केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं का परिणाम जारी कर दिया है। जिन स्टूडेंट्स ने इस साल 10वीं बोर्ड की परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, और cbseresults.nic.in पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर चेक करें रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट्स के अलावा DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी चेक किया जा सकता है। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने क्रेडेंशियल की जरूरत होगी। छात्र डिटेल्स डालने के बाद अपने रिजल्ट और स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। स्टूडेंट ये ध्यान रखें कि अभी उन्हें ऑनलाइन जो मार्कशीट मिलेगी वह प्रोविजनल होगी। रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद ओरिजनल मार्कशीट स्कूल के द्वारा मुहैया कराई जाएगी।

CBSE 10th Result 2026: डिजिलॉकर पर कैसे चेक करें रिजल्ट?

स्टूडेंट सबसे पहले डिजिलॉकर की ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in पर विजिट करें।

अपने क्रेडेंशियल्स से लॉग इन करें या अगर आपके पास अकाउंट नहीं है तो नया अकाउंट बनाएं।

इसके बाद CBSE रिजल्ट्स सेक्शन में जाएं, जो “एजुकेशन” या “रिजल्ट्स” टैब में मिलेगा।

अपना CBSE रोल नंबर, स्कूल नंबर और दूसरी जरूरी डिटेल्स डालें।

ये सब जानकारी दर्ज करने के बाद आप अपने क्लास 10 के रिजल्ट्स देख पाएंगे।

CBSE 10th Result 2026: उमंग ऐप के जरिए कैसे चेक करें रिजल्ट?

स्टेप 1: आपको UMANG ऐप डाउनलोड करना होगा।

स्टेप 2: एक अकाउंट बनाएं और अपने रजिस्टर्ड नंबर से लॉग इन करें।

स्टेप 3: CBSE क्लास 10 रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अपनी डिटेल्स, जैसे रोल नंबर डालें और सबमिट करें।

स्टेप 5: स्क्रीन पर दिख रहा अपना रिजल्ट देखें।

ऑफिशियल वेबसाइट पर कैसे चेक करें रिजल्ट?

स्टूडेंट सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in में से किसी एक पर जाएं।

अब क्लास 10 या क्लास 12 के रिजल्ट के लिए लिंक पर क्लिक करें।

अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड ID नंबर और जन्म तिथि डालें।

अपनी मार्कशीट देखने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।

आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, और आप इसे अपने रेफरेंस के लिए डाउनलोड कर सकते हैं।