इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) फाइनल एग्जाम जनवरी 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट की घोषणा 1 जनवरी 2026 को ही होनी थी। ICAI ने पहले ही इस बात की जानकारी स्टूडेंट के लिए शेयर कर दी थी। ICAI ने शाम को 6:30 बजे के करीब रिजल्ट की घोषणा कर दी। जिन कैंडिडेट्स ने इस परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह आधिकारिक वेबसाइट icai.org और डायरेक्ट लिंक icai.nic.in पर जाकर रिजल्ट और मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं।

ICAI CA Final Jan 2026 Result Live Updates

हरियाणा की छोरी ने किया टॉप

सीए फाइनल परीक्षा परिणाम 2026 जारी होने के बाद ICAI की ओर से टॉपर्स के नाम का ऐलान भी कर दिया गया है। हरियाणा के करनाल की रहने वाली दीक्षा गोयल ने ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक हासिल की है। दीक्षा को कुल 486/500 (81%) मार्क्स मिले हैं। दीक्षा गोयल का स्कोरकार्ड कुछ इस प्रकार है-

फाइनेंशियल रिपोर्टिंग में 83 नंबर

एडवांस्ड फाइनेंशिय मैनेजमेंट में 92 नंबर

एडवांस्ड ऑडिटिंग, एश्योरेंस एंड प्रोफेशनल एथिक्स में 72 नंबर

डायरेक्ट टैक्स लॉ एंड इंटरनेशनल टैक्सेशन में 95 नंबर

इनडायरेक्ट टैक्स लॉज में 79 नंबर

इंटिग्रेटेड बिजनेस सॉल्यूशंस में 65 नंबर

दूसरे और तीसरे स्थान के टॉपर

वहीं हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब के अनिरुद्ध गर्ग को 500 में से 451 नंबर मिले हैं और उन्हें ऑल इंडिया दूसरा स्थान मिला है। अनिरुद्ध के 75.22 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं। तीसरे स्थान पर दिल्ली के ऋषभ जैन और सोनीपत के ध्रुव डेंबला संयुक्त रूप से हैं।

रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

>> सीए फाइनल का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।

>> वेबसाइट के होमपेज पर “CHECK RESULTS” सेक्शन में “Final – January 2026” लिंक पर क्लिक करें।

>> अब अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर Submit पर क्लिक करें।

>> आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

>> इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें।