इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाइनल मई 2026 एग्जाम के रिजल्ट की डेट अनाउंस कर दी है। 02 मई से 12 मई, 2026 के बीच आयोजित इन परीक्षाओं में जिन कैंडिडेट्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह रिजल्ट जारी होने के बाद ICAI की आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। सीए फाइनल एग्जाम 2026 का रिजल्ट 18 जून 2026, गुरुवार को जारी किया जाएगा।
रिजल्ट के साथ और क्या जानकारी की जाएगी साझा?
CA फाइनल मई 2026 एग्जाम का रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स को परिणाम चेक करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर का इस्तेमाल करना होगा। बता दें कि ICAI की ओर से रिजल्ट के साथ-साथ फाइनल टॉपर्स, पास परसेंटेज और मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी। पिछले सेशन में दोनों ग्रुप्स का CA फाइनल पास परसेंटेज 10.97% था।
यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, 13,343 अभ्यर्थी मेन्स के लिए क्वालिफाई, DAF भरना होगा अनिवार्य
क्या है पासिंग क्राइटेरिया?
CA Final में पास होने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में कम से कम 40% अंक प्राप्त करने होंगे। साथ ही उम्मीदवार जिस ग्रुप की परीक्षा दे रहे हैं, उसमें सभी पेपरों के कुल अंकों का कम से कम 50% प्राप्त करना जरूरी है। अगर कोई उम्मीदवार Group 1 और Group 2 दोनों साथ में देता है, तो प्रत्येक ग्रुप का परिणाम अलग-अलग निर्धारित किया जाता है। यानी दोनों ग्रुप में अलग-अलग 50% और प्रत्येक पेपर में 40% अंक आवश्यक हैं।
जनवरी 2026 सेशन का रिजल्ट कैसा रहा था?
बता दें कि मई सेशन से पहले जनवरी में हुई सीए फाइनल परीक्षा में कुल 16.24 प्रतिशत उम्मीदवार पास हुए थे। इसमें ग्रुप 1 का पासिंग प्रतिशत 25.66 फीसदी और ग्रुप 2 का रिजल्ट 9.76 फीसदी रहा था। इस परीक्षा परिणाम में करनाल की रहने वाली दीक्षा गोयल ने ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक हासिल की थी। दीक्षा को कुल 486/500 (81%) मार्क्स मिले थे।
सीए फाइनल रिजल्ट 2026: जारी होने के बाद कहां और कैसे करें चेक?
सीए फाइनल रिजल्ट मई 2026 जारी होने के बाद कैंडिडेट सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज को नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और Important Announcements सेक्शन पर क्लिक करें।
अब CA Final Result 2026 से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
अब अपने क्रेडेंशियल का इस्तेमाल कर Submit पर क्लिक करें।
रिजल्ट अब आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
