CA Foundation Result 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) 6 नवंबर 2026 को सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 रिजल्ट (CA Foundation September 2026 Result) जारी करेगा। परिमाम शाम तक जारी किए जाएंगे, जिसे चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाउंडेशन परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवार ICAI के रिजल्ट पोर्टल caresults.icai.org पर चेक और डाउलोड कर सकेंगे।

कब हुई थी CA Foundation सितंबर 2026 परीक्षा?

आईसीएआई ने सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 की परीक्षा 2, 5, 7 और 9 सितंबर 2026 को आयोजित की थी। परीक्षा ऑफलाइन पेन-पेपर मोड में देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हुई थी।

CA Foundation Result 2026: महत्वपूर्ण तारीखें

CA Foundation Result 2026 कैसे चेक करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1: सबसे पहले ICAI के रिजल्ट पोर्टल caresults.icai.org पर जाएं।

स्टेप 2: वेबसाइट के होमपेज पर CA Foundation September 2026 Result का लिंक खोजें।

स्टेप 3: रिजल्ट लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन पेज खुलेगा।

स्टेप 4: यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करें।

स्टेप 5: स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा/सिक्योरिटी कोड भरकर सबमिट करें।

स्टेप 6: आपका CA Foundation September 2026 Result स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 7: रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी मिलेगी?

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को स्कोरकार्ड में परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देखने को मिलेगी। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी जानकारी शामिल हो सकती है। रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद सभी विवरणों को ध्यान से जांचना जरूरी है। अगर स्कोरकार्ड में किसी तरह की गलती या मिसप्रिंट नजर आता है, तो उम्मीदवारों को संबंधित आईसीएआई अथॉरिटी से संपर्क करना चाहिए।

CA Foundation पास करने के बाद क्या होगा?

सीए फाउंडेशन परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार चार्टर्ड अकाउंटेंसी कोर्स के अगले चरण सीए इंटरमीडिएट के लिए आगे बढ़ सकते हैं। यानी फाउंडेशन रिजल्ट सफल उम्मीदवारों के लिए सीए की आगे की पढ़ाई में प्रवेश का महत्वपूर्ण चरण होगा।

आईसीएआई की ओर से सितंबर 2026 सीए इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट पहले ही 22 अक्टूबर को जारी किया जा चुका है। अब फाउंडेशन के उम्मीदवारों की नजर 6 नवंबर के रिजल्ट पर है।

रिजल्ट के समय वेबसाइट धीमी हो तो क्या करें?

रिजल्ट जारी होने के समय बड़ी संख्या में उम्मीदवार एक साथ वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं। ऐसे में वेबसाइट खुलने में परेशानी या सर्वर स्लो होने की स्थिति बन सकती है। अगर ऐसा होता है तो उम्मीदवार घबराएं नहीं और कुछ समय बाद दोबारा रिजल्ट पोर्टल पर कोशिश करें।