केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। संभावना है कि बोर्ड की ओर से सेकंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जुलाई के पहले सप्ताह में ही जारी किया जा सकता है।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: रिजल्ट आने के बाद बोर्ड देगा यह सुविधा
सीबीएसई कक्षा 10वीं की सेकंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद बोर्ड मार्क्स के वेरिफिकेशन, इवैल्यूएट की गई आंसर शीट की फोटोकॉपी लेने और खास जवाबों के री-इवैल्यूएशन के लिए ऑनलाइन सुविधाएं देगा।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: रिजल्ट में देरी का स्टूडेंट्स को हो रहा नुकसान
सीबीएसई कक्षा 10वीं की सेकंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी होने में हो रही देरी स्टूडेंट्स की चिंता को बढ़ा रही है। दरअसल, रिजल्ट में देरी की वजह से 11वीं क्लास में एडमिशन का प्रोसेस लटका हुआ है। कई स्कूलों का भी कहना है कि सीबीएसई 10वीं दोबारा परीक्षा की देरी की वजह से नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियां और प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हो रही हैं।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: कल आ सकता है सेकंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम?
CBSE की कक्षा 10वीं की सेकंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जुलाई के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है, लेकिन रिजल्ट रविवार को तो जारी नहीं हुआ। ऐसे में अब माना जा रहा है कि रिजल्ट सोमवार को जारी किया जा सकता है।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: आज भी जारी नहीं हुआ रिजल्ट
सीबीएसई ने क्लास 10वीं की सेकंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम 05 जुलाई 2026 को भी जारी नहीं किया है। रिजल्ट की घोषणा अब सोमवार को होने की संभावना है। रिजल्ट संभावित रूप से जुलाई के पहले सप्ताह में ही जारी कर दिया जाएगा।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी मिलेगा रिजल्ट
फेज 2 का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स डिजिटल प्लेटफॉर्म results.digilocker.gov.in पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा परिणाम UMANG ऐप पर भी उपलब्ध होंगे।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: इन वेबसाइट्स पर चेक किया जा सकेगा रिजल्ट
सीबीएसई कक्षा 10वीं की सेकंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा। ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा रिजल्ट cbseresults.nic.in और result.cbse.nic.in पर भी चेक किया जा सकेगा।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: केंद्रीय विद्यालय का रिजल्ट था सबसे बेहतर
फर्स्ट फेज की परीक्षा में केंद्रीय विद्यालय संगठन के स्कूलों का पास पर्सेंटेज 99.57 परसेंट पास परसेंटेज रिकॉर्ड किया। जवाहर नवोदय विद्यालय 99.42 परसेंट के साथ दूसरे नंबर पर रहा था, जबकि दूसरे स्कूल कैटेगरी में भी 91 परसेंट से अधिक पास प्रतिशत दर्ज किया गया था।
RE NEET Result Date 2026: री नीट एग्जाम का रिजल्ट कब होगा जारी? यहां देखें संभावित डेट और आगे की प्रक्रिया
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: ऑनलाइन मार्कशीट में वेरिफाई करें ये डिटेल
सीबीएसई कक्षा 10वीं की सेकंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद दो प्रोविजनल मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड होगी उसमें स्टूडेंट्स अपनी जानकारी को अच्छे से वेरिफाई कर लें। इसमें अपना नाम, रोल नंबर, क्लास, जन्मतिथि, पिता का नाम, सब्जेक्ट के हिसाब से मार्क्स, टोटल मार्क्स और क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: फर्स्ट फेज त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा का पास प्रतिशत था ज्यादा
फर्स्ट फेज के परीक्षा परिणाम में त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा में सबसे ज्यादा 99.79 परसेंट स्टूडेंट्स पास हुए थे। चेन्नई, बेंगलुरु, दिल्ली वेस्ट और दिल्ली ईस्ट का पासिंग प्रतिशत 97 प्रतिशत रहा था।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: दोनों कैटेगरी में करीब 57,914 स्टूडेंट्स ने रजिस्टर किया
CBSE क्लास 10वीं की सेकंड बोर्ड परीक्षा में इम्प्रूवमेंट और कम्पार्टमेंट दोनों कैटेगरी में कुल 57,914 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। ऑफिशियल अनाउंसमेंट आने के बाद उनके रिजल्ट भी बोर्ड के तय नियमों के तहत प्रोसेस किए जाएंगे।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: रिजल्ट जारी होने के बाद कैसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड?
