CBSE Class 10 Board Exam 2026 के तहत 17 फरवरी को आयोजित गणित (स्टैंडर्ड और बेसिक) पेपर को छात्रों और शिक्षकों ने आसान से मध्यम स्तर का बताया है। अधिकतर सवाल NCERT आधारित रहे और पेपर का स्ट्रक्चर संतुलित रहा। अच्छी तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह पेपर स्कोरिंग साबित हुआ।

परीक्षा का पैटर्न और मार्किंग स्कीम

कुल अंक: 80

समय: 3 घंटे

कुल प्रश्न: 38 (सभी अनिवार्य)

सेक्शन: A, B, C, D और E

सेक्शन वाइज पैटर्न:

सेक्शन A: MCQ और Assertion-Reason (1-1 अंक)

सेक्शन B: Very Short Answer (2 अंक)

सेक्शन C: Short Answer (3 अंक)

सेक्शन D: Long Answer (5 अंक)

सेक्शन E: Case Study Based प्रश्न (4 अंक – 1, 1 और 2 अंक के उप-भाग)

पेपर में ओवरऑल चॉइस नहीं थी, लेकिन कुछ सेक्शन में इंटरनल चॉइस दी गई थी।

CBSE Class 10 Basic Maths Exam 2026 Analysis

शिक्षकों के अनुसार बेसिक मैथ्स का पेपर संतुलित और मध्यम स्तर का रहा।

मुख्य बिंदु:

MCQs कुछ हद तक लंबे थे और विश्लेषण की जरूरत थी।

2 और 3 अंक वाले सवाल अधिकतर सीधे और NCERT से जुड़े थे।

5 अंक वाले सवाल सरल थे, लेकिन सर्कल से जुड़ा एक प्रश्न थोड़ा ट्रिकी रहा।

केस स्टडी प्रश्न सीधे और प्रैक्टिस आधारित थे।

एक प्रायिकता (Probability) का प्रश्न 2 अंक सेक्शन में कॉन्सेप्ट एप्लिकेशन पर आधारित था।

शिक्षकों का कहना है कि नियमित अभ्यास और NCERT पर फोकस करने वाले छात्रों को पेपर आसान लगा।

CBSE Class 10 Standard Maths Exam 2026 Analysis

स्टैंडर्ड मैथ्स का पेपर भी छात्रों की उम्मीदों के अनुरूप रहा और संतुलित बताया गया।

महत्वपूर्ण टॉपिक्स:

एचसीएफ, एलसीएम

अरिथमेटिक प्रोग्रेशन (AP)

प्रॉबेबिलिटी

सर्कल और ट्रायंगल के प्रमेय

ट्रिगोनोमेट्री

स्टैटिस्टिक्स (मीन, मीडियन, मोड)

सेक्शन वाइज समीक्षा:

सेक्शन ए: ज्यादातर MCQs आसान, लेकिन Assertion-Reason प्रश्न थोड़े ट्रिकी रहे।

सेक्शन बी और सी: मध्यम स्तर, कुछ प्रश्न पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र (PYQs) से मिलते-जुलते।

सेक्शन डी: लंबा लेकिन स्पष्ट, स्टेप्स और प्रेजेंटेशन महत्वपूर्ण रहे।

सेक्सन ई: केस स्टडी प्रश्नों में एप्लिकेशन आधारित सवाल, समय प्रबंधन जरूरी।

कुछ छात्रों के अनुसार पेपर थोड़ा टाइम-कंज्यूमिंग था, लेकिन सवाल समझने के बाद हल करना आसान था।

Overall Difficulty Level



छात्रों के लिए क्या रहा खास?

अधिकांश प्रश्न CBSE सैंपल पेपर पैटर्न पर आधारित थे।

केस स्टडी प्रश्नों में रियल लाइफ एप्लिकेशन पर जोर।

अच्छी कॉन्सेप्चुअल समझ रखने वाले छात्रों के लिए पेपर स्कोरिंग रहा।

स्पीड, एक्युरेसी और टाइम मैनेजमेंट महत्वपूर्ण रहे।

Jansatta Education Expert Conclusion

कुल मिलाकर CBSE Class 10 Maths Board Exam 2026 का पेपर संतुलित और NCERT केंद्रित रहा। बेसिक और स्टैंडर्ड दोनों स्तरों पर पेपर छात्रों के लिए मैनेजेबल रहा। जिन छात्रों ने नियमित अभ्यास और कॉन्सेप्ट क्लियर रखे, उनके लिए अच्छे अंक लाने का यह सुनहरा अवसर साबित हो सकता है।