केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 12वीं का आज (18 फरवरी 2026, बुधवार) फिजिकल एजुकेशन (कोड 048) का पेपर था। यह पेपर सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक सिंगल शिफ्ट में ही आयोजित हुआ। तीन घंटे के पेपर को देकर स्टूडेंट्स जब परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले तो उनके चेहरे यह बयां कर रहे थे कि उनका पेपर कैसा रहा। अधिकतर परीक्षा केंद्रों पर स्टूडेंट रिलैक्स नजर आए और पेपर से काफी खुश दिखे।
पेपर को लेकर स्टूडेंट्स का रिएक्शन
छात्रों के शुरुआती रिएक्शन से पता चलता है कि पेपर काफी आसान था और स्टूडेंट्स के लिए उसमें अच्छे मार्क्स लाने वाला था। फिजिकल एजुकेशन विषय हमेशा से वैसे अच्छा स्कोर करने वाला पेपर रहा है। आज भी छात्रों ने इस पेपर को वैसा ही समझकर अटैंप्ट किया और पेपर को बैलेंस्ड बताया। स्टूडेंट्स ने बताया कि पेपर में ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव सवालों का आरामदायक मिक्स था। जबकि टीचर्स ने कहा कि ठीक-ठाक तैयारी वाले छात्र इस पेपर में अच्छे मार्क्स ले आएंगे।
CBSE 10th Math Paper 2026: कैसा रहा 10वीं गणित का पेपर? जानिए स्टूडेंट और टीचर्स के रिएक्शन
फिजिकल एजुकेशन के पेपर स्टूडेंट का रिएक्शन
टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के सोनिया विहार में स्थित गवर्नमेंट स्कूल की छात्राओं ने बताया कि पेपर काफी पॉजिटव था। पेपर देकर आईं दो छात्राओं ने बताया कि पेपर आसान और हाई स्कोरिंग था। हमें इस पेपर में अच्छे मार्क्स की उम्मीद है और हम अपने बाकी एग्जाम में भी अच्छा करेंगे।
पेपर को लेकर शिक्षकों का रिएक्शन
कक्षा 12वीं के फिजिकल एजुकेशन विषय के पेपर को लेकर टीचर्स का कहना है कि फिजिकल एजुकेशन का विषय स्टूडेंट के लिए पर्सेंटेज बढ़ाने वाला होता है। अक्सर साइंस और कॉमर्स के स्टूडेंट्स आमतौर पर अपना ओवरऑल परसेंटेज बढ़ाने के लिए फिजिकल एजुकेशन को एक एडिशनल सब्जेक्ट के तौर पर चुनते हैं। इससे उनकी ओवरऑल पर्सेंटेज पर असर पड़ता है। इस साल का पेपर बहुत आसान और हाई स्कोरिंग था। जिन स्टूडेंट्स ने ठीक-ठाक तैयारी की थी, उन्हें भी अच्छा करना चाहिए।