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
स्टेप 1: CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर उपलब्ध “CBSE Class 10 Second Board Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि दर्ज करें।
स्टेप 4: “Submit” बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5: स्क्रीन पर आपका रिजल्ट और स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
स्टेप 6: स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: फर्स्ट फेज के रिजल्ट में लड़कियां अधिक हुई थीं पास
फर्स्ट फेज के परीक्षा परिणाम में लड़कियों का पास परसेंटेज 94.99 परसेंट रहा था, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 92.69 फीसदी था। ट्रांसजेंडर स्टूडेंट्स का पास परसेंटेज 87.50 परसेंट था।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: SMS के जरिए देख पाएंगे रिजल्ट
सीबीएसई की कक्षा 10वीं की सेकेंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद स्टूडेंट्स SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टेप 1. स्टूडेंट अपने मोबाइल फोन में मैसेजिंग ऐप को खोलें।
स्टेप 2. अब CBSE10 टाइप करके उसे 7738299899 पर भेज दें।
स्टेप 3. रिजल्ट घोषित हो जाने के बाद उसी नंबर पर बोर्ड की ओर से रिजल्ट भेज दिया जाएगा।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: रीजन वाइज रिजल्ट चेक कर पाएंगे स्टूडेंट्स
सीबीएसई कक्षा 10वीं की सेकंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपना रीजन वाइज रिजल्ट भी चेक कर पाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद देश भर के सभी हिस्सा लेने वाले जिलों में रैंकिंग के लिए बेस्ट-ऑफ-टू के कुल स्कोर को ध्यान में रखा जाएगा।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: इस साल पहली बार आयोजित हुए दो बोर्ड एग्जाम
सीबीएसई बोर्ड ने इस साल पहली बार क्लास 10th के स्टूडेंट्स के लिए दो बोर्ड एग्जाम सिस्टम को लागू किया है। पहले फेज की परीक्षा का परिणाम 15 अप्रैल को जारी हो गया था। इसके बाद मई में सेकंड बोर्ड परीक्षा आयोजित हुई जिनके रिजल्ट का इंतजार किया जा रहा है।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: रिजल्ट के बाद नए शैक्षणिक सत्र की करें तैयारी
परिणाम आने के बाद छात्रों को अगले सत्र की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। नई कक्षा और नए विषयों के बारे में जानकारी प्राप्त करें। चुनी गई स्ट्रीम से संबंधित पुस्तकों और अध्ययन सामग्री की सूची तैयार करें।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: DigiLocker, IVRS और UMANG एप्लिकेशन पर भी देख सकेंगे रिजल्ट
आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा परिणाम DigiLocker, IVRS और UMANG एप्लिकेशन पर भी उपलब्ध होंगे। बोर्ड द्वारा मूल प्रमाण पत्र जारी होने तक ऑनलाइन दस्तावेजों का उपयोग किया जा सकता है।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: कितने पुरुष और महिलाएं शामिल?
दूसरी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों में से 4,02643 पुरुष, 2,66209 महिलाएं और दो उम्मीदवार 'अन्य' श्रेणी में थे। पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों के अधिकांश उम्मीदवारों ने अपने मौजूदा अंकों में सुधार करने के लिए परीक्षा में रजिस्ट्रेशन कराया था।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: क्रेडेंशियल रिकवरी का नहीं मिलेगा ऑप्शन
CBSE स्टूडेंट्स के लिए रिजल्ट पोर्टल पर डायरेक्ट पासवर्ड या क्रेडेंशियल रिकवरी की सुविधा नहीं मिलेगी। कोई भी कैंडिडेट जो अपना रोल नंबर, एडमिट कार्ड ID, या दूसरी जरूरी डिटेल्स भूल जाते हैं तो उन्हें स्कूल से संपर्क करना होगा।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: कितने लाने होंगे पासिंग मार्क्स
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की सेकंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। इन परीक्षाओं में जो स्टूडेंट उपस्थित हुए हैं उन्हें हर सब्जेक्ट में पास होने के लिए कम से कम 33% मार्क्स लाने होंगे। जिन सब्जेक्ट्स में थ्योरी में 80 मार्क्स हैं, उनके लिए रिटन एग्जाम में कम से कम 27 मार्क्स लाने होंगे।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: डिजिलॉकर पर जारी होगा रिजल्ट, ऐसे करें चेक
