CBSE Class 10 Result 2019: एग्जाम खत्म, इस वक्त तक जारी हो सकता है सीबीएसई क्लास 10 का रिजल्ट
सीबीएसई कक्षा 10 के परिणाम और अन्य विवरणों के बारे में अपडेट के लिए, उम्मीदवार आधिकारिक बोर्ड की वेबसाइट cbse.nic.in पर जा सकते हैं।

Central Board of Secondary Education, CBSE क्लास 10 के एग्जाम खत्म हो चुके हैं। इन एग्जाम में 18 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स बैठे थे। CBSE Class 10 exam के लिए कुल 18,27,472 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। कुल स्टूडेंट्स में से 10,70,579 लड़के और 7,56,893 लड़कियां थीं। इसके अलावा इसमें 22 स्टूडेंट्स ट्रांसजेंडर थे। यह स्टूडेंट्स देश में 21,400 और विदेशों में 225 स्कूलों के माध्यम से 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। बोर्ड के मुताबिक CBSE Class 10 result जून के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है।
CBSE Class 10 results बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जारी किया जाएगा। फरवरी में बोर्ड द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक रिजल्ट जून 2019 के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा। सीबीएसई कक्षा 10 के परिणाम और अन्य विवरणों के बारे में अपडेट के लिए, उम्मीदवार आधिकारिक बोर्ड की वेबसाइट cbse.nic.in पर जा सकते हैं। सीबीएसई कक्षा 10 के मुख्य पेपर 3 मार्च से शुरू हुए और आज 29 मार्च को खत्म हुए हैं। कक्षा 10 के वॉकेशनल पेपर 21 फरवरी से शुरू हुए थे। हालांकि, CBSE कक्षा 12 के मुख्य प्रश्नपत्र जो 2 मार्च को शुरू हुए थे, 4 अप्रैल तक खत्म हो जाएंगे। बोर्ड ने इस साल किसी भी घटना को रोकने के लिए वार्षिक परीक्षा में सतर्कता बरतीं। नतीजतन, इस साल कक्षा 10 परीक्षा के संगठन में कोई अवांछित घटना नहीं हुई।
3 लाख अधिकारी CBSE की वार्षिक परीक्षाओं के आयोजन के लिए केंद्र अधीक्षक (CS), डिप्टी CS, इनविजिलेटर, चीफ नोडल सुपरवाइजर, हेड एग्जामिनर्स, इवैल्यूएटर्स आदि की भूमिका में लगे हुए हैं, जो भारत और विदेशों में 31 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए आयोजित किए जा रहे हैं। लगातार 22 वें साल, इस साल भी सीबीएसई ने छात्रों और अभिभावकों को पूर्व-परीक्षा मनोवैज्ञानिक परामर्श सेवाएं प्रदान की थीं।