केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) किसी भी वक्त सीबीएसई कक्षा 10 सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 रिजल्ट जारी कर सकता है। परिणाम घोषित होने के बाद परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने की स्थिति में छात्र UMANG ऐप, DigiLocker, SMS और IVRS के माध्यम से भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: क्या 11वीं में बोर्ड जैसी परीक्षा होती है?
11वीं में बोर्ड परीक्षा नहीं होती, लेकिन स्कूल स्तर पर वार्षिक परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। हालांकि 11वीं की पढ़ाई को हल्के में नहीं लेना चाहिए क्योंकि यही कक्षा 12वीं बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का आधार बनती है। मजबूत नींव आगे की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: जल्द जारी होगा रिजल्ट
CBSE क्लास 10 सेकंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम कब जारी होगा इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि रिजल्ट जल्द ही cbse.gov.in पर जारी होने की उम्मीद है। बोर्ड जल्द ही क्लास 10वीं के लिए फेज 2 रिजल्ट जारी करेगा।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: रिजल्ट के बाद स्ट्रीम का करना होगा चयन
10वीं के बाद छात्रों के सामने साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स जैसी प्रमुख स्ट्रीम चुनने का विकल्प होता है। स्ट्रीम का चयन केवल अंकों के आधार पर नहीं बल्कि रुचि और करियर लक्ष्य को ध्यान में रखकर करना चाहिए।
साइंस स्ट्रीम इंजीनियरिंग और मेडिकल जैसे क्षेत्रों के लिए उपयुक्त मानी जाती है।
कॉमर्स बैंकिंग, वित्त और बिजनेस से जुड़े करियर के लिए बेहतर है।
वहीं आर्ट्स प्रशासन, मीडिया, कानून और सामाजिक विज्ञान जैसे क्षेत्रों में अवसर प्रदान करती है।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: ऑनलाइन मार्कशीट रहेगी वैलिड
ऑनलाइन CBSE क्लास 10 मार्कशीट 2026 एडमिशन के लिए वैलिड है, और स्टूडेंट्स CBSE 10th रिजल्ट की घोषणा के बाद अपने-अपने स्कूलों से अपनी ओरिजिनल मार्कशीट ले सकेंगे।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: कितने चाहिए पासिंग मार्क्स?
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की सेकंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। इन परीक्षाओं में जो स्टूडेंट उपस्थित हुए हैं उन्हें हर सब्जेक्ट में पास होने के लिए कम से कम 33% मार्क्स लाने होंगे। जिन सब्जेक्ट्स में थ्योरी में 80 मार्क्स हैं, उनके लिए रिटन एग्जाम में कम से कम 27 मार्क्स लाने होंगे।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: फर्स्ट फेज का पासिंग प्रतिशत
पहले चरण की परीक्षा में CBSE का कुल पास प्रतिशत 93.70% रहा था। छात्राओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन करते हुए 94.99% पास प्रतिशत दर्ज किया, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 92.69% रहा। ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों का पास प्रतिशत 87.50% रहा।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: जल्द जारी होगा रिजल्ट, कहां करें चेक?
सीबीएसई कक्षा 10वीं की सेकंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दी गई वेबसाइट्स पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
cbse.gov.in
cbseresults.nic.in
Umang App or website
DigiLocker
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: DigiLocker, IVRS और UMANG एप्लिकेशन पर भी देख सकेंगे रिजल्ट
आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा परिणाम DigiLocker, IVRS और UMANG एप्लिकेशन पर भी उपलब्ध होंगे। बोर्ड द्वारा मूल प्रमाण पत्र जारी होने तक ऑनलाइन दस्तावेजों का उपयोग किया जा सकता है।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: दोनों कैटेगरी में करीब 57,914 स्टूडेंट्स ने रजिस्टर किया
CBSE क्लास 10वीं की सेकंड बोर्ड परीक्षा में इम्प्रूवमेंट और कम्पार्टमेंट दोनों कैटेगरी में कुल 57,914 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। ऑफिशियल अनाउंसमेंट आने के बाद उनके रिजल्ट भी बोर्ड के तय नियमों के तहत प्रोसेस किए जाएंगे।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: फर्स्ट फेज के रिजल्ट में KV ने किया था टॉप
फर्स्ट फेज की परीक्षा में केंद्रीय विद्यालय संगठन के स्कूलों का पास पर्सेंटेज 99.57 परसेंट पास परसेंटेज रिकॉर्ड किया। जवाहर नवोदय विद्यालय 99.42 परसेंट के साथ दूसरे नंबर पर रहा था, जबकि दूसरे स्कूल कैटेगरी में भी 91 परसेंट से अधिक पास प्रतिशत दर्ज किया गया था।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: इन वेबसाइट्स पर चेक किया जा सकेगा रिजल्ट
सीबीएसई कक्षा 10वीं की सेकंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा। ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा रिजल्ट cbseresults.nic.in और result.cbse.nic.in पर भी चेक किया जा सकेगा।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: क्या मोबाइल पर चेक कर पाएंगे रिजल्ट?