सीबीएसई बोर्ड 10वीं की सेकंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम डिजिलॉकर पर भी जारी होगा। डिजिलॉकर पर रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स ऐसे चेक कर सकते हैं।
स्टेप 1. स्टूडेंट सबसे पहले डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग इन करें। पहली बार यूज़ करने वालों को एक अकाउंट बनाना होगा और अपने स्कूल से मिले 6-डिजिट के एक्सेस कोड/PIN का इस्तेमाल करके उसे एक्टिवेट करना होगा।
स्टेप 3. लॉग इन करने के बाद “Issued Documents” सेक्शन में जाएं।
स्टेप 4. “CBSE” चुनें और “Class X Marksheet” पर क्लिक करें।
स्टेप 5. अब अपना रोल नंबर, एग्जाम का साल और दूसरी जरूरी डिटेल्स डालें और फिर “Get Documents” पर क्लिक करें।
स्टेप 6. अब मार्कशीट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: SMS के जरिए देख पाएंगे रिजल्ट
सीबीएसई की कक्षा 10वीं की सेकेंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद स्टूडेंट्स SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टेप 1. स्टूडेंट अपने मोबाइल फोन में मैसेजिंग ऐप को खोलें।
स्टेप 2. अब CBSE10 टाइप करके उसे 7738299899 पर भेज दें।
स्टेप 3. रिजल्ट घोषित हो जाने के बाद उसी नंबर पर बोर्ड की ओर से रिजल्ट भेज दिया जाएगा।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: रिजल्ट के बाद नए शैक्षणिक सत्र की करें तैयारी
परिणाम आने के बाद छात्रों को अगले सत्र की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। नई कक्षा और नए विषयों के बारे में जानकारी प्राप्त करें। चुनी गई स्ट्रीम से संबंधित पुस्तकों और अध्ययन सामग्री की सूची तैयार करें। शुरुआत से ही नियमित अध्ययन की आदत विकसित करने से बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: रिजल्ट देखने के लिए जरूरी लॉगिन डिटेल्स
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि की जरूरत होगी। ये सभी जानकारी एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होती है। बिना इन विवरणों के छात्र अपना रिजल्ट नहीं देख पाएंगे। इसलिए रिजल्ट जारी होने से पहले एडमिट कार्ड को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। सही जानकारी दर्ज करने पर ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: कल आ सकता है सेकंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम?
CBSE की कक्षा 10वीं की सेकंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जुलाई के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है, लेकिन रिजल्ट रविवार को जारी होने की संभावना थोड़ी कम है। हालांकि बोर्ड नतीजे जारी कर सकता है। अगर रविवार को रिजल्ट नहीं आता है तो फिर नतीजे सोमवार को जारी किए जाएंगे।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: कब आयोजित हुई थीं सेकंड बोर्ड की परीक्षा?
CBSE बोर्ड ने फेज 2 के लिए क्लास 10 की परीक्षाएं 15 से 21 मई, 2026 तक आयोजित की थीं। इन परीक्षाओं में शामिल स्टूडेंट्स रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: रिजल्ट के समय किन गलतियों से बचें?
सीबीएसई कक्षा 10वीं की सेकंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद रिजल्ट देखने के दौरान गलत रोल नंबर या स्कूल नंबर दर्ज करना सबसे आम गलती होती है। कई छात्र अनधिकृत वेबसाइट पर जाकर अपनी जानकारी साझा कर देते हैं, जिससे जोखिम बढ़ जाता है। हमेशा केवल आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: क्या रिजल्ट के बाद पुनर्मूल्यांकन का विकल्प होगा?
यदि छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं तो वे बोर्ड के नियमों के अनुसार पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए निर्धारित प्रक्रिया और समयसीमा होगी।
CBSE 10th Result Date 2026 LIVE: रिजल्ट को लेकर पैरेंट्स के लिए महत्वपूर्ण सलाह
सीबीएसई 10वीं कक्षा की सेकंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी होने से पहले पैरेंट्स के लिए एक जरूरी सलाह है। दरअसल, पैरेंट्स अपने बच्चों पर अनावश्यक दबाव नहीं डालें। अच्छे या कम अंक आने पर भी बच्चों का मनोबल बनाए रखना जरूरी है। सेकेंड बोर्ड परीक्षा का उद्देश्य छात्रों को बेहतर अवसर प्रदान करना है। अभिभावकों का सहयोग छात्रों को आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सकारात्मक माहौल बच्चों के आत्मविश्वास को मजबूत करता है।
