CBSE 10th Time Table 2026 Phase 2: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं फेज-2 (इम्प्रूवमेंट/कंपार्टमेंट) परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड के अनुसार, ये परीक्षाएं 15 मई 2026 से शुरू होकर 1 जून 2026 तक आयोजित की जाएंगी। फेज-1 में शामिल हुए छात्र ही फेज-2 परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।

सीबीएसई कक्षा 10वीं इम्प्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा फेज 2 शेड्यूल

इम्प्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

कौन दे सकता है इम्प्रूवमेंट/कंपार्टमेंट फेज 2 परीक्षा?

CBSE के अनुसार, फेज-1 परीक्षा देने वाले छात्र जो 3 विषयों तक सुधार करना चाहते हैं, जो कंपार्टमेंट श्रेणी में आए छात्र (2026 या 2025), जो पास होने के बाद अंक सुधारने वाले छात्र पहली या तीसरी बार कंपार्टमेंट देने वाले छात्र और बोर्ड द्वारा अनुमति प्राप्त खेल (Sports) छात्र ही इस परीक्षा को देने के पात्र हैं। जो छात्र पहली परीक्षा में 3 से अधिक विषयों में अनुपस्थित रहे, वे इस परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे।

फरवरी 2026 में हुई थी Phase 1 परीक्षा

CBSE कक्षा 10वीं की मुख्य बोर्ड परीक्षाएं फरवरी–मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। ये परीक्षाएं देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में हुई थीं।

परीक्षा की शुरुआत फरवरी मध्य में हुई थी, जिसमें प्रमुख विषय जैसे गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और भाषाओं के पेपर आयोजित हुए थे और अब इसका परिणाम जारी किया जा चुका है। फेज-1 परीक्षा में सफल हुए छात्रों को अब फेज-2 के जरिए अपने अंक सुधारने का एक और मौका दिया गया है।

क्यों महत्वपूर्ण है Phase 2 परीक्षा?

फेज-2 परीक्षा उन छात्रों के लिए अहम है, जो अपने बोर्ड रिजल्ट में सुधार करना चाहते हैं या कंपार्टमेंट को क्लियर करना चाहते हैं या फिर आगे की पढ़ाई (11वीं में एडमिशन) के लिए बेहतर अंक हासिल करना चाहते हैं।