बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 10वीं वार्षिक मैट्रिक परीक्षा 2026 में शामिल हुए छात्रों के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। जिन छात्रों को किसी प्रश्न के उत्तर पर संदेह है, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 13 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आपत्ति केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी और तय समय सीमा के बाद भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
15 लाख से अधिक छात्रों ने दी परीक्षा
बिहार बोर्ड ने फरवरी 2026 में मैट्रिक परीक्षा आयोजित की थी, जिसमें राज्यभर से लगभग 15.12 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया, जिसकी डिटेल इस प्रकार है।
कुल परीक्षार्थी: 15,12,687
छात्राएं: 7,85,722
छात्र: 7,26,961
परीक्षा केंद्र: 1,699
ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के लिए जारी हुई आंसर-की
बोर्ड के अनुसार, मैट्रिक परीक्षा के सभी थ्योरी विषयों में कुल अंकों का 50 प्रतिशत हिस्सा ऑब्जेक्टिव प्रश्नों पर आधारित था। इन प्रश्नों के उत्तर छात्रों ने OMR (Optical Mark Reader) शीट पर दिए थे, जिनका मूल्यांकन एक मानकीकृत प्रक्रिया के माध्यम से किया गया।
विषय विशेषज्ञों की मदद से तैयार हुई आंसर-की
परीक्षा मूल्यांकन में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बोर्ड ने विषय विशेषज्ञों की मदद से आधिकारिक आंसर-की तैयार की है। सभी विषयों की आंसर-की बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है, ताकि छात्र, शिक्षक और अन्य संबंधित लोग इसे देखकर यदि किसी उत्तर में त्रुटि पाएँ तो उसकी जानकारी दे सकें।
ऐसे दर्ज करें आपत्ति
छात्र निम्न प्रक्रिया के माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
स्टेप 1. बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2. “Register objection regarding Answer Key Matric Exam 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. संबंधित प्रश्न का चयन करें।
स्टेप 4. अपनी आपत्ति और सही उत्तर का प्रमाण अपलोड करें।
स्टेप 5. फॉर्म सबमिट करें।
इसके अलावा छात्र सीधे objmatric.biharboardonline.com पोर्टल के जरिए भी आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
आपत्ति के बाद जारी होगी फाइनल आंसर-की
छात्रों और विशेषज्ञों से प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद बिहार बोर्ड फाइनल आंसर-की जारी करेगा। इसके आधार पर ही ऑब्जेक्टिव सेक्शन के अंक तय किए जाएंगे।
महत्वपूर्ण तारीख
आंसर-की जारी: 8 मार्च 2026
आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तारीख: 13 मार्च 2026
समय सीमा: शाम 5 बजे
