सीबीएसई की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से होंगी। इस साल बोर्ड एग्जाम में करीब 45 लाख बच्चे उपस्थित होने की संभावना है। बोर्ड परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्र इन दिनों एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2026 के एडमिट कार्ड फरवरी माह के पहले सप्ताह में जारी कर दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर अपलोड होंगे, लेकिन स्टूडेंट्स को ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का विकल्प नहीं मिलेगा।
CBSE Board Exam 2026 DateSheet
स्टूडेंट्स को कैसे मिलेंगे एडमिट कार्ड?
ऑफिशियल वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी हो जाने के बाद छात्रों को प्रवेश पत्र उनके संबंधित स्कूल से प्राप्त होंगे। ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का विकल्प सिर्फ और सिर्फ स्कूलों को ही मिलेगा। एडमिट कार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट है जो एग्जाम सेंटर पर ले जाना अनिवार्य होगा और जरूरी भी होगा। एडमिट कार्ड के बिना छात्रों को सेंटर पर प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।
लास्ट ईयर कैसे जारी हुए थे एडमिट कार्ड?
पिछले साल एडमिट कार्ड 3 फरवरी को जारी किए गए थे। ऐसे में स्टूडेंट्स उम्मीद कर सकते हैं कि सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी के लिए हॉल टिकट इसी समय के आसपास जारी किए जाएंगे। CBSE स्कूलों में एडमिट कार्ड स्कूल अथॉरिटी जारी करती हैं।
स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड मिलने की प्रक्रिया
सबसे पहले CBSE बोर्ड स्कूल को एडमिट कार्ड भेजता है।
बोर्ड पहले स्कूलों के लॉगिन में एडमिट कार्ड अपलोड करता है।
स्कूल उसे डाउनलोड करते हैं।
इसके बाद स्कूल प्रशासन CBSE पोर्टल से छात्रों के एडमिट कार्ड डाउनलोड करता है।
प्रधानाचार्य से साइन और स्टैम्प होते हैं।
बिना साइन-स्टैम्प वाला एडमिट कार्ड मान्य नहीं होता।
फिर छात्रों को दिए जाते हैं
क्लास टीचर या ऑफिस से छात्रों को एडमिट कार्ड मिलते हैं।
