BSF कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2024-25 के फिजिकल टेस्ट में शामिल उम्मीदवारों के लिए रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। दरअसल, मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स के तहत आने वाले डायरेक्टरेट जनरल, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने 10 जून 2026, बुधवार को PET/PST एग्जाम का परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट में उन शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की गई है जो भर्ती अभियान के सेकंड फेज यानी लिखित परीक्षा में शामिल होंगे। पीईटी और पीएसटी टेस्ट में कुल 1,81,143 कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर परिणाम चेक कर सकते हैं।

पीडीएफ फाइल में शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स की लिस्ट

BSF कांस्टेबल ट्रेड्समैन फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) या फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। इस पीडीएफ फाइल में ट्रेड्समैन भर्ती के दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। बीएसएफ की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि कांस्टेबल ट्रेड्समैन के लिए वैकेंसी 26 जुलाई 2025 को एम्प्लॉयमेंट न्यूज में पब्लिश हुई थी और डिटेल्ड एडवर्टाइजमेंट 25 जुलाई 2025 को BSF वेबसाइट पर अपलोड किया गया था,और ऑनलाइन एप्लीकेशन की आखिरी तारीख 23 अगस्त 2025 तय की गई थी।

जेंडर वाइज शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स

इस भर्ती अभियान के फेज 2 यानी रिटन एग्जाम के लिए 1,81,143 कैंडिडेट्स को प्रोविजनली शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसमें पुरुष कैंडिडेट्स की संख्या 1,76,361 है जबकि शॉर्टलिस्ट की गई महिला कैंडिडेट्स की संख्या 4,782 है। इन कैंडिडेट्स ने BSF कांस्टेबल ट्रेड्समैन 2025 रिक्रूटमेंट रूल्स के मुताबिक फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट पास कर लिया है। शॉर्टलिस्टिंग प्रोविजनल है और बाद के स्टेज में एलिजिबिलिटी डॉक्यूमेंट्स के वेरिफिकेशन पर निर्भर है।

बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2024-25 हाइलाइट्स

विवरणजानकारी
भर्ती संगठनसीमा सुरक्षा बल (BSF) का महानिदेशालय
पदकांस्टेबल (ट्रेड्समैन)
भर्ती परीक्षा वर्ष2024 एवं 2025
अधिसूचना जारी होने की तिथि09 जून 2026
चरण-1 पूर्णशारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) एवं शारीरिक मानक परीक्षा (PST) (दिसंबर 2025 – मार्च 2026)
कुल शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थी1,81,143 (अस्थायी/प्रोविजनल)
शॉर्टलिस्ट किए गए पुरुष अभ्यर्थी1,76,361
शॉर्टलिस्ट किए गए महिला अभ्यर्थी4,782
अगला चरणचरण-2 लिखित परीक्षा
आधिकारिक वेबसाइटbsf.gov.in

कहां और कैसे चेक करें यह रिजल्ट?

बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2024-25 के PET/PST टेस्ट में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की लिस्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर विजिट करें।

अब At a Glance सेक्शन में Recruitment पर क्लिक करें।

अब वेबसाइट को नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और DECLARATION OF RESULT – 1ST PHASE EXAMINATION OF PET & PST FOR THE POST OF CONSTABLE (TRADESMAN) IN BSF FOR THE YEAR 2024-2025 लिंक पर क्लिक करें।

अब एक नया पेज ओपन होगा जिसमें शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स की पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी।

इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।