बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) ने 3,687 असिस्टेंट प्रोफेसर (संविदा फैकल्टी) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 15 जुलाई 2026 तक hedbiharrec.samarth.edu.in पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

आयोग द्वारा चलाए जा रहे इस भर्ती अभियान के तहत राज्य के 10 विश्वविद्यालयों और 211 नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेजों में संविदा आधारित फैकल्टी पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

किन विषयों में निकली है भर्ती?

बीएसयूएससी ने कला एवं मानविकी संकाय के छह विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए रिक्तियां जारी की हैं। इनमें अंग्रेजी विषय में सबसे अधिक पद उपलब्ध हैं।

शैक्षणिक योग्यता

असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है। बिहार के अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पिछड़ा वर्ग (BC), अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंकों में छूट देकर 50 प्रतिशत निर्धारित किया गया है।

इसके अलावा अभ्यर्थियों के पास यूजीसी नेट क्वालिफाइड, सीएसआईआर नेट क्वालिफाइड या बिहार एसईटी क्वाइलिफाइड में से कोई एक योग्यता होना आवश्यक है। हालांकि, यूजीसी के 2009 अथवा 2016 विनियमों के तहत पीएचडी उपाधि प्राप्त उम्मीदवारों को NET योग्यता से छूट प्रदान की गई है।

आयु सीमा

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं अधिकतम आयु सीमा 1 अगस्त 2026 के अनुसार 43 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक मूल्यांकन और इंटरव्यू-कम-डेमोन्स्ट्रेशन के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में कुल 100 अंक निर्धारित किए गए हैं, जिनमें शैक्षणिक योग्यताक के 88 अंक और इंटरव्यू एवं डेमोन्स्ट्रेशन के 12 अंक शामिल हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार hedbiharrec.samarth.edu.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।

बिहार में उच्च शिक्षा संस्थानों में शिक्षण कार्य करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती एक बड़ा अवसर है। चूंकि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और निःशुल्क है, इसलिए पात्र अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।

BSUSC Assistant Professor Recruitment 2026 Direct Link