Institute of Chartered Accountants of India (ICAI) ने मई 2026 में आयोजित सीए फाउंडेशन परीक्षा परिणाम 2026 जारी कर दिया है। इस बार परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 20.09% दर्ज किया गया है। नासिक की साक्षी जैन ने 400 में से 371 अंक (92.75%) प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है।

ICAI द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, CA Foundation May 2026 परीक्षा में कुल 90,217 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 18,124 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। देशभर में यह परीक्षा 609 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

CA Foundation May 2026: पास प्रतिशत कितना रहा?

इस वर्ष CA Foundation परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 20.09% रहा। पुरुष अभ्यर्थियों का प्रदर्शन महिलाओं की तुलना में थोड़ा बेहतर रहा।

कुल परीक्षार्थी: 90,217

कुल सफल उम्मीदवार: 18,124

कुल पास प्रतिशत: 20.09%

जेंडर के आधार पर परिणाम

CA Foundation May 2026 टॉपर्स लिस्ट

ICAI ने परीक्षा के ऑल इंडिया टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी है। इस बार शीर्ष तीन स्थानों पर रहे उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं:

साक्षी जैन (नासिक) – रोल नंबर 625231 – 371 अंक (92.75%)

अयान अब्बास अजानी (चंद्रपुर) – रोल नंबर 566625 – 367 अंक (91.75%)

राधा उन्मेष मुलाय (पुणे) – रोल नंबर 634489 – 365 अंक (91.25%)

ऐसे चेक करें CA Foundation Result May 2026

उम्मीदवार अपना रिजल्ट निम्नलिखित चरणों के माध्यम से देख सकते हैं:

स्टेप 1. सबसे पहले ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2. “CA Foundation Result May 2026” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करें।

स्टेप 4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5. स्क्रीन पर रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा।

स्टेप 6. भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

मार्कशीट में क्या-क्या जानकारी होगी?

ऑनलाइन जारी की गई मार्कशीट में उम्मीदवारों को निम्नलिखित विवरण देखने को मिलेंगे:

उम्मीदवार का नाम
रोल नंबर
रजिस्ट्रेशन नंबर
प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक
कुल प्राप्तांक
परिणाम की स्थिति (पास/फेल)
डिस्टिंक्शन की जानकारी (यदि लागू हो)

CA Foundation पास करने के लिए कितने अंक जरूरी हैं?

ICAI के नियमों के अनुसार, उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इसके अलावा, सभी विषयों में कुल मिलाकर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक हासिल करना भी जरूरी है।

जो उम्मीदवार कुल 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करते हैं, उन्हें ICAI की ओर से “Qualified with Distinction” का दर्जा प्रदान किया जाता है।

ICAI अध्यक्ष ने छात्रों को दी बधाई

इस अवसर पर ICAI के अध्यक्ष सीए प्रसन्ना कुमार डी ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने की परिवर्तनकारी यात्रा की शुरुआत है। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, निरंतर सीखने और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की सलाह दी।