 10th Result 2026 का इंतजार अब खत्म होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही 10वीं रिजल्ट की तारीख और समय घोषित करेगा। पिछले साल यानी 2025 में रिजल्ट 13 मई को जारी किया गया था। इस साल भी छात्र मई के आसपास परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं।
CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट चेक करने की गाइड
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद “CBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर रोल नंबर और अन्य डिटेल्स डालकर रिजल्ट देखा जा सकता है।
CBSE Board Result 2026 LIVE: कब आयोजित हुई थीं 10वीं बोर्ड की परीक्षा?
इस साल सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से लेकर 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित हुई थी। इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स इन दिनों रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड सबसे पहले 10वीं का रिजल्ट ही जारी करेगा।
CBSE Board Result 2026 LIVE: सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने की संभावित तारीख
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं का रिजल्ट जल्द जारी करेगा। बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी किए जाने की कोई तारीख नहीं बताई गई है, लेकिन माना जा रहा है कि मैट्रिक कक्षा परिणाम 14 अप्रैल को जारी हो सकता है।
CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: मिलेगा रिचेकिंग का विकल्प
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। यह रिजल्ट जारी होने के बाद अगर छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे रीचेकिंग या रीवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ ही बोर्ड इसकी जानकारी शेयर करेगा।
CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: 18 लाख से अधिक बच्चों ने दी है 12वीं बोर्ड की परीक्षा
इस साल लगभग 18.5 लाख छात्रों ने CBSE Class 12 परीक्षा दी है, जिसमें 10.2 लाख लड़के और 8.3 लाख लड़कियां शामिल हैं। इतने बड़े स्तर पर परीक्षा आयोजित होने के कारण रिजल्ट प्रक्रिया में समय लग सकता है।
CBSE Result 2026 LIVE: सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई इस साल कक्षा 10वीं की दो बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा और इसी वजह से 10वीं का रिजल्ट जल्द जारी होगा। रिजल्ट 20 अप्रैल से पहले जारी होने की संभावना है। दूसरे फेज की बोर्ड परीक्षा मई में आयोजित की जाएंगी।
CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: छात्रों के लिए सलाह
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट के दिन शांत रहें और जल्दबाजी में गलत डिटेल्स न भरें। सही जानकारी डालने से ही सही रिजल्ट मिलेगा।
CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: छात्रों के लिए फायदेमंद दो एग्जाम सिस्टम
CBSE का नया दो-एग्जाम सिस्टम छात्रों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे उन्हें अपने प्रदर्शन में सुधार का मौका मिलेगा।
CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट के बाद कॉलेज प्रवेश प्रक्रिया
रिजल्ट के बाद छात्रों को अपने अगले कदम की योजना बनानी चाहिए। Class 10 के छात्र स्ट्रीम चुनेंगे, जबकि Class 12 के छात्र कॉलेज एडमिशन की तैयारी करेंगे।
CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: कंपार्टमेंट परीक्षा किसके लिए
CBSE 10th और 12th रिजल्ट के बाद कंपार्टमेंट परीक्षा की जानकारी भी जारी की जाएगी। इससे छात्रों को पास होने का एक और मौका मिलेगा।
CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: मिलेगा रिचेकिंग का विकल्प
अगर छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे रीचेकिंग या रीवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए CBSE अलग से नोटिफिकेशन जारी करेगा।
CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: ध्यान से चेक करें स्कोरकार्ड
रिजल्ट के बाद छात्रों को अपनी मार्कशीट ध्यान से जांचनी चाहिए। किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत स्कूल या बोर्ड से संपर्क करना जरूरी है।
CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट का प्रिंटआउट रखें सुरक्षित
CBSE 12th रिजल्ट स्क्रीन पर आने के बाद छात्र इसे डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही इसका प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।
CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट चेक करने की गाइड
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद “CBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर रोल नंबर और अन्य डिटेल्स डालकर रिजल्ट देखा जा सकता है।
CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट
CBSE 12th Result जारी होने के बाद छात्र cbse.gov.in और results.nic.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य आधिकारिक वेबसाइट्स भी उपलब्ध होंगी।
CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: इस साल कितने छात्रों ने दी परीक्षा
इस साल लगभग 18.5 लाख छात्रों ने CBSE Class 12 परीक्षा दी है, जिसमें 10.2 लाख लड़के और 8.3 लाख लड़कियां शामिल हैं। इतने बड़े स्तर पर परीक्षा आयोजित होने के कारण रिजल्ट प्रक्रिया में समय लग सकता है।
CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: क्या कहता है पिछला ट्रेंड
CBSE 12th Result 2026 पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार मई के मध्य में आने की संभावना है। 2025 में भी रिजल्ट 13 मई को जारी किया गया था। इस बार भी इसी समय के आसपास परिणाम आ सकता है।
CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: 12वीं का रिजल्ट कब होगा जारी
CBSE Class 12 Result 2026 भी जल्द जारी किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, 12वीं का रिजल्ट अप्रैल के अंत से मई के मध्य के बीच घोषित किया जा सकता है। हालांकि बोर्ड ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।
CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: वेबसाइट डाउन होने पर क्या करें
CBSE 10th Result जारी होने के बाद वेबसाइट पर स्लो डाउन या क्रैश की समस्या आ सकती है। ऐसे में छात्र कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें या वैकल्पिक प्लेटफॉर्म का उपयोग करें।
CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट के लिए लॉगिन डिटेल
रिजल्ट चेक करते समय छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की जरूरत होगी। बिना इन डिटेल्स के रिजल्ट एक्सेस नहीं किया जा सकेगा। इसलिए छात्रों को पहले से इन जानकारियों को सुरक्षित रखना चाहिए।
CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: इन प्लेटफॉर्म पर भी मिलेगा रिजल्ट
CBSE 10th Result 2026 जारी होने के बाद छात्र DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। यह डिजिटल मार्कशीट पूरी तरह वैध होती है और आगे के एडमिशन में काम आती है।
CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: कितने विषय में दे सकते हैं दूसरी बोर्ड परीक्षा
CBSE के नए नियम के अनुसार, छात्र अधिकतम तीन विषयों में सुधार परीक्षा दे सकते हैं। इससे छात्रों को अपने कमजोर विषयों में बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। हालांकि, सभी विषयों में सुधार की अनुमति नहीं होगी।
CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा कब होगी
CBSE 10th Phase 2 Exam 2026 की तारीख भी सामने आ गई है। यह परीक्षा 15 मई से 1 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। जो छात्र अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, वे इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। यह पूरी तरह वैकल्पिक परीक्षा होगी।
CBSE Board Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: 10वीं के लिए लागू नया सिस्टम
इस साल CBSE ने Class 10 के लिए नया सिस्टम लागू किया है, जिसके तहत छात्र दो बार बोर्ड परीक्षा दे सकते हैं। यह बदलाव छात्रों को अपने अंकों में सुधार करने का मौका देता है। फाइनल रिजल्ट में दोनों में से बेहतर स्कोर को ही माना जाएगा।
