CBSE Admit Card 2026 Updates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए CBSE एडमिट कार्ड 2026 को परीक्षा संगम पोर्टल पर जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड केवल स्कूल लॉगिन के माध्यम से ही उपलब्ध कराए जाएंगे। छात्र अपने एडमिट कार्ड सीधे वेबसाइट से डाउनलोड नहीं कर सकेंगे।

स्कूलों के लिए जारी होंगे CBSE एडमिट कार्ड

सीबीएसई द्वारा कक्षा 10 और 12 के एडमिट कार्ड केवल स्कूलों के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। स्कूल प्रशासन को आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर लॉगिन करना होगा और सभी छात्रों के हॉल टिकट डाउनलोड करने होंगे।

छात्रों को स्कूल से लेना होगा सीबीएसई एडमिट कार्ड

छात्रों को अपना CBSE Admit Card 2026 अपने स्कूल से ही प्राप्त करना होगा। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। स्कूल से सीबीएसई एडमिट कार्ड 2026 लेते समय छात्र का हस्ताक्षर या माता या पिता में से किसी एक का हस्ताक्षर अनिवार्य होगा।

स्कूल कैसे डाउनलोड करेंगे CBSE Admit Card 2026 ?

सीबीएसई एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, स्कूल नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2. “Latest News” सेक्शन में CBSE 10th, 12th Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अब एक नया पेज खुलेगा।

स्टेप 4. सामने खुली विंडो में स्कूल लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

स्टेप 5. अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 6. अब स्क्रीन पर छात्रों के एडमिट कार्ड की लिस्ट खुल जाएगी।

स्टेप 7. सीबीएसई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करें।

स्टेप 8. एडमिट कार्ड के प्रिंट निकालें और स्कूल प्रिंसिपल से हस्ताक्षर करवाएं और मुहर लगवाएं।

स्टेप 9. प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्रों को एडमिट कार्ड वितरित करें।

Live Updates
09:40 (IST) 3 Feb 2026

CBSE Admit Card 2026 LIVE: आज जारी होगा सकता है एडमिट कार्ड

रिपोर्ट्स के मुताबकि, सीबीएसई एडमिट कार्ड 2026 को आज यानी 3 फरवरी के दिन जारी किया जा सकता है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि के लिए बोर्ड के आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा।

17:42 (IST) 2 Feb 2026

CBSE Admit Card 2026 LIVE: बोर्ड परीक्षा में अनुशासन सबसे जरूरी

CBSE ने छात्रों से परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। परीक्षा हॉल में किसी भी तरह की बातचीत या नियम उल्लंघन पर कार्रवाई की जा सकती है। एडमिट कार्ड पर लिखे निर्देश इसका स्पष्ट उल्लेख करते हैं।

17:17 (IST) 2 Feb 2026

CBSE Admit Card 2026 LIVE: परीक्षा केंद्र बदलने की अनुमति नहीं

CBSE एडमिट कार्ड पर जो परीक्षा केंद्र दिया गया है, वही अंतिम होगा। किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र बदलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए एडमिट कार्ड मिलते ही परीक्षा केंद्र का पता पहले से देख लें और रूट प्लान कर लें।

16:57 (IST) 2 Feb 2026

CBSE Admit Card 2026 LIVE: एडमिट कार्ड और रोल नंबर का महत्व

CBSE एडमिट कार्ड पर दिया गया रोल नंबर परीक्षा और रिजल्ट दोनों के लिए बेहद अहम होता है। इसी रोल नंबर के जरिए छात्र की पहचान होती है। परीक्षा के दौरान आंसर शीट पर रोल नंबर सही तरीके से भरना अनिवार्य है। गलत रोल नंबर से रिजल्ट में परेशानी आ सकती है।

16:43 (IST) 2 Feb 2026

CBSE Admit Card 2026 LIVE: माता-पिता के लिए जरूरी सूचना

अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे बच्चों के एडमिट कार्ड की एक कॉपी अपने पास रखें। परीक्षा के दिन बच्चे को समय पर केंद्र तक पहुंचाने में मदद करें। साथ ही परीक्षा से पहले बच्चों को मानसिक रूप से शांत और आत्मविश्वास से भरा रखें।

