केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने सबसे पहले रिजल्ट का लिंक डिजिलॉकर पर एक्टिव किया। इस साल जिन स्टूडेंट्स ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। जब रिजल्ट का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और डायरेक्ट लिंक cbseresults.nic.in पर एक्टिव हो जाएगा तो स्टूडेंट वहां से भी अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

कितना रहा पासिंग प्रतिशत?

इस साल सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं में कुल 85.20 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जो कि पिछले साल के मुकाबले करीब 3 फीसदी कम है। लास्ट ईयर सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं में कुल 88.39 फीसदी बच्चे पास हुए थे। हर साल की तरह इस साल भी सीबीएसई बोर्ड 12वीं में लड़कियों का पासिंग प्रतिशत लड़कों के मुकाबले अधिक रहा है। इस साल के परीक्षा परिणाम में कुल 88.86 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 82.13 फीसदी रहा है।

HBSE 12th result 2026: रेवाड़ी की दीपिका बनीं हरियाणा बोर्ड 12वी की टॉपर, 500 में से मिले 499 नंबर; यहां देखें पूरी टॉपर्स लिस्ट

कितने मार्क्स पर होंगे पास?

CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए स्टूडेंट्स को हर सब्जेक्ट में कम से कम 33% मार्क्स लाने होंगे। यह लिमिट थ्योरी कंपोनेंट और इंटरनल असेसमेंट या प्रैक्टिकल कंपोनेंट के लिए अलग-अलग है। यानी थ्योरी में स्टूडेंट को अलग पासिंग मार्क्स लाने होंगे और प्रैक्टिकल में अलग पासिंग मार्क्स लाने होंगे। थ्योरी में 70 में से नंबर मिलेंगे जबकि प्रैक्टिल में 30 में से नंबर मिलेंगे। जो स्टूडेंट पासिंग मार्क्स नहीं ला पाएगा उसे फेल माना जाएगा। CBSE रिजल्ट 2026 की मार्कशीट में किसी भी सब्जेक्ट के लिए E1 या E2 ग्रेड दिखाया जाएगा, जिसमें स्टूडेंट क्वालिफाइंग लिमिट से नीचे आता है।

रीजन वाइज सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट

रैंकरीजन का नामपास प्रतिशत
1तिरुवनंतपुरम95.62%
2चेन्नई93.84%
3बेंगलुरु93.19%
4विजयवाड़ा92.77%
5दिल्ली वेस्ट92.34%

इंस्टीट्यूशन वाइज रिजल्ट

इंस्टीट्यूटपास प्रतिशत
केंद्रीय विद्यालय98.55%
जवाहर नवोदय विद्यालय98.47%
सरकारी89.55%
सरकार द्वारा सहायता प्राप्त86.07%
ईएमआरएस85.55%
स्वतंत्र84.22%

कहां-कहां चेक कर सकते हैं सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट?

सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट डिजिलॉकर की आधिकारकि वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर भी चेक किया जा सकता है। SMS के जरिए भी रिजल्ट प्राप्त किया जा सकता है।

कैसे चेक करें सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट?

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर विजिट करें।

वेबसाइट के होम पेज पर ही Result पर क्लिक करें।

अब एक नई वेबसाइट ओपन होगी। वहां Class XII Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

अब अपने क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी को दर्ज कर सबमिट करें।

रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।