सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं। 10वीं का पहला पेपर गणित विषय का था जो कि 17 को ही आयोजित हुआ। अब 10वीं कक्षा का दूसरा पेपर 21 फरवरी को अंग्रेजी विषय का होगा। एक मुश्किल पेपर होने के बाद स्टूडेंट एक और कठिन विषय के पेपर की तैयारी में जुटे हैं। हालांकि पेपर में अब 2 दिन का ही समय है। स्टूडेंट जो तैयारी कर सकते थे वह कर चुके हैं। अब बस लास्ट समय पर एक्सपर्ट की महत्वपूर्ण सलाह को अपनाकर इस पेपर में भी अच्छे मार्क्स लाए जा सकते हैं।
इंग्लिश के पेपर का ऐसा होगा पैटर्न
सीबीएसई 10वीं अंग्रेजी का पेपर मुख्य रूप से तीन सेक्शन में विभाजित होगा। इसमें रीडिंग, राइटिंग एवं ग्रामर और लिटरेचर सेक्शन शामिल है। पेपर टोटल 80 मार्क्स का होगा। इसमें रीडिंग और राइटिंग एवं ग्रामर सेक्शन 20-20 मार्क्स के होंगे जबकि लिटरेचर सेक्शन 40 नंबर का होगा। अब स्टूडेंट एक्सपर्ट की सलाह और उनके कुछ टिप्स को फॉलो करके तीनों सेक्शन से बढ़िया नंबर जुटा सकते हैं।
टाइम मैनेजमेंट सबसे ज्यादा जरूरी
दिल्ली में जंगपुरा स्थित गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के TGT इंग्लिश आर एस शर्मा का कहना है कि पेपर के दौरान टाइम मैनेजटमेंट सबसे जरूरी है। अक्सर स्टूडेंट ‘रीडिंग सेक्शन’ के लंबे पैसेज में अधिक समय लगा देते हैं और आखिर में लिटरेचर सेक्शन के लिए समय नहीं बच पाता। ऐसे में स्टूडेंट के लिए सलाह ये है कि वह पैसेज को पढ़ने से पहले सभी प्रश्नों को जरूर देख लें ताकि पढ़ते समय उत्तर जल्दी मिल जाए।
अच्छे मार्क्स के लिए इन टिप्स को अपनाएं।
आर एस शर्मा के मुताबिक, सेक्शन A में स्टूडेंट्स अक्सर जो एक बड़ी गलती करते हैं वह यह है कि सीधे टेक्स्ट से वाक्य उठाकर जवाब के तौर पर पेस्ट कर देते हैं। स्टूडेंट्स को लगता है कि पैसेज से कॉपी करना सेफ होताहै, लेकिन एग्जामिनर यह देखना चाहता है कि आपने टेक्स्ट को समझा है या नहीं। उसे रटा तो नहीं है। आपको पैराफ्रेज करना होगा — पैसेज से आइडिया लेकर उसे अपने शब्दों में बताना होगा। यही तरीका आपको सही नंबर दिलाएगा। पैसेज से कॉपी करने से बचें।
शर्मा के मुताबिक, बोर्ड अब डेटा-बेस्ड सवाल देता है। “वे डेटा के साथ टेक्स्ट भी देते हैं — एक टेबल, एक चार्ट, या स्टैटिस्टिक्स — और स्टूडेंट्स को उसे एनालाइज करना होता है। यह कॉम्पिटेंसी-बेस्ड असेसमेंट है। आपसे उम्मीद की जाती है कि आप क्रिटिकली सोचें, कम्पेयर करें, कॉन्ट्रास्ट करें, और फिर अपना जवाब लखें।
वहीं ग्रामर सेक्शन में आपको 12 में से कोई भी 10 प्रश्नों को अटैंप्ट करना होगा। आर एस शर्मा का कहना है कि उन बारह प्रश्नों में लगभग चार सवाल रिपोर्टेड स्पीच पर होने की संभावना है — डायरेक्ट से इनडायरेक्ट और इसका उल्टा। अगर आपने अभी तक इसकी प्रैक्टिस नहीं की है तो पेपर से पहले इसकी प्रैक्टिस कर लें। 30 मिनट की प्रैक्टिस आपको इस सेक्शन में अच्छे नंबर दिला सकती है।