हां, छात्र मोबाइल फोन के माध्यम से भी अपना सीबीएसई 10वीं सेकेंड बोर्ड रिजल्ट देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट खोलनी होगी और आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा। कई बार रिजल्ट जारी होने के शुरुआती घंटों में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण परेशानी आ सकती है।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी मिलेगा रिजल्ट
फेज 2 का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स डिजिटल प्लेटफॉर्म results.digilocker.gov.in पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा परिणाम UMANG ऐप पर भी उपलब्ध होंगे।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: आर्ट्स स्ट्रीम में करियर के ऑप्शन
आर्ट्स स्ट्रीम का चयन करने वाले छात्रों के पास करियर के ढेरों विकल्प होते हैं। इस स्ट्रीम को चुनने वाले छात्र कानून, पत्रकारिता, सिविल सेवा, मनोविज्ञान, डिजाइन, अंतरराष्ट्रीय संबंध और सामाजिक कार्य जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ सकते हैं। इस स्ट्रीम में विषयों की विविधता छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार पढ़ाई का अवसर देती है।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: रिजल्ट आने के बाद बोर्ड देगा यह सुविधा
सीबीएसई कक्षा 10वीं की सेकंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद बोर्ड मार्क्स के वेरिफिकेशन, इवैल्यूएट की गई आंसर शीट की फोटोकॉपी लेने और खास जवाबों के री-इवैल्यूएशन के लिए ऑनलाइन सुविधाएं देगा।
cbse.gov.in, CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: कॉमर्स स्ट्रीम में करियर की संभावनाएं
कॉमर्स स्ट्रीम का चयन करने वाले स्टूडेंट्स का अकाउंट्स, बिजनेस और अर्थशास्त्र जैसे सब्जेक्ट्स में इंट्रेस्ट होना चाहिए। इस स्ट्रीम के बाद छात्र सीए, सीएस, सीएमए, बीकॉम, बीबीए और बैंकिंग जैसे क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं। डिजिटल अर्थव्यवस्था के बढ़ते प्रभाव के कारण वित्त और प्रबंधन क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं।
cbse.gov.in, CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: साइंस स्ट्रीम के लिए करियर विकल्प
साइंस स्ट्रीम का चयन करने वाले स्टूडेंट्स के पास कई आकर्षक करियर विकल्प होते हैं। इंजीनियरिंग, मेडिकल, फार्मेसी, रिसर्च, डेटा साइंस और आईटी जैसे क्षेत्रों में शानदार अवसर उपलब्ध हैं। गणित और विज्ञान विषयों में रुचि रखने वाले छात्र इस स्ट्रीम को चुन सकते हैं। साइंस स्ट्रीम भविष्य में जेईई, नीट और अन्य तकनीकी परीक्षाओं की तैयारी का आधार भी बनती है।
cbse.gov.in, CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: रिजल्ट के बाद स्ट्रीम का करना होगा चयन
10वीं के बाद छात्रों के सामने साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स जैसी प्रमुख स्ट्रीम चुनने का विकल्प होता है। स्ट्रीम का चयन केवल अंकों के आधार पर नहीं बल्कि रुचि और करियर लक्ष्य को ध्यान में रखकर करना चाहिए।
साइंस स्ट्रीम इंजीनियरिंग और मेडिकल जैसे क्षेत्रों के लिए उपयुक्त मानी जाती है।
कॉमर्स बैंकिंग, वित्त और बिजनेस से जुड़े करियर के लिए बेहतर है।
वहीं आर्ट्स प्रशासन, मीडिया, कानून और सामाजिक विज्ञान जैसे क्षेत्रों में अवसर प्रदान करती है।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: कितने चाहिए पासिंग मार्क्स?