16:32 (IST) 2 Feb 2026

CBSE Admit Card 2026 LIVE: सीबीएसई की सख्त परीक्षा गाइडलाइंस

CBSE बोर्ड परीक्षा को लेकर इस बार भी सख्ती बरतेगा। नकल या अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने पर सख्त कार्रवाई होगी। एडमिट कार्ड पर लिखे नियमों का पालन करना सभी छात्रों के लिए अनिवार्य है। बोर्ड निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष निगरानी रखेगा।

16:19 (IST) 2 Feb 2026

CBSE Admit Card 2026 LIVE: एडमिट कार्ड खो जाए तो क्या करें ?

अगर किसी छात्र का एडमिट कार्ड खो जाता है, तो तुरंत स्कूल प्रशासन को जानकारी दें। स्कूल दोबारा प्रिंट निकालकर उसे प्रिंसिपल से साइन करवा सकता है। परीक्षा से पहले यह प्रक्रिया पूरी कर लेना जरूरी है। बिना वैध एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर प्रवेश संभव नहीं है।

15:56 (IST) 2 Feb 2026

CBSE Admit Card 2026 LIVE: अफवाहों से बचें

सोशल मीडिया पर एडमिट कार्ड को लेकर कई तरह की अफवाहें चल रही हैं। छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि केवल CBSE की आधिकारिक वेबसाइट और स्कूल प्रशासन से मिली जानकारी पर ही भरोसा करें। फर्जी लिंक या वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की कोशिश न करें।

15:34 (IST) 2 Feb 2026

CBSE Admit Card 2026 LIVE: रेगुलर और प्राइवेट छात्रों के लिए अलग व्यवस्था

CBSE रेगुलर छात्रों के एडमिट कार्ड स्कूलों के माध्यम से जारी करता है। वहीं, प्राइवेट छात्रों के एडमिट कार्ड भी संबंधित सेंटर से जुड़े स्कूल द्वारा ही उपलब्ध कराए जाते हैं। प्राइवेट छात्रों को भी एडमिट कार्ड लेने के लिए अपने अलॉटेड स्कूल से संपर्क करना होगा।

15:17 (IST) 2 Feb 2026

CBSE Admit Card 2026 LIVE: CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी अंतिम चरण में

एडमिट कार्ड जारी होने के साथ ही CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 की उलटी गिनती शुरू हो जाएगी। लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे। बोर्ड ने पहले ही डेटशीट जारी कर दी है और अब परीक्षा की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। एडमिट कार्ड छात्रों के लिए परीक्षा का सबसे अहम दस्तावेज है।

14:59 (IST) 2 Feb 2026

CBSE Admit Card 2026 LIVE: एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देश जरूर पढ़ें

CBSE एडमिट कार्ड पर परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए होते हैं। छात्र परीक्षा से पहले इन्हें ध्यान से पढ़ लें। इसमें ड्रेस कोड, निषिद्ध वस्तुएं, आंसर शीट भरने के नियम और अनुशासन से जुड़े निर्देश शामिल होते हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर छात्र के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

14:40 (IST) 2 Feb 2026

CBSE Admit Card 2026 LIVE: परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें

CBSE ने छात्रों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचें। देरी से पहुंचने वाले छात्रों को प्रवेश में समस्या हो सकती है। एडमिट कार्ड पर रिपोर्टिंग टाइम और गेट क्लोजिंग टाइम लिखा होगा, जिसे गंभीरता से फॉलो करना जरूरी है।

14:15 (IST) 2 Feb 2026

CBSE Admit Card 2026 LIVE Updates: परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या ले जाना जरूरी

एडमिट कार्ड के अलावा छात्रों को परीक्षा केंद्र पर स्कूल आईडी कार्ड ले जाने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही पारदर्शी पेन, पेंसिल, स्केल जैसी स्टेशनरी ही मान्य होगी। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

13:33 (IST) 2 Feb 2026

CBSE Admit Card 2026 LIVE Updates: परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड अनिवार्य

CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 के प्रत्येक दिन छात्रों को अपना एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी परिस्थिति में परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड को सुरक्षित रखें और पानी या फटने से बचाएं। एक से अधिक फोटो कॉपी अपने पास रखना भी बेहतर रहेगा।

13:22 (IST) 2 Feb 2026

CBSE Admit Card 2026 LIVE Updates: गलत जानकारी होने पर क्या करें

अगर एडमिट कार्ड में नाम, विषय या जन्मतिथि से जुड़ी कोई गलती हो, तो घबराएं नहीं। छात्र तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करें। स्कूल CBSE पोर्टल के माध्यम से सुधार के लिए आवेदन कर सकता है। परीक्षा से पहले त्रुटि का सुधार जरूरी है, क्योंकि गलत जानकारी के साथ परीक्षा देने में दिक्कत आ सकती है। अंतिम समय का इंतजार न करें।

13:02 (IST) 2 Feb 2026

CBSE Admit Card 2026 LIVE Updates: एडमिट कार्ड में जांच लें ये जानकारियां

छात्रों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड मिलते ही उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। इसमें छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, विषय कोड, परीक्षा तिथि और समय शामिल होता है। इसके अलावा परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता भी दिया रहता है। किसी भी प्रकार की गलती मिलने पर तुरंत स्कूल प्रशासन को सूचित करें।

12:42 (IST) 2 Feb 2026

CBSE Admit Card 2026 LIVE Updates: एडमिट कार्ड लेते समय जरूरी होंगे हस्ताक्षर

CBSE ने इस बार भी एडमिट कार्ड वितरण के लिए सख्त नियम बनाए हैं। छात्र को एडमिट कार्ड प्राप्त करते समय अपना हस्ताक्षर करना होगा। इसके साथ ही माता या पिता में से किसी एक का हस्ताक्षर भी जरूरी होगा। यह प्रक्रिया छात्रों की पहचान सत्यापित करने के लिए की जाती है। जिन छात्रों के एडमिट कार्ड पर हस्ताक्षर नहीं होंगे, उन्हें परीक्षा में बैठने से रोका जा सकता है।

12:25 (IST) 2 Feb 2026

CBSE Admit Card 2026 LIVE Updates: छात्रों को स्कूल से लेना होगा एडमिट कार्ड

छात्रों को अपना CBSE Admit Card 2026 स्कूल से ही प्राप्त करना होगा। एडमिट कार्ड लेने के लिए छात्र को स्कूल जाना होगा। बिना स्कूल की मुहर और प्रिंसिपल के हस्ताक्षर वाला एडमिट कार्ड मान्य नहीं होगा। CBSE के नियमों के अनुसार, परीक्षा केंद्र पर केवल ओरिजिनल एडमिट कार्ड ही स्वीकार किया जाएगा। फोटो कॉपी या डिजिटल कॉपी से परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी।

12:21 (IST) 2 Feb 2026

CBSE Admit Card 2026 LIVE Updates: स्कूल लॉगिन से ही डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

CBSE ने साफ कर दिया है कि 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड केवल स्कूलों के लिए जारी किए जाएंगे। इसके लिए स्कूलों को cbse.nic.in पर जाकर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा। लॉगिन के बाद सभी रजिस्टर्ड छात्रों के एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देंगे। स्कूल प्रशासन को इन्हें डाउनलोड कर प्रिंट निकालना होगा और प्रिंसिपल से साइन कराना अनिवार्य होगा।

12:17 (IST) 2 Feb 2026

CBSE Admit Card 2026 LIVE Updates: सीबीएसई एडमिट कार्ड कब होंगे जारी ?

CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड आज 3 फरवरी 2026 को हॉल टिकट जारी कर सकता है। एडमिट कार्ड केवल स्कूल लॉगिन के जरिए उपलब्ध होंगे। छात्र सीधे वेबसाइट से डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। जैसे ही लिंक एक्टिव होगा, स्कूलों को सभी छात्रों के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकालने होंगे। बिना एडमिट कार्ड किसी भी छात्र को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।