BSEB 10th, 12th Exam Result Date 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) इस साल कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का सफल आयोजन कर चुका है, जिसके बाद अब नतीजों को जारी करने की प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जा रहा है। बीएसईबी रिजल्ट 2026 को लेकर आई लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी होने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं और मार्च के अंतिम सप्ताह में बीएसईबी कक्षा 10वीं और बीएसईबी कक्षा 12वीं का परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

बिहार बोर्ड देश के अन्य बोर्डों की तुलना में सबसे पहले परिणाम जारी करता है,जिसके देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि यह रिकॉर्ड इस बार भी कायम रखेगा। हालांकि, रिजल्ट की आधिकारिक तारीख बीएसईबी नोटिफिकेशन के बाद ही सामने आएगी।

कब जारी हो सकता है बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026

बिहार बोर्ड से जुड़े सूत्रों और मौजूदा तैयारियों के अनुसार रिजल्ट की संभावित तारीखें सामने आई हैं, जो इस प्रकार हैं।

BSEB 12th Result 2026: 25 से 30 मार्च के बीच जारी होने की संभावना है।

BSEB 10th Result 2026: 27 मार्च से 31 मार्च के बीच जारी होने की संभावना है।

अगर बोर्ड द्वारा मूल्यांकन और टॉपर वेरिफिकेशन प्रक्रिया समय से पहले पूरी हो जाती है, तो इंटर का रिजल्ट 25 मार्च से पहले भी घोषित किया जा सकता है।

कॉपी जांच और टॉपर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया

इस साल 12वीं की परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद बोर्ड ने कॉपियों की जांच का काम शुरू कर दिया था। कॉपी जांच प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी और बोर्ड का बोर्ड का लक्ष्य 10 मार्च तक मूल्यांकन पूरा करने का है, ताकि परिणामों को जल्द जारी किया जा सके।

कॉपियों की जांच पूरी होने के बाद सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया टॉपर वेरिफिकेशन की होती है। इसमें संभावित टॉपर्स को बोर्ड कार्यालय बुलाकर इंटरव्यू लिया जाता है। इससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि रिजल्ट में किसी तरह की गड़बड़ी या धांधली न हो।

पिछले साल कब आया था रिजल्ट

BSEB 12th Result 2025 को 25 मार्च के दिन दोपहर 1:15 बजे और BSEB 10th Result 2025 को 29 मार्च 2025 को दोपहर 12:00 बजे जारी किया गया था। पिछले रुझान को देखते हुए माना जा सकता है कि बोर्ड पिछली रिजल्ट डेट को दोहरा सकता है।

कैसे चेक करें Bihar Board Result 2026

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना परिणाम देख सकेंगे।

स्टेप 1: बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर उपलब्ध “BSEB Inter Result 2026” या “BSEB Matric Result 2026” के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब अपना Roll Code और Roll Number दर्ज करें और सबमिट करें।

स्टेप 4: अब आपका बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

स्टेप 5: रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकालकर रखें।