बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने 1091 लैबोरेटरी असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 6 मई 2026 तक चलेगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 12 तकनीकी विषयों में पद भरे जाएंगे।
12 तकनीकी विषयों में निकली वैकेंसी
बीटीएससी द्वारा चलाए जा रहे इस भर्ती अभियान के तहत कुल 12 तकनीकी विषयों में पद भरे जाएंगे, जिनमें इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, फिजिक्स और केमिस्ट्री जैसे कोर साइंस विषय विषय शामिल हैं। ये पद बिहार के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों और तकनीकी शिक्षा केंद्रों में भरे जाएंगे।
योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का संबंधित विषय में डिप्लोमा या बैचलर डिग्री अनिवार्य है। प्रत्येक विषय के लिए अलग-अलग योग्यता शर्तें होंगी, जिसकी विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2. BTSC लैब असिस्टेंट भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
स्टेप 4. आवेदन फॉर्म भरें।
स्टेप 5.जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 6. फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करें।
सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को 25,500 से 81,100 रुपये प्रति महीना, लेवल 4 की सैलरी मिलेगी। इसके अलावा अतिरिक्त लाभ में डीए, एचआरए चिकित्सा भत्ता, पेंशन शामिल हैं।
आवेदन शुल्क
सामान्य / OBC: 100 रुपये
एससी, एसटी, महिला: 100 रुपये
भुगतान के तरीके: डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड / मोबाइल वॉलेट
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
10वीं और 12वीं की मार्कशीट
आधार कार्ड
पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो
हस्ताक्षर
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
मूल निवास प्रमाण पत्र
वैध ईमेल ID और मोबाइल नंबर