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की सेकंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। इन परीक्षाओं में जो स्टूडेंट उपस्थित हुए हैं उन्हें हर सब्जेक्ट में पास होने के लिए कम से कम 33% मार्क्स लाने होंगे। जिन सब्जेक्ट्स में थ्योरी में 80 मार्क्स हैं, उनके लिए रिटन एग्जाम में कम से कम 27 मार्क्स लाने होंगे।
CBSE 10th Second Board Exam Result 2026 LIVE: डिजिलॉकर पर रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
सीबीएसई बोर्ड 10वीं की सेकंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम डिजिलॉकर पर भी जारी होगा। डिजिलॉकर पर रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स ऐसे चेक कर सकते हैं।
स्टेप 1. स्टूडेंट सबसे पहले डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग इन करें। पहली बार यूज़ करने वालों को एक अकाउंट बनाना होगा और अपने स्कूल से मिले 6-डिजिट के एक्सेस कोड/PIN का इस्तेमाल करके उसे एक्टिवेट करना होगा।
स्टेप 3. लॉग इन करने के बाद “Issued Documents” सेक्शन में जाएं।
स्टेप 4. “CBSE” चुनें और “Class X Marksheet” पर क्लिक करें।
स्टेप 5. अब अपना रोल नंबर, एग्जाम का साल और दूसरी जरूरी डिटेल्स डालें और फिर “Get Documents” पर क्लिक करें।
स्टेप 6. अब मार्कशीट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
CBSE 10th Second Board Exam Result 2026 LIVE: SMS के जरिए देख पाएंगे रिजल्ट
सीबीएसई की कक्षा 10वीं की सेकेंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद स्टूडेंट्स SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टेप 1. स्टूडेंट अपने मोबाइल फोन में मैसेजिंग ऐप को खोलें।
स्टेप 2. अब CBSE10 टाइप करके उसे 7738299899 पर भेज दें।
स्टेप 3. रिजल्ट घोषित हो जाने के बाद उसी नंबर पर बोर्ड की ओर से रिजल्ट भेज दिया जाएगा।
CBSE 10th Second Board Exam Result 2026 LIVE: रिजल्ट देखने के लिए जरूरी लॉगिन डिटेल्स
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि की जरूरत होगी। ये सभी जानकारी एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होती है। बिना इन विवरणों के छात्र अपना रिजल्ट नहीं देख पाएंगे। इसलिए रिजल्ट जारी होने से पहले एडमिट कार्ड को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: मार्कशीट में मिलेगी यह जानकारी
CBSE क्लास 10वीं सेकंड बोर्ड एग्जाम की मार्कशीट में स्टूडेंट्स का नाम, रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, सब्जेक्ट-वाइज मार्क्स, टोटल मार्क्स, ग्रेड, पास या फेल स्टेटस और ओवरऑल क्वालिफाइंग स्टेटस होगा।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: पास होने के लिए कितने चाहिए मार्क्स?
सेकंड बोर्ड एग्जाम में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को पास होने के लिए हर सब्जेक्ट (थ्योरी और प्रैक्टिकल) में कम से कम 33% मार्क्स लाने होंगे।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: कब आयोजित हुई थी परीक्षा?
CBSE बोर्ड ने स्टूडेंट्स को अपने मार्क्स सुधारने का एक मौका देते हुए 15 से 21 मई तक 10वीं की परीक्षा दोबारा आयोजित कराई थी। इसमें जो स्टूडेंट शामिल हुए थे वह रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: कॉमर्स स्ट्रीम के बाद क्या-क्या कर सकते हैं?
कॉमर्स स्ट्रीम चुनने वाले छात्र चार्टर्ड अकाउंटेंसी, कंपनी सेक्रेटरी, बैंकिंग, फाइनेंस, टैक्सेशन, बिजनेस मैनेजमेंट और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ सकते हैं। डिजिटल अर्थव्यवस्था के विस्तार के साथ कॉमर्स क्षेत्र में रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: विज्ञान के छात्रों के लिए प्रमुख करियर विकल्प
साइंस स्ट्रीम के छात्र इंजीनियरिंग, मेडिकल, फार्मेसी, रिसर्च, डाटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रक्षा सेवाओं जैसे क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं। 11वीं में सही विषय संयोजन चुनना इन विकल्पों तक पहुंचने का पहला कदम होता है। छात्रों को अपने लक्ष्य के अनुसार तैयारी शुरू करनी चाहिए।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: 10वीं के बाद कंप्यूटर स्किल्स सीखना फायदेमंद
आज लगभग हर क्षेत्र में कंप्यूटर ज्ञान की जरूरत होती है। रिजल्ट के बाद छात्र बेसिक कंप्यूटर, एमएस ऑफिस, कोडिंग, ग्राफिक डिजाइन या अन्य डिजिटल स्किल्स सीख सकते हैं। ये कौशल भविष्य में पढ़ाई और रोजगार दोनों में उपयोगी साबित हो सकते हैं।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: रिजल्ट के बाद दोस्त क्या चुन रहे हैं, इससे प्रभावित न हों
कई छात्र अपने दोस्तों की पसंद देखकर स्ट्रीम चुन लेते हैं। यह तरीका सही नहीं माना जाता। हर छात्र की रुचि, क्षमता और लक्ष्य अलग होते हैं। इसलिए निर्णय हमेशा अपनी पसंद और भविष्य की योजना के आधार पर लेना चाहिए। दूसरों की नकल करने से बाद में परेशानी हो सकती है।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: क्या 11वीं में बोर्ड जैसी परीक्षा होती है?
11वीं में बोर्ड परीक्षा नहीं होती, लेकिन स्कूल स्तर पर वार्षिक परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। हालांकि 11वीं की पढ़ाई को हल्के में नहीं लेना चाहिए क्योंकि यही कक्षा 12वीं बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का आधार बनती है। मजबूत नींव आगे की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
