CBSE Admit Card 2026 Released for class 10th, 12th: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बोर्ड की ओर से हॉल टिकट का लिंक आधिकारिक पोर्टल पर एक्टिव कर दिया गया है। हालांकि, नियमित छात्र (Regular Students) अपने एडमिट कार्ड खुद डाउनलोड नहीं कर सकते। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 की शुरुआत 17 फरवरी 2026 से होगी। ऐसे में छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपने स्कूल से एडमिट कार्ड प्राप्त कर लें।
नियमित छात्रों के लिए सीबीएसई एडमिट कार्ड कैसे मिलेगा?
सीबीएसई के निर्देशों के अनुसार, नियमित छात्रों के एडमिट कार्ड स्कूल द्वारा डाउनलोड किए जाएंगे।
स्कूल प्रिंसिपल या अधिकृत अधिकारी
परीक्षा संगम पोर्टल पर
यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करेंगे
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर
प्रिंसिपल के हस्ताक्षर और स्कूल की मुहर लगाकर
छात्रों को वितरित करेंगे
छात्रों को CBSE की वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है।
प्राइवेट कैंडिडेट्स खुद कर सकेंगे डाउनलोड
जो छात्र प्राइवेट कैंडिडेट के रूप में परीक्षा दे रहे हैं, वे अपना एडमिट कार्ड खुद डाउनलोड कर सकते हैं।
प्राइवेट उम्मीदवारों के लिए प्रक्रिया:
स्टेप 1. आधिकारिक CBSE वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2. एप्लीकेशन नंबर / पिछले रोल नंबर से लॉगिन करें।
स्टेप 3. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
स्टेप 4. सभी विवरण ध्यान से जांचें और एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकालकर रखें।
यदि किसी भी तरह की गलती हो, तो तुरंत CBSE से संपर्क करना जरूरी है।
एडमिट कार्ड क्या मिलेगी जानकारी ?
CBSE Admit Card 2026 में निम्न विवरण होते हैं:
छात्र का नाम
रोल नंबर
परीक्षा केंद्र का नाम और पता
विषय कोड
परीक्षा की तारीख
रिपोर्टिंग टाइम
जरूरी परीक्षा निर्देश
छात्रों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड मिलने के बाद सभी जानकारियों की जांच जरूर करें।
CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 की तारीखें
कक्षा 10वीं परीक्षा: 17 फरवरी से 11 मार्च 2026
कक्षा 12वीं परीक्षा: 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 से जुड़े जरूरी निर्देश
छात्रों को प्रत्येक परीक्षा के दिन प्रिंटेड एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य है और परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले पहुंचना होगा। छात्रों को एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना होगा। परीक्षा के दिन बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2026 के बारे में लगातार पूछे जाने वाले सवाल
Q1. क्या छात्र खुद CBSE Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं?
A. नहीं, नियमित छात्रों के एडमिट कार्ड स्कूल द्वारा ही दिए जाएंगे।
Q2. प्राइवेट कैंडिडेट एडमिट कार्ड कहां से डाउनलोड करें?
A. CBSE की आधिकारिक वेबसाइट से।
Q3. एडमिट कार्ड में गलती होने पर क्या करें?
A. तुरंत स्कूल या CBSE बोर्ड से संपर्क करें।
Jansatta Education Expert Conclusion
CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी हैं। एडमिट कार्ड जारी होने के साथ ही छात्रों को अपनी परीक्षा रणनीति पर फोकस करना चाहिए। समय पर एडमिट कार्ड लेना और दिए गए निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है।
Direct link to download CBSE Admit Card 2026
