10वीं के बाद आमतौर पर स्टूडेंट आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए कक्षा 11वीं में साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम में से किसी एक का चयन करते हैं और अपने भविष्य को एक नई दिशा देने की कोशिश करते हैं, लेकिन वहीं कुछ स्टूडेंट्स ऐसे भी होते हैं जिनका दिमाग स्कूल की पढ़ाई में कम और तकनीकी चीजों में ज्यादा लगता है और वह जैसे तैसे 10वीं पास कर लेते हैं। ऐसे छात्रों के पास 10वीं के बाद अपने करियर को एक नई दिशा देने के लिए पॉलिटेक्निक डिप्लोमा का कोर्स एक बेहतरीन विकल्प है।

10वीं और 12वीं के बाद कर सकते हैं ये कोर्स

पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कोर्स 10वीं के साथ-साथ 12वीं के बाद भी किया जा सकता है। 10वीं के बाद यह कोर्स 3 साल का होता है जबकि 12वीं के बाद यह कोर्स 2 साल का होता है।

अधिकतर राज्यों में 10वीं के बाद जब एडमिशन लेना हो तो गणित और विज्ञान विषय का होना लाभदायक माना जाता है। हालांकि राज्यों के अनुसार, इसकी योग्यता और पात्रता अलग-अलग हो सकती हैं।

12वीं या ITI के बाद भी पॉलिटेक्निक डिप्लोमा में एडमिशन लिया जा सकता है। कुछ राज्यों में लैटरल एंट्री (सीधे दूसरे वर्ष में प्रवेश) की सुविधा मिलती है। ITI या 12वीं (PCM) वाले छात्रों को विशेष लाभ मिल सकता है।

बात करें एडमिशन की तो पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कोर्स में दाखिला एक एंट्रेंस एग्जाम के माध्यम से होता है। हालांकि कुछ प्राइवेट कॉलेजों में 10वीं के अंकों के आधार पर भी दाखिला मिलता है।

क्या सिखाया जाता है इस कोर्स में?

पॉलिटेक्निक डिप्लोमा में छात्रों को तकनीकी शिक्षा दी जाती है ताकि वे उद्योगों में सीधे काम करने योग्य बन सकें। यह बी.टेक (B.Tech) की तुलना में कम समय और कम खर्च वाला विकल्प माना जाता है। इस कोर्स में छात्रों को इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्रों में व्यावहारिक (Practical) ज्ञान मिलता है। हालांकि ITI के मुकाबले इसकी पढ़ाई काफी अलग होती है, लेकिन पॉलिटेक्निक डिप्लोमा करने के बाद छात्रों को IIT की तैयारी में काफी मदद मिल जाती है।

कोर्स की फीस कितनी होती है?

सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थान में इस कोर्स की फीस 8 हजार रुपए से लेकर 30 हजार रुपए प्रति साल हो सकती है जबकि प्राइवेट पॉलिटेक्निक संस्थान में इसकी फीस 30 हजार रुपए से लेकर 1 लाख रुपए प्रति वर्ष तक हो सकती है। हालांकि इस कोर्स की फीस राज्य और कॉलेज के अनुसार बदल सकती है।

पॉलिटेक्निक कराने वाले देश के कुछ फेमस संस्थान

पूसा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, नई दिल्ली

अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, महाराष्ट्र

सरकारी पॉलिटेक्निक, चंडीगढ़

थापड़ पॉलिटेक्निक कॉलेज

गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक बठिंडा

कर्नाटका पॉलिटेक्निक मंगलुरु

पॉलिटेक्निक डिप्लोमा के बाद जॉब के अवसर

यह कोर्स करने के बाद आप नीचे दी गई पोस्ट के लिए कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

जूनियर इंजीनियर (JE)
साइट सुपरवाइजर
टेक्नीशियन
CAD डिजाइनर
क्वालिटी कंट्रोल इंजीनियर
रेलवे, बिजली विभाग, PWD आदि में तकनीकी पदों के लिए।

यह कोर्स करने के बाद कितनी सैलरी मिल सकती है?

पॉलिटेक्निक डिप्लोमा के बाद मिलने वाली सैलरी आपकी कंपनी और पोस्ट पर निर्भर करती है। यह कोर्स करने के बाद अधिकांश छात्रों की शुरुआती सैलरी 12,000 से 25,000 प्रति माह के बीच होती है, जबकि अच्छी कंपनियों में यह 25,000 से 40,000 प्रति माह तक भी पहुंच सकती है।

लेफ्टिनेंट कर्नल धीरज सेठ होंगे नए सेना प्रमुख, जानें उनकी एजुकेशन क्वालिफिकेशन और मिलिट्री करियर

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ भारतीय सेना के नए प्रमुख नियुक्त किए गए हैं। वह 30 जून, 2026 को रिटायर हो रहे मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे। जानिए उनकी एजुकेशन क्वालिफिकेशन