केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी करने वाला है। आमतौर पर हर साल मई में जारी होने वाला यह रिजल्ट इस बार अप्रैल में जारी किया जाएगा। बोर्ड इस साल 10वीं कक्षा की दो बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा। इसी वजह से मैट्रिक परीक्षा परिणाम को अप्रैल में जारी किया जा रहा है। रिजल्ट को लेकर बोर्ड ने अभी तक कोई ऑफिशियल अपडेट तो नहीं दिया है, लेकिन डिजिलॉकर ने रिजल्ट से जुड़ा एक अपडेट स्टूडेंट्स के लिए जारी किया है।

रिजल्ट से पहले ये काम कर लें स्टूडेंट्स

दरअसल, DigiLocker ने 10वीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में कहा गया है कि स्टूडेंट रिजल्ट डे का इंतजार न करें बल्कि अभी से DigiLocker पर अकाउंट बना लें, इसके बार रिजल्ट जारी होते ही आप परिणाम देख सकेंगे।

MP Board Result 2026 Date: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल को होगा जारी! mpbse.nic.in पर डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

डिजिलॉकर की इस सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया है कि स्टूडेंट अपना अकाउंट बनाकर तैयार रहें। जिन स्टूडेंट्स के पास APAAR ID नहीं है, उन्हें अपना अकाउंट बनाना होगा। जिन स्टूडेंट्स की APAAR ID CBSE से जुड़ी है, उन्हें रिजल्ट पब्लिश होने के बाद DigiLocker के इश्यूड डॉक्यूमेंट्स सेक्शन में उनकी मार्कशीट मिल जाएगी।

25 लाख बच्चे कर रहे इंतजार

सीबीएसई बोर्ड ने इस साल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च, 2026 के बीच आयोजित कीथी। परीक्षाएं मैथ्स स्टैंडर्ड पेपर से शुरू हुईं। सभी पेपर एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से आयोजित किए गए थे। इन परीक्षाओं में 25 लाख के करीब स्टूडेंट शामिल हुए। 10वीं और 12वीं में कुल मिलाकर 55 लाख के करीब बच्चे शामिल हुए थे। सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट (CBSE 10th Result 2026 Website) results.cbse.nic.in पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट को DigiLocker के अलावा UMANG एप्लिकेशन पर भी देखा जा सकता है।

ऐसे करें CBSE Result 2026 चेक

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2. “Class X 2026 Results” या “Class XII 2026 Results” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्म तिथि और एडमिट कार्ड ID दर्ज करें।

स्टेप 4. सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।

स्टेप 5. मार्कशीट डाउनलोड करें या प्रिंट निकाल लें।

पासिंग मार्क्स और ग्रेस पॉलिसी

छात्रों को सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है और जरूरत पड़ने पर CBSE द्वारा ग्रेस मार्क्स भी दिए जाते हैं।